Showing posts with label ashutosh govarikar. Show all posts
Showing posts with label ashutosh govarikar. Show all posts

Sunday, November 8, 2009

असिन ने आशुतोष की फिल्म से इनकार किया

Asin

बॉलीवुड अभिनेत्री असिन कुछ दिन पहले आशुतोष गोवारीकर की चिटगांव विद्रोह पर केन्द्रीय फिल्म "खेले हम जी जान से" करने से इनकार कर दिया था। अब चर्चा है कि इस भूमिका के लिए दीपिका पादुकोण को फाइनल कर लिया गया है। फिल्म से जुडे एक सूत्र के अनुसार असिन ने जब डेट्स की समस्या के चलते फिल्म करने से इनकार कर दिया तो आशुतोष ने जेनेलिया डिसूजा, सोनम कपूर सहित दीपिका के बारे में विचार किया।

अंतत दीपिका उन्हें भूमिका के लिहाज से फिट लगी। इसके बाद जब दीपिका से संपर्क किया गया तो उन्होंने हां करने में देर नहीं लगाई, क्योकि वह भी आशुतोष के साथ काम करने को लालायित थी। असिन ने फिल्म छोडने की असल वजह पूछने पर उस सूत्र ने बताया कि असिन को फिल्म में अपनी भूमिका प्रभावी नहीं लग रही थी। हमें लगता है कि हालिया फिल्म "लंदन ड्रीम्स" को मिली मिश्रित प्रतिक्रिया के बाद असिन फिल्मों को लेकन काफी चूजी हो गई है। वही वजह है कि आमिर खान के साथ हिंदी इंडस्ट्री में "गजनी" से शुरूआत करने वाली असिन अपनी मार्केट को लेकर खासी सतर्कता से काम ले रही है। इस बारे में आशुतोष कहते है, यह सच है कि हमने दीपिका को साइन कर लिया है।

Thursday, August 27, 2009

"लगान" का म्यूजिक 100 महानतम म्यूजिक एलबम में शामिल

Lagaan

ऑस्कर पुरस्कार विजेता ए.आर.रहमान ने 8 साल पहले जिस फिल्म के गीतों को अपनी घुनों से सजाया था, वह आज के 100 महानतम म्यूजिक एलबम में शामिल हो गई है।

खबर है कि निर्देशक आशुतोष गोवारीकर की फिल्म "लगान" के संगीत ने 8 साल बाद भी घूम मचा दी है। "लगान" के म्यूजिक को दुनिया के 100 महानतम म्यूजिक एलबम में चुन लिया गया है। एमेजन डॉट कॉम ने दुनियाभर के 100 ऑल टाइम ग्रेटेस्ट म्यूजिक एलबम में "लगान" को भी चुना है। रहमान के म्यूजिक वाली ये फिल्म ऎसा कारनामा करने वाली भारत की इकलौती फिल्म बन गई है। "लगान" इस लिस्ट में 44वें नंबर पर है।