Showing posts with label yash Raj Films. Show all posts
Showing posts with label yash Raj Films. Show all posts

Thursday, March 18, 2010

यशराज बैनर से दूरियां बढा रही हैं रानी

Rani

इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी कुछ अलग तरह की बातों के लिए सुर्खियों में हैं। कुछ दिन पहले चर्चा थी कि उन्होंने अपनी सार्वजनिक गतिविधियां सीमित कर दी हैं, तो अब सुनने में आ रहा है कि वह यशराज बैनर से भी दूरियां बढा रही हैं।
चर्चा है कि इसकी वजह रानी के मन में बैठी धारणा है। रानी को लगता है कि यशराज बैनर उनके लिए लकी साबित नहीं हुआ है। जब से उन्होंने इस बैनर की फिल्मों पर ध्यान केंद्रित करना शुरू किया, उनका करियर ग्राफ नीचे आया है। यही कारण है कि अब वे दूसरे बैनर की अच्छी फिल्मों को साइन करने से हिचक नहीं रही हैं।

Wednesday, October 21, 2009

आमिर खान भी छोटे पर्दे पर नजर आएंगे

Aamir Khan

शाहरूख खान और सलमान खान की छोटे पर्दे पर सफल पारी के बाद अब फिल्म उद्योग के तीसरे खान यानी आमिर खान की बारी है।
सूत्रों के अनुसार मिस्टर परफेक्शनिस्ट एक मशहूर हस्तियों के कार्यक्रम के जरिए छोटे पर्दे पर आगाज कर सकते है। इस कार्यक्रम को यशराज फिल्म्स बना रहा है। आमिर खान के कार्यक्रम से जुडी चर्चाओ पर एक सूत्र का कहना है कि ये बात अक्सर उठती रही है कि आमिर छोटे पर्दे पर आ सकते है। अब यह कहा जा सकता है कि यशराज के इस रियलिटी कार्यक्रम के जरिए वो छोटे पर्दे पर धमाकेदार आगाज करने वाले है।
आमिर इस कार्यक्रम की मेजबानी करेंगे। इस कर्यक्रम में देश की मशहूर हस्तियों को आम लोगों की तरह रहते दिखाया जागा। तो इंजार कीजिए आमिर के टीवी शो का।

Wednesday, October 14, 2009

2010 में प्रदर्शित होगी "प्यार इम्पॉसीबल"

Pyaar Impossible

यशराज बैनर तले निर्मित और बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपडा व अभिनेता उदय चोपडा अभिनीत रोमांस से भरपूर हास्य फिल्म "प्यार इम्पॉसीबल" अब 2010 में प्रदर्शित होगी।
यशराज फिल्म्स की एक प्रेस विज्ञप्त में कहा गया है कि कूटनीतिक व तार्किक वजहों से अब "प्यार इम्पॉसीबल" नए साल में प्रदर्शित होगी। इस साल के अंत में एक साथ प्रदर्शित हो रही कई फिल्मों की वजह से यह समझदारी भरा फैसला किया गया है। फिल्म के प्रदर्शन की तारीख जल्दी ही घोषित की जाएगी। "प्यार इम्पॉसीबल" की पटकथा मशहूर फिल्मकार यश चोप़डा के छोटे पुत्र उदय चोपडा ने लिखी है और इसके निर्देशक है जुगल हंसराज। यह फिल्म एक खूबसूरत लडकी (प्रियंका) और एक बेवकूफ लडके (उदय) के बीच प्यार की कहानी पर आधारित है।

Thursday, October 8, 2009

छोटे पर्दे पर धारावाहिक व रियल्टी शो का निर्माण करेगी "यशराज फिल्म्स"

Yashraj films

चालीस सालों से फिल्म का निर्माण कर रही यशराज फिल्म्स अब छोटे पर्दे के लिए टीवी धारावाहिक और रियल्टी शो का भी निर्माण करेगी। अपनी इस योजना के तहत इसने सोनी टीवी के साथ एक करार किया है। करार के तहत यशराज फिल्म्स सोनी टीवी चैनल के लिए फिक्शन और नॉन-फिक्शन सामग्री तैयार करेगी।

यशराज फिल्म्स के चेयरमैन यश चोप़डा ने यहां एक बयान में जारी कर कहा कि यशराज फिल्म्स ने पिछले चालीस सालों में फिल्म बनाने के मामले में अगुवाई की हैं। हमने एक शानदार टीम की बदौलत अपने लिए खास जगह बनाई है, यह करार हमें टीवी कंटेंट देने का मौका दे रहा है जिसमें हम यकीन करते है। हमारा टीवी कंटेंट टीवी देखने वाले दर्शकों की विशाल संख्या को व्यस्त रखेगा और इससे उनका मनोरंजन भी होगा।
सोनी एंटरटेनमेंट टीवी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) एनपी सिंह ने टीवी को भारत में सबसे ब़डा जन माध्यम करार देते हुए कहा कि यशराज फिल्म्स और सोनी टीवी के बीच हुआ करार टीवी मनोरंजन के क्षेत्र में काफी उच्च गुणवत्ता की सामग्री पेश करेगा।