Showing posts with label A R Rahman. Show all posts
Showing posts with label A R Rahman. Show all posts

Thursday, September 16, 2010

असाधारण है रहमान का संगीत: बॉयल

"स्लमडॉग मिलियनेयर" फिल्म के निर्देशक डैनी बॉयल कहते हैं कि ए.आर. रहमान असाधारण संगीतकार हैं और उन्होंने उनकी नई फिल्म "127 अवर्स" में विविध प्रकार का संगीत दिया है। रहमान को 2008 की फिल्म "स्लमडॉग मिलियनेयर" के संगीत के लिए दो ऑस्कर पुरस्कार मिल चुके हैं। उन्हीं के संगीत से सजी बॉयल की नई फिल्म "127 अवर्स" का यहां चल रहे टोरंटो फिल्म महोत्सव (टीआईएफएफ) में भी प्रदर्शन हुआ और लोगों ने इस फिल्म में भी उनके संगीत की प्रशंसा की।
बॉयल कहते हैं, ""संगीत में एकदम असाधारण व्यक्ति मिलना बहुत मुश्किल है और उन्होंने "127 अवर्स" ने अपने संगीत से दुनिया को प्रभावित किया है। जब मैं फिल्म में खामोशी दिखाना चाहता था तो उन्होंने खामोशी का ऎसा माहौल सृजित किया है जिसमें आसपास की सामान्य आवाजें सुनाई देती हैं।"" उन्होंने कहा कि संगीत फिल्म की जान होता है। फिल्म की 70 प्रतिशत सफलता उसके संगीत पर निर्भर होती है। "127 अवर्स" अमेरिकी पर्वतारोही एरॉन राल्स्टन की वास्तविक कहानी पर आधारित फिल्म है। वह 2003 में एक एकल अभियान पर निकलते हैं लेकिन एक गहरी खाई में फंस जाते हैं।
उनका हाथ एक ब़डे से पत्थर के नीचे फंस जाता है। अपने हाथ को बाहर निकालने की कोशिश के दौरान उनका पानी खत्म हो जाता है और वह जीवित रहने के लिए अपना ही मूत्र पीते हैं। जब उन्हें अपने हाथ को काट कर अलग करने और खुद के जीवित रहने की उम्मीद नहीं रहती तो वह अंतिम घंटों का वीडियोटेप बनाना शुरू कर देते हैं। अंतत: उन्हें पांच दिन बाद अपना हाथ काटकर अलग करने में सफलता मिलती है। फिल्म में अभिनेता जेम्स फ्रेंको ने एरॉन राल्स्टन की भूमिका निभाई है।

Tuesday, January 19, 2010

ऑस्टेलिया में रहमान के संगीत धूम

A R Rahman

बॉलीवुड संगीतकार ए.आर.रहमान ने शनिवार रात एक संगीत कार्यक्रम में अपनी जादुई आवाज और संगीत से हजारों लोगों का मनोरंजन किया। सिडनी में शनिवार रात रहमान की धुनों में खोने के लिए लगभग 40 हजार लोग इकटा हुए।
कार्यक्रम में लगभग 40 संगीतकरों ने हिस्सा लिया। इन सभी ने रहमान के साथ संगीत के जादू से दर्शको को लगभग ढाई घंटे तक बांधे रखा। सर्दभरी रात में जब रहमान ने ख्याजा मेरे ख्याजा... गाया तो लोग उनकी जादुई आवाज में खो गए। कार्यक्रम का आयोजन सिडनी के उपनगरीय इलाके पारामाटा में किया गया था। यहां बडी संख्या में भारतीय और अन्य दक्षिणी एशियाई मुल्कों के नागरिक रहते है।

Wednesday, January 6, 2010

44 के हुए रहमान

बॉलीवुड के संगीतकार ए.आर.रहमान आज 44 वर्ष के हो गए है। हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्मों में सैकडों यादगार धुने देने के बाद हॉलीवुड तक अपनी पंहुच बना चुके है। 6 जनवरी 1966 को चेन्नई में पैदा हुए ए.आर.रहमान(अल्ला रक्खा रहमान) छोटी सी उम्र में ही संगीतकारों की नई पीढी के प्ररेणास्त्रोत बन गए है।
रामगोपाल वर्मा रंगीला से बॉलीवुड का सफर शुरू करने वाले रहमान ने मणिरत्नम की रोजा से फिल्म संगीत की दुनिया में कदम रखा था। इसका एक गीत दिल है छोटा-सा ने पूरे देश के दिल को छुआ था और इसी ने बॉलीवुड में रहमान के लिए रास्ता भी बनाया था।

Thursday, December 3, 2009

एआर रहमान ग्रैमी अवार्ड के लिए नामित

A R Rahman

आस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान को "स्लमडॉग मिनियनेयर" के दो गीतों में दिये गए संगीत के लिए वर्ष 2010 के ग्रैमी पुरस्कार के लिए नामित किया गया है।
रहमान के दो आस्कर और एक गोल्डेन ग्लोब अवार्ड जिताने वाली गीत "जय हो" को "बेस्ट सांग रिटेन फार मोशन पिक्चर" की श्रेणी में नामांकित किया गया है। रहमान को "स्लमडॉग मिलियनेयर" के लिए "बेस्ट कम्पाइलेशन साउंडट्रैक अलबम फार मोशन पिक्चर" की श्रेणी में पहली बार ग्रैमी अवार्ड के लिए नामित किया गया है। रहमान की पहली बार ग्रैमी अवार्ड के लिए नामित किया गया है। ग्रैमी अवार्ड के लिए गुलजार द्वारा लिखित "जय हो" का मुकाबला ब्रूस स्प्रिंगस्टीन के शीर्षक गीत, "कैडिलेक रिकॉड्üस" फिल्म के "वंस इन ए लाइफाइम", "टि्वलाइट" फिल्म के गीत डीकोड तथा "हन्ना मोंताना," "द मूवी" फिल्म के गीत "द क्लाइंट" से होगा।

Monday, November 23, 2009

ख्वाजा के दरबार में रहमान ने की सफाई

A R Rahman

ऑस्कर अवार्ड विजेता और संगीत की दुनिया के बेताज बादशाह ए.आर.रहमान ने शनिवार को ख्वाजा गरीब नवाज की पवित्र दरगाह में हाजिरी दी। लेकिन इस बार रहमान अकेले नहीं थे, उनके साथ मौजूद थे फिल्म निर्माता शेखर कपूर। पवित्र दरगाह के दर्शन करने के बाद रहमान ने एक सफाई अभियान की भी शुरूआत की।
दरअसल, पिछली बार जब रहमान अजमेर शरीफ आए थे तो उन्होंने संकल्प लिया था कि वो इस धार्मिक स्थल के आस-पास फैली गंदगी को लेकर एक सफाई अभियान चलाएंगे। इस बार रहमान ने फिल्म मेकर शेखर कपूर के साथ मिलकर ये अभियान शुरू कर दिया। उन्होंने इस अभियान की शुरूआत अन्नासागर झील से की। रहमान की इस पहल ने प्रेरणा का काम किया उन लोगों के लिए, जो इस समस्या से परेशान तो थे लेकिन कभी पहल नहीं कर पाये थे।

Thursday, August 27, 2009

"लगान" का म्यूजिक 100 महानतम म्यूजिक एलबम में शामिल

Lagaan

ऑस्कर पुरस्कार विजेता ए.आर.रहमान ने 8 साल पहले जिस फिल्म के गीतों को अपनी घुनों से सजाया था, वह आज के 100 महानतम म्यूजिक एलबम में शामिल हो गई है।

खबर है कि निर्देशक आशुतोष गोवारीकर की फिल्म "लगान" के संगीत ने 8 साल बाद भी घूम मचा दी है। "लगान" के म्यूजिक को दुनिया के 100 महानतम म्यूजिक एलबम में चुन लिया गया है। एमेजन डॉट कॉम ने दुनियाभर के 100 ऑल टाइम ग्रेटेस्ट म्यूजिक एलबम में "लगान" को भी चुना है। रहमान के म्यूजिक वाली ये फिल्म ऎसा कारनामा करने वाली भारत की इकलौती फिल्म बन गई है। "लगान" इस लिस्ट में 44वें नंबर पर है।

Saturday, August 1, 2009

रहमान के साथ "स्लमडॉग मिलेनियर" देखेंगी राष्ट्रपति

Pratibha Patil

आस्कर में आठ पुरस्कारों के साथ दुनिया भर के सिने दर्शको और संसदीय चुनावों में "जय हो" की गूंज के साथ देश के आम ओ खास तक पहुंच चुकी फिल्म "स्लमडॉग मिलेनियर" रविवार को राष्ट्रपति भवन में अपना जादू बिखेरने को तैयार है।

राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल रविवार को फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर ए.आर. रहमान और साउंड मिक्सिंग डायरेक्टर रसूल पूकुटी के साथ इस फिल्म को देखेंगी। राष्ट्रपति भवन के आडोटोरियम में शाम साढे छह बजे इसे हिंदी में दिखाया जाएगा। इस अवसर पर मीडिया सहित कुछ विशेष अतिथियों के अलावा राष्ट्रपति भवन के कर्मचारी ही मौजूद रहेंगे।

Saturday, July 4, 2009

रहमान को ऑस्कर से वोटिंग सदस्य बनने का निमंत्रण मिला

फिल्म "स्लमडॉग मिलेनियर" के लिए ऑस्कर पुरस्कार विजेता संगीतकार ए.आर.रहमान को सिनेमा के क्षेत्र का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार आस्कर देने वाली संस्था "एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आट्र्स एंड साइंस" ने अपना वोटिंग सदस्य बनने का निमंत्रण दिया है। "स्लमडॉग" के निर्देशक डैनी बोएल, फिल्मकार क्रिश्चियन कोलसोन और सिनेमेटोग्राफर एंटोनी डोड मंटले को भी अकादमी की ओर से आमंत्रित किया गया है। रहमान आठ आस्कर जीतने वाली फिल्म "स्लमडॉग मिलियनेयर" और "एलिजाबेथ", "द गोल्डन एज" जैसी फिल्मों में संगीत दे चुके है। रहमान को स्लमडॉग के गीत "जय हो" के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीत का ऑस्कर पुरस्कार से नवाजा गया था।

एकेडमी ने कुल 134 कलाकारों और चंद खास लोगों को सदस्यता के लिए आमंत्रित किया है, जिनमें रहमान एकमात्र भारतीय है। अकादमी के अघ्यक्ष सिड गानिस ने कहा, फिल्म से जुडी इन हस्तियों ने दर्शकों की कल्पनाओं को अच्छी तरह से परखा है। मैं इन सभी का स्वागत करता हूं।