Showing posts with label Sexy Aish. Show all posts
Showing posts with label Sexy Aish. Show all posts

Thursday, February 4, 2010

फिल्म के लिए ऎश को मिलेंगे 10 करोड

Aishwarya

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर को जब उनकी मेहनत की कीमत 7 करोड के निशान तक पहुंची, तो फिल्मी पंडित वाह-वाह कर उठे थे। अब इन पंडितों को वाहवाही के लिए कुछ नए शब्दों का चुनाव करना पडेगा, क्योंकि खबर है कि बॉलीवुड अभिनेत्री ऎश्वर्या राय बच्चन को अगली फिल्म के लिए 10 करोड रूपए का ऑफर किया जा रहा है।
बताया ये भी जा रहा है कि ये ऑफर लेकर आए है निर्माता बॉबी पुष्करना, इन्हें फिल्म इंडस्ट्री में नेशनल अवार्ड विजेता फिल्म पेज थ्री के लिए शोहरत हासिल है। अब अगर इन खबरों में सच्चाई है तो ये जाहिर सी बात है कि अभिनेत्रियों के लिए नया युग शुरू हो गया है। जिस तरह की फीस वो इन दिनों फिल्मों के लिए वसूल रही है, ऎसी आकर्षक राशि की पहले कल्पना करना भी दुष्कर था।

Saturday, January 30, 2010

शंहशाह के सॉन्ग पर डांस

Aishwarya

ऎश्वर्या राय बच्चन बिग बी के नक्शे कदम पर चल पडी है। 1981 में रिलीज हुई लावारिस का ये सुपरहिट गाने अपनी तो जैसे तैसे पर किशोर दा और बिग बी की जगलबंदी वाले इस गाने ने धूम मचा दी, और अब अमिताभ की बहू ऎश्वर्या इस गाने पर थिरकने के लिए तैयार है।
साजिद नाडियाडवाला ने इस गाने के राइटस खरीद लिए है। जिसे वो अपनी आने वाली फिल्म हाउसफुल के प्रमोशन के लिए इस्तेमाल करेंगे। इस प्रमोशनल वीडियों में ऎश्वर्या राय, अक्षय कुमार, अर्जुन रामपाल और रितेश देशमुख नजर आएंगे।

Thursday, January 21, 2010

झाडियों के पीछे क्यो गई ऎश्वर्या

Aishwarya

शायद कोई फिल्म का शाट झाडियों के पीछे से ऎश दे रही होगी, लेकिन ऎसा कदापि नहीं है। बात दरअसल कुछ और ही है। कभी-कभी असलियत बडे-बडे सितारों को भी आसमान से लाकर धरातल पर पटक देती है।
जानकारी के अनुसार ऎश्वर्या अपनी आगामी एक फिल्म के शूट में व्यस्त थी। अचानक उन्हें बाथरूम जाना पडा। सो शुट पर न तो कोई होटल था और न ही कोई वैनिटी बस, जो ऎश को राहत दे सकती। ऎश ने सुविधा के अभाव में बाथरूम के लिए शूट पर उपस्थित प्राकृतिक झाडियों की शरण में जाना ही उचित समझा। भई सू-सू तेज लगी हो तो अच्छे-अच्छे तिलमिला जाते है फिर ऎश्वर्या क्या .....

Wednesday, December 9, 2009

ऎश दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला: जैकलीन

Jacqueline Fernandez

फिल्म "अलादीन" से बॉलीवुड में कदम रखने वाली पूर्व मिस श्रीलंका जैकलीन फर्नाडीज का कहना है कि बॉलीवुड अभिनेत्री ऎश्वर्या राय बच्चन दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला है। उनके मुताबिक ऎश्वर्या को दुनिया का आठवां अजूबा घोषित कर देना चाहिए।
ऎश की शान में यह वक्तव्य जैकलीन ने उन्हें "पा" के प्रीमियर में देखने के बाद दिया। जैकलीन ऎश को अपना रोल मॉडल मानती हैं। उन्होंने जब से ऎश को देखा हैं, उनकी खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रही हैं। ऎश से मिलने के बाद जैकलीन ने अपनी मां से फोन पर कहा कि ऎश को तो दुनिया का आठवां अजूबा घोषित कर देना चाहिए। जैकलीन का कहना है कि ऎश दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला हैं।

Sunday, November 1, 2009

ऎश हुई 36 साल की

Aish

1 नवंबर 1973 को जन्मी बॉलीवुड अभिनेत्री ऎश्वर्या राय बच्चन 36 साल की हो गई हैं। ऎश्वर्या ने अपने करियर में ऎसे कई मुकाम हासिल किये है जो आने वाली पीढियों के लिए प्रेरणा बन सकते है।

1994 में पूरी दुनिया में अपनी खूबसूरती का परचम लहराने वाली ऎश को उनके प्रशंसकों ने कई भूमिकाओं में देखा है और लगभग हर भूमिका में उन्हें सराहा हैं। ऎश्वर्या ने करियर की शुरूआत तमिल फिल्म "इरूवर" से 1997 में की थीं। यहां से हिंदी फिल्मों के रास्ते उन्होंने सफलता की मंजिल पाई और बाद में अंग्रेजीदां लोगों को भी अपने हुनर का लोहा मनवाया। ऎश्वर्या को सैकडों बार दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला कहा हैं। सौंदर्य की ऎसी गूंज इससे पहले राजमाता गायत्री देवी के अलावा भारत में किसी की नहीं रही।