10 लाख रूपये लेकर स्वैच्छिक रूप से रियलिटी शो बिग बॉस का घर छोडकर बाहर आए बख्तियार ईरानी ने कहा, मुझे लगता है कि विंदु यह शो जीतेगा। वह घर में एक खानाबदोश की तरह है। वह अपने आप में एक किरदार है। आप उनसे प्रेम कर सकते हैं, उनसे घृणा कर सकते हैं, लेकिन आप उन्हें नजरअंदाज नहीं कर सकते है।
बिग बॉस के विजेता की घोषणा 26 दिसंबर को होगी। विजेता को एक करोड रूपये का पुरस्कार दिया जाएगा। बख्तियार नच बलिए और हंस बलिए रियलिटी कार्यक्रमों में भी हिस्सा ले चुके हैं। वह कहते है कि उन्हें बिग बॉस के घर में रहने वाली अदिति गोवित्रीकर का व्यवहार पसंद आया था। अदिति बिग बॉस के घर में जिस तरह से रहती थीं और वह जिस तरह से खुद को प्रस्तुत करती थीं वह तरीका मुझे बहुत अच्छा लगता था। वह सभी का सम्मान करती थीं।
उन्होंने कहा, वह मुश्किल से ही कभी रोई होगी। उन्होंने एक सच्चाी मित्र की तरह व्यवहार किया। जब तनाज बाहर हुई, तो मैंने देखा था कि वह कितनी परेशान थीं। मुझे उनके साथ अधिक समय बिताने का अवसर मिला और मैंने जाना कि वह एक बहुत अच्छी दोस्त हो सकती हैं।
Wednesday, December 23, 2009
विंदू जीत सकते है बिग बॉस: बख्तियार
Tuesday, December 22, 2009
बख्तियार ने दस लाख लेकर बिग बॉस छोडा
बख्तियार ईरानी ने दस लाख रूपए लेकर कलर्स के रियलिटी शो बिग बॉस-3 छोड दिया हैं। विजेता की घोषणा के छह दिन पहले उन्होंने शो से निकलकर सबको चौका दिया हैं।
बख्तियार अपने इस कदम के लिए दुखी है। वे कहते है, मैं उन लोगों से माफी मांगना चाहूंगा जिन्होने अपना वोट देकर मुझे अब तक घर के अंदर सेफ रखा, पर अब मैं बिग बॉस के घर में नहीं रह सकता था। मेरी बीवी तनाज जब शो से बाहर गई थीं तो मैंने कहा था कि जिसने-जिसने मेरी बीवी को रूलाया है उसे शो से बाहर जाना पडेगा। शुक्रवार को जब मैंने अपना वीडियों देखा तो मुझे बहुत दुख हुआ। मैंने तनाज को बहुत दुख पहुंचाया था। मैं अपनी बीवी को सॉरी बोलने के लिए एक करोड रूपए छोडकर शो से बाहर आ गया।
दूसरा कारण है कि बिग बॉस के घर में अब विजेता बनने योग्य कोई नहीं हैं और यदि मैं विजेता नहीं बनता, कोई और बन जाता तो मैं अयोग्य प्रतियोगी के लिख खडा होकर ताली नहीं बजाना चाहता था। बख्तियार ईरानी इस बात से इंकार करते है कि उन्होंने दस लाख रूपए के लालच में शो छोड दिया। बख्तियार कहते है कि बिग बॉस शो का मेरा वीकली काट्रैक्ट दस लाख रूपए से ज्यादा हैं। मुझे हारने का डर था इसलिए मैं घर से बाहर आ गया।