Showing posts with label advertisement. Show all posts
Showing posts with label advertisement. Show all posts

Thursday, October 1, 2009

अभि-ऎश को विज्ञापन फिल्म के लिए 25 करो़ड रूपए

Abhi-Aish

सिल्वर स्क्रीन पर भले ही दर्शकों ने अभिनेता अभिषेक बच्चन और अभिनेत्री ऎश्वर्या राय बच्चन की जो़डी को नकार दिया हो। लेकिन अभि-ऎश पर्दे और छोटे पर्दे के साथ ही विज्ञापन फिल्में बनाने वालो की भी पहली पसंद है।
सूत्रों के अनुसार अभिषेक और ऎश्वर्या जल्द ही एक लोकप्रिय कंपनी के साबुन के विज्ञापन में नजर आने वाले है। खबरों की मानें तो अभि-ऎश की जो़डी को इस विज्ञापन के लिए 25 करो़ड रूपए दिए जाएंगे।
बॉलीवुड सूत्रों के अनुसार विज्ञापन की शूटिंग विदेश में की जाएगी। यह पूछे जाने पर कि आखिर इतनी ब़डी रकम वो भी एक एड फिल्म के लिए अभिषेक और ऎश्वर्या को क्यों दी जा रही है, तो सूत्रों ने कहा कि इस विज्ञापन के लिए लंबे समय से अभिषेक और ऎश्वर्या से बातचीत की जा रही थी। लेकिन वो इसके लिए तैयार नही थे। पिछले सप्ताह ही दोनों ने इस एड फिल्म के लिए हामी भरी है। गौरतलब है कि अभि-ऎश की यह पहली विज्ञापन फिल्म है।