बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अब कुकिंग के फेर में है। खबर है कि वे अब अमेरिकी रियलिटी शो टॉप शेफ के इंडियन वर्जन में दिखेंगे।
इसके पीछे वजह यह है कि अक्षय को टीवी शो से इतना लगाव हो गया कि वे इसे ना नहीं कर सके। पिछले दिनों रियलिटी शो खतरों के खिलाडी के बाद उन्होंने फिर से कोई टीवी शो करने की इच्छा जताई थी। उनकी इच्छा को देखते हुए, किसी ने उन्हें अमेरिकन रियलिटी शो टॉप शेफ के बारे में बताया। अपने शुरूआती दिनों में बैंकॉक में शेफ रह चुके अक्षय को यह शो काफी रोचक लगा। उन्होंने कई प्रोड्यूसर से इस शो को लेकर बात की। रियलिटी शो टॉप शेफ लगभग चार सालों से चल रहा है। इस समय शो की होस्ट पद्मालक्ष्मी और केटी ली जोएल है। संभव है कि फिल्म थैंक यू की कनाडा में शूटिंग खत्म करने के बाद अक्षय इस रियलिटी शो के लिए शूटिंग करें।
Friday, May 21, 2010
कुकिंग के फेर में अक्षय
Thursday, May 13, 2010
उम्मीद पर खरी उतरी हाउसफुल: अक्षय
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी हालिया रिलीज फिल्म हाउसफुल की बढिया कमाई से बहुत खुश नजर आ रहे हैं।
वैसे हाउसफुल के बारे में अक्षय का कहना है, इस फिल्म की पूरी यूनिट ने बहुत मेहनत की थी। ऎसे में सभी यही उम्मीद कर रहे थे कि दर्शक हमारी मेहनत को बेकार नहीं जाने देंगे और ऎसा ही हुआ। जहां तक फिल्म की कहानी की बात है तो उसे भी फैमिली क्लास को ध्यान में रखकर ही बनाया गया था, जो लोगों को काफी पसंद आ रही है। जहां तक फिल्म की समीक्षा की बात है तो अक्षय की फिल्म को समीक्षक ज्यादा रेटिंग नहीं देते।
इस बारे में अक्षय कहते हैं, मुझे सिर्फ फिल्म देखने के बाद दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार रहता है। अक्षय अपने दर्शकों की केयर करते हैं, क्योंकि वे अपनी मेहनत की कमाई से टिकट खरीदकर फिल्म देखने आते हैं। इसके अलावा दर्शक ही फिल्म को हिट या फ्लाप का दर्जा दिलवाते हैं। समीक्षक तो किसी भी फिल्म पर अपनी राय व्यक्त करते हैं।
Tuesday, May 4, 2010
आस-पास मौजूद आम लोगों की नकल करता हूं मैं : अक्षय
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार कहते हैं कि एक हास्य अभिनेता के बतौर उनकी सफलता का राज यह है कि वह अपने ज्यादातर किरदारों के लिए अपने आस-पास मौजूद आम लोगों की नकल करते हैं।
अक्षय की हाल ही में प्रदर्शित हुई फिल्म "हाउसफुल" ने प्रदर्शन के पहले सप्ताहांत में ही बॉक्सऑफिस पर 64 करो़ड रूपये की कमाई की है। बयालीस वर्षीय अक्षय ने कहा, ""आप मेरे चेहरे के जो भाव देखते हैं उनमें से ज्यादातर भाव मैंने आम लोगों के चेहरे से चुराए हैं। सामान्य तौर पर ब़डे कलाकारों की नकल की जाती है लेकिन जिन लोगों का फिल्मोद्योग से संबंध नहीं है उनकी नकल करना मजेदार होता है। इसलिए मैं बिना कॉपीराइट के आम लोगों की नकल करता हूं।""
उन्होंने कहा, ""मैं बहुत यात्राएं करता हूं। हाल ही में मैं ज्वालामुखी से उठती राख की घटना के चलते फ्रैंकफर्ट हवाईअड्डे पर फंस गया था। मुझे लंबे समय तक इंतजार करना प़डा। इसलिए मैं वहां बैठ गया और आस-पास मौजूद लोगों को देखने लगा। लोगों की कुछ हरकतों ने मुझे आकर्षित किया और मुझे वह याद रह गईं। जब मैं कोई किरदार करता हूं तो इस तरह की बातें मेरे अभिनय में स्वत: ही उतर आती हैं। इसीलिए इसे नकल कहते हैं।""
अक्षय ने अपने दो दशक के करियर में 90 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। शुरूआत में वह मार-ध़ाड से भरपूर फिल्मों में ज्यादा दिखे। उन्होंने "खिल़ाडी", "एलान", "मोहरा" और "मैं खिल़ाडी तू अऩाडी" जैसी फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने "ये दिल्लगी", "ध़डकन" और "दिल तो पागल है" जैसी रोमांस से भरी फिल्मों में भी अभिनय किया है।
वर्ष 2000 में आई फिल्मकार प्रियदर्शन की फिल्म "हेरा फेरी" से उन्होंने हास्यप्रधान फिल्मों में अभिनय शुरू किया। फिर उन्होंने "मुझसे शादी करोगी", "गरम मसाला", "फिर हेरा फेरी", "नमस्ते लंदन", "भागम भाग", "हे बेबी" और "सिंह इज किंग" फिल्मों में अभिनय किया। उनकी आने वाली फिल्मों में प्रियदर्शन की "खट्टा मीठा", निखिल आडवाणी की "पटियाला हाउस" और फरहा खान की "तीस मार खां" शामिल हैं।
Thursday, April 29, 2010
तीन-चार साल में निर्देशक बन सकता हूं: अक्षय
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने स्वीकार किया है कि वह कुछ वर्षो बाद निर्देशन भी कर सकते हैं। अक्षय ने "नमस्ते लंदन" फिल्म लिखी थी, "हरी ओम प्रोडक्शंस" के साथ उन्होंने निर्माण की दुनिया में कदम रखा और कई मार-ध़ाड से भरपूर व हास्य फिल्मों में अभिनय किया है।
अक्षय ने एक साक्षात्कार में कहा, ""मैंने "नमस्ते लंदन" लिखी थी। मैंने "वक्त-द रेस अगेंस्ट टाइम" का विचार दिया था। मैं बैठता नहीं हूं और कहानियां नहीं लिखता। मैं लोगों से मिलता हूं और यदि उनकी कहानियां मुझे छूती हैं तो मैं उन्हें ब़डे पर्दे पर उतारने की कोशिश करता हूं। "नमस्ते लंदन" का किरदार वास्तविक था। वह जालंधर का मेरा एक मित्र है। उसके साथ ऎसा हुआ था।""
अपनी निर्देशन योजनाओं के विषय में बताते हुए अक्षय ने कहा, ""अभी मेरी ऎसी कोई योजना नहीं है लेकिन आगे के विषय में आप नहीं जानते हैं। यदि तीन साल पहले आप मुझसे फिल्म निर्माण के विषय में पूछते तो मैं मना कर देता लेकिन बाद में मैं एक निर्माता बना। फिल्मोद्योग में कुछ भी हो सकता है। तीन-चार साल बाद शायद मैं एक फिल्म का निर्देशन भी करूंगा।""
अक्षय की अगली फिल्म "हाउसफुल" शुक्रवार को प्रदर्शित होने जा रही है। निर्देशक साजिद खान ने इस फिल्म में उन्हें दुनिया के सबसे अभागे ल़डके के रूप में पेश किया है लेकिन अक्षय कहते हैं कि वह अपनी वास्तविक जिंदगी में बहुत भाग्यशाली हैं। अक्षय कहते हैं, ""मैं अपने जीवन में भाग्यशाली रहा हूं। मैंने एक अच्छा करियर बनाया है। फिल्मोद्योग में मेरा कोई गॉडफादर नहीं था। मैंने अपने जीवन में जो कुछ भी पाया है वह सब मेरे भाग्य और क़डी मेहनत से ही मिला है।""
ब्रिटेन, इटली, हांगकांग और भारत में फिल्मायी गई "हाउसफुल" में अक्षय के साथी दीपिका पादुकोण, लारा दत्ता, जिया खान, अर्जुन रामपाल और रितेश देशमुख ने अभिनय किया है।
Tuesday, April 20, 2010
असफल व्यक्ति का किरदार निभाने में मजा आता है: अक्षय
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने पिछले एक दशक में अनेक फिल्मों में कई दमदार रोल किए है। लेकिन साजिद खान की फिल्म हाउसफुल में वह एक असफल व्यक्ति का किरदार निभाते नजर आएंगे। वैसे ब्लू और कमबख्त जैसी फिल्मों में धारदार स्टंट दिखाने वाले अक्षय अपनी इमेज चेंज नहीं कर रहे है।
बकौल अक्षय, इस तरह की भूमिका से वह अपने एक्शन हीरो की छवि को धूमिल नहीं होने देंगे। अक्षय ने कहा कि जब वह किसी विफल आदमी का रोल करते है, तो उन्हें एक्शन रोल करने से ज्यादा मजा आता है। उन्होंने कहा, हम लडकियों को लुभाने के लिए कुछ दमदार दिखने वाली भूमिकाएं कर सकते है। हालांकि यदि हमें अपने ऊपर छोड दिया जाए तो सभी कहीं न कहीं हारे हुए होंगे। इसलिए मैं इस तरह का किरदार करना चाहता हूं।