Showing posts with label aishwarya Birthday. Show all posts
Showing posts with label aishwarya Birthday. Show all posts

Sunday, November 1, 2009

ऎश हुई 36 साल की

Aish

1 नवंबर 1973 को जन्मी बॉलीवुड अभिनेत्री ऎश्वर्या राय बच्चन 36 साल की हो गई हैं। ऎश्वर्या ने अपने करियर में ऎसे कई मुकाम हासिल किये है जो आने वाली पीढियों के लिए प्रेरणा बन सकते है।

1994 में पूरी दुनिया में अपनी खूबसूरती का परचम लहराने वाली ऎश को उनके प्रशंसकों ने कई भूमिकाओं में देखा है और लगभग हर भूमिका में उन्हें सराहा हैं। ऎश्वर्या ने करियर की शुरूआत तमिल फिल्म "इरूवर" से 1997 में की थीं। यहां से हिंदी फिल्मों के रास्ते उन्होंने सफलता की मंजिल पाई और बाद में अंग्रेजीदां लोगों को भी अपने हुनर का लोहा मनवाया। ऎश्वर्या को सैकडों बार दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला कहा हैं। सौंदर्य की ऎसी गूंज इससे पहले राजमाता गायत्री देवी के अलावा भारत में किसी की नहीं रही।