Showing posts with label Hot Aish. Show all posts
Showing posts with label Hot Aish. Show all posts

Thursday, February 4, 2010

फिल्म के लिए ऎश को मिलेंगे 10 करोड

Aishwarya

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर को जब उनकी मेहनत की कीमत 7 करोड के निशान तक पहुंची, तो फिल्मी पंडित वाह-वाह कर उठे थे। अब इन पंडितों को वाहवाही के लिए कुछ नए शब्दों का चुनाव करना पडेगा, क्योंकि खबर है कि बॉलीवुड अभिनेत्री ऎश्वर्या राय बच्चन को अगली फिल्म के लिए 10 करोड रूपए का ऑफर किया जा रहा है।
बताया ये भी जा रहा है कि ये ऑफर लेकर आए है निर्माता बॉबी पुष्करना, इन्हें फिल्म इंडस्ट्री में नेशनल अवार्ड विजेता फिल्म पेज थ्री के लिए शोहरत हासिल है। अब अगर इन खबरों में सच्चाई है तो ये जाहिर सी बात है कि अभिनेत्रियों के लिए नया युग शुरू हो गया है। जिस तरह की फीस वो इन दिनों फिल्मों के लिए वसूल रही है, ऎसी आकर्षक राशि की पहले कल्पना करना भी दुष्कर था।

Thursday, January 21, 2010

झाडियों के पीछे क्यो गई ऎश्वर्या

Aishwarya

शायद कोई फिल्म का शाट झाडियों के पीछे से ऎश दे रही होगी, लेकिन ऎसा कदापि नहीं है। बात दरअसल कुछ और ही है। कभी-कभी असलियत बडे-बडे सितारों को भी आसमान से लाकर धरातल पर पटक देती है।
जानकारी के अनुसार ऎश्वर्या अपनी आगामी एक फिल्म के शूट में व्यस्त थी। अचानक उन्हें बाथरूम जाना पडा। सो शुट पर न तो कोई होटल था और न ही कोई वैनिटी बस, जो ऎश को राहत दे सकती। ऎश ने सुविधा के अभाव में बाथरूम के लिए शूट पर उपस्थित प्राकृतिक झाडियों की शरण में जाना ही उचित समझा। भई सू-सू तेज लगी हो तो अच्छे-अच्छे तिलमिला जाते है फिर ऎश्वर्या क्या .....

Sunday, November 1, 2009

ऎश हुई 36 साल की

Aish

1 नवंबर 1973 को जन्मी बॉलीवुड अभिनेत्री ऎश्वर्या राय बच्चन 36 साल की हो गई हैं। ऎश्वर्या ने अपने करियर में ऎसे कई मुकाम हासिल किये है जो आने वाली पीढियों के लिए प्रेरणा बन सकते है।

1994 में पूरी दुनिया में अपनी खूबसूरती का परचम लहराने वाली ऎश को उनके प्रशंसकों ने कई भूमिकाओं में देखा है और लगभग हर भूमिका में उन्हें सराहा हैं। ऎश्वर्या ने करियर की शुरूआत तमिल फिल्म "इरूवर" से 1997 में की थीं। यहां से हिंदी फिल्मों के रास्ते उन्होंने सफलता की मंजिल पाई और बाद में अंग्रेजीदां लोगों को भी अपने हुनर का लोहा मनवाया। ऎश्वर्या को सैकडों बार दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला कहा हैं। सौंदर्य की ऎसी गूंज इससे पहले राजमाता गायत्री देवी के अलावा भारत में किसी की नहीं रही।