Showing posts with label avatar new movie. Show all posts
Showing posts with label avatar new movie. Show all posts

Friday, January 22, 2010

अवतार ने चीन में सफलता का रिकार्ड तोडा

हॉलीवुड की साइस फिक्शन आधारित ब्लाकबस्टर फिल्म अवतार ने चीन के बाक्स आफिस इतिहास में सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म के रूप में अपना नाम दर्ज करा दिया है। फिल्म को चीन में रिलीज हुए दो सप्ताह का ही समय हुआ है और यह छह करोड 30 लाख डालर की कमाई कर पिछले दिनों प्रदर्शित 2012 को पीछे छोड चुकी है। उत्तरी चीन में हाड कंपाने वाली ठंड के बावजूद सप्तांहात में लोगों ने अवतार देखने के लिए दस डालर में टिकट खरीदा।
हालाकि इस फिल्म की टिकट ब्लैक में 35 डालर तक में बिकी लेकिन उनके भी खरीददार कम नही थे। चीनी सरकार द्वारा निर्धारित समय से पूर्व इस फिल्म को सिनेमाघरों से हटाने की खबरों की इंटरनेट पर तीखी प्रतिक्रिया हुई है और लोागों ने आरोप लगाए है कि देशभक्तिपूर्ण जीवन चरित कंफ्यूशियस के लिए अवतार को हटाने जा रही है।

Tuesday, December 29, 2009

अवतार ने सप्ताहांत में की रिकॉर्ड कमाई

Avatar

उत्तरी अमेरिका में क्रिसमस सप्ताहांत में फिल्म अवतार ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 212.3 अरब डॉलर की कमाई की हैं।
दिसंबर में प्रदर्शित हुई एक अन्य चर्चित फिल्म शेरेलॉक होम्स के हालिया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 65.4 अरब डॉलर को पीछे छोडते हुए 1200 करोड रूपए की मेगा बजट अवतार ने अमेरिका और कनाडा में रिकॉर्डतोड 212.3 अरब डॉलर की कमाई की है। यह कलेक्शन पिछले दस दिनों के है। शुरूआती तीन दिनों में ही फिल्म अवतार ने 75 अरब डॉलर की कमाई की थीं। एनीमेशन फिल्म एल्विन एंड द चिपमंक्स: द स्क्यूक्विल ने 50.2 अरब डॉलर के व्यवसाय के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया हैं।