बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान फिल्म "हम तुम" में कार्टून बना चुके हैं। उन्हीं के पदचिन्हों पर चलते हुए अभिनेता तुषार कपूर राजश्री प्रोडक्शंस की अगली फिल्म "लव यू.. मिस्टर कलाकार!" में एक कार्टूनिस्ट की भूमिका कर रहे हैं। तुषार फिल्म में साहिल नाम के एक कलाकार की भूमिका कर रहे हैं। साहिल को प्रकृति, कागज के एक टुक़डे और यहां तक कि एक मक़डी के जाल सहित हर कहीं से प्रेरणा मिलती रहती है।
फिल्म में अभिनेत्री अमृता राव (ऋतु) उनकी सह-कलाकार हैं। वह एक प्रबंधन प्रशिक्षु की भूमिका में दिखेंगी, जिनकी दुनिया ऋण, कुल बिक्री, लाभ और समय सीमा के इर्द-गिर्द बसी रहती है। ऋतु को साहिल से प्यार हो जाता है और वह व्यापार के नए नियमों के रेखाचित्र बनाने में उनकी मदद करती हैं और इस तरह कारपोरेट दुनिया में एक कलाकार की सादगी उभर कर आती है। एस. मनस्वी इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। उन्होंने फिल्म की कहानी, पटकथा और संवाद भी लिखे हैं। कमल कुमार ब़डजात्या, राजकुमार ब़डजात्या और अजीत कुमार ब़डजात्या संयुक्त रूप से "लव यू.. मिस्टर कलाकार" का निर्माण कर रहे हैं। जुलाई 2010 की शुरूआत में फिल्म का प्रदर्शन होगा।
Showing posts with label bollywood actor tushar kapoor. Show all posts
Showing posts with label bollywood actor tushar kapoor. Show all posts
Friday, May 21, 2010
सैफ अली खान के पदचिन्हों पर तुषार कपूर
Saturday, July 4, 2009
दोहरी भूमिका में तुषार
बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर "भेजा फ्राय" के निर्देशक सागर बेल्लारी की अगली फिल्म में दोहरी भूमिका निभा रहे है। स्मिता ठाकरे इस फिल्म की निर्माता है। इस फिल्म में तुषार तीन हीरोइनों के साथ नजर आएंगे, जिसमें से मिनिषा लांबा का चयन हो चुका है। तुषार कपूर के अनुसार उन्होंने कई महीनों बाद कोई फिल्म साइन की है। तुषार का कहना है कि अब वे बडे हो गए है, और वे हर तरह की फिल्म कर सकते है। वे फिल्मों में परिपक्व इंसान की भूमिका निभाने की ख्वाहिश रखते है। शायद उनकी यह इच्छा बहन एकता या पापा जीतेंद्र पूरी करे।
Subscribe to:
Posts (Atom)