Showing posts with label record collection. Show all posts
Showing posts with label record collection. Show all posts

Monday, February 15, 2010

थ्री इडियट्स को खान ने पछाडा

बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान की फिल्म माई नेम इज खान ने बॉलीवुड के अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड दिए है। जबकि कुछ दिनों पहले ही आमिर खान की फिल्म थ्री इडियट्स ने कमाई के पिछले सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए थे। लेकिन अब यह रिकार्ड किंग खान के खाते में चला गया है। खान ने पहले ही दिन 25 करोड रूपए कमा लिए है।
माई नेम इज खान ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इतनी कमाई की कि उसने थ्री इडियट्स के रिकॉर्ड को तोड दिया। माई नेम इज खान का शुरूआती कलेक्शन थ्री इडियट्स से तीस प्रतिशत अधिक होने का दावा किया जा रहा है। फॉक्स स्टार ने अपने बयान में कहा है कि शाहरूख खान की नई फिल्म छह हफ्ते के भीतर आमिर की फिल्म के रिकॉर्ड को तोडने जा रही है। शुरूआती रूझान शानदार रहा है। फॉक्स ने कहा कि फिल्म की मांग के कारण और अधिक प्रिंट बाजार में दिया जाएगा और फिल्म को 25 गैर परंपरागत बाजारों में भी उतारा जाएगा।

Wednesday, January 6, 2010

गजनी के सभी रिकॉर्ड तोडे 3 इडियट्स नें

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान अपनी फिल्म 3 इडियट्स और चेतन भगत के विवाद से कन्नी काटते नजर आ रहे है। लेकिन अपने हाल ही के ब्लाग में आमिर ने अपने फैन्स से ये अपील की है वो उन्हें इस विवाद से अलग करके देखें। उन्होने अपने दोस्तों से दख्र्वास्त की है वो इस परिस्थिति को बाद में जज करके देखे।
आमिर ने अपने ब्लॉग में लिखा है कि मुझे लगता है कि हमें अपने आप को इस विवाद से दूर कर लेना चाहिए। इतना ही नहीं आमिर ने अपनी फिल्म 3 इंडियट्स की ओपनिंग के बारे में बताया कि 10 दिन के अंदर ही इस फिल्म ने गजनी के सारे रिकॉर्ड तोड दिए है।

Tuesday, December 29, 2009

अवतार ने सप्ताहांत में की रिकॉर्ड कमाई

Avatar

उत्तरी अमेरिका में क्रिसमस सप्ताहांत में फिल्म अवतार ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 212.3 अरब डॉलर की कमाई की हैं।
दिसंबर में प्रदर्शित हुई एक अन्य चर्चित फिल्म शेरेलॉक होम्स के हालिया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 65.4 अरब डॉलर को पीछे छोडते हुए 1200 करोड रूपए की मेगा बजट अवतार ने अमेरिका और कनाडा में रिकॉर्डतोड 212.3 अरब डॉलर की कमाई की है। यह कलेक्शन पिछले दस दिनों के है। शुरूआती तीन दिनों में ही फिल्म अवतार ने 75 अरब डॉलर की कमाई की थीं। एनीमेशन फिल्म एल्विन एंड द चिपमंक्स: द स्क्यूक्विल ने 50.2 अरब डॉलर के व्यवसाय के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया हैं।