Showing posts with label hot megan fox. Show all posts
Showing posts with label hot megan fox. Show all posts

Monday, September 13, 2010

विवाह के बाद सुरक्षित, खुशहाल हूं : मेगान

Megan Fox

अभिनेत्री मेगान फॉक्स ने जून में अभिनेता ब्रायन ऑस्टिन ग्रीन से विवाह किया था। मेगान कहती हैं कि अब वह विवाह के बाद खुद को सुरक्षित और खुश महसूस करती हैं। मेगान कहती हैं, ""मैंने अब तक जो कुछ किया है उसमें विवाह करना सबसे अच्छा रहा। मैंने अपने सबसे अच्छे मित्र से विवाह किया। मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मैं हर रोज उनके साथ रहती हूं और वह मेरे संरक्षक हैं। मैं बहुत सुरक्षित, खुश और पूर्ण महसूस करती हूं।"" ग्रीन भी अपने विवाह से बहुत खुश हैं और कहते हैं कि मेगान ने उन्हें बेहतर व्यक्ति बनाया है और उनके लिए वह सब कुछ हैं।

Friday, June 18, 2010

मेगान फॉक्स और आस्टिन ग्रीन ने सगाई की

Megan Fox

अभिनेत्री मेगान फॉक्स ने अपने प्रेमी ब्रायन आस्टिन ग्रीन से दोबारा सगाई की है।
मेगान और ग्रीन 2004 में मिले थे। दोनौं ने 2006 में सगाई की थी लेकिन फरवरी 2009 में दोनौं के बीच अलगाव हो गया था। मेगान और ग्रीन की सगाई की पुष्टि की है। वेबसाइट के मुताबिक एक दूसरे से अलग होने के बाद भी मेगान और फॉक्स लगातार मिलते रहे। यही कारण है कि अब दोनों ने एक बार फिर साथ रहने का फैसला किया है।

Tuesday, January 19, 2010

मैगान बनेंगी ब्रायन की दुल्हन

हालीवुड पटाखा मैगान फॉक्स ने फिर से शहनाई बजवाने की तैयारी कर ली है। पिछले साल की अपनी सगाई को तोडने के बाद वह फिर से अपने पूर्व पति के नाम की मेहदी रचाने जा रही है। ट्रांसफार्मर स्टार के बारे में पता चला है कि वह ब्रायन के साथ सात फेरे लेगी क्योकि ब्रायन ने टि्वटर पर इसका कुछ खुलासा किया है।
ब्रायन के एक प्रशंसक ने उनसे कुछ सवाल किया जिसके जवाब में उन्होने कहा सगाई हो चुकी है और पिछली शादी से मेरा एक बेटा है। उसने यह भी कहा कि वह इस समय मैगान फॉक्स के साथ बैठकर सवालों के जवाब दे रहा है। 23वर्षीय मैगान पिछली फरवरी में पांच साल रहने के बाद ब्रायन से अलग हो गई थी। उसका दावा था कि दोनों अपने कैरियर पर ध्यान देना चाहते है।

Monday, October 5, 2009

कभी अच्छे कप़डे खरीदने के भी पैसे नही थे: मेगन फॉक्स

Megan Fox

एक वक्त ऎसा भी था जब करो़डो दिलों की धडकन हॉलीवुड अभिनेत्री मेगन फॉक्स के पास पहनने के लिए अच्छे कपडे नही थे। उनके पास इतने पैसे ही नहीं थे कि वह अच्छे कप़डे खरीद सकें।
हाल ही में एक सर्वे में दुनिया की सबसे सेक्सी महिला का खिताब जीतने वाली 23 वर्षीय इस अदाकारा ने कहा कि आने वाली फिल्म "जेनिफर्स बॉडी" में उनका पहनावा उनके हाई स्कूल के दिनों के पहनावे से मिलता जुलता है। उन्होंने कहा कि मेरे पास पैसे नहीं थे, इसलिए मैं सस्ते कप़डे पहनती थी। उस पहनावे से मुझे छोटे शहर के किरदार होने का अहसास होता था।

Monday, September 28, 2009

अंधेरे से डर लगता है: मेगन फॉक्स

Megan Fox

हॉलीवुड अभिनेत्री मेगन फॉक्स अंघेरे से घबराती है। फिल्म "ट्रांस्फार्मर्स" की यह अभिनेत्री चाहती है कि उनके घर की सभी बत्तियां जलती रहे ताकि अंघेरा उन्हें परेशान न करें।

वेबसाइट "कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम" के अनुसार फॉक्स कहती है कि मुझे अंघेरे से डर लगता है। यदि मैं घर पहुंची और बत्तियां बंद हो तो मैं सीघे दरवाजे से स्विच बोर्ड की ओर दौ़ड लगा देती हूं, ताकि जल्दी से जाकर बत्तियां जलाई जाएं। मुझे कुछ न देख सकने का डर लगता है।

Saturday, September 19, 2009

मेरे पास सुपरनैचुरल सेक्स पॉवर: मैगन

Megan Fox

फिल्म "ट्रांस्फॉर्मर" में अपने अभिनय से प्रसिद्ध हुई हॉलीवुड अभिनेत्री मेगन फॉक्स को लगता है कि उसके पास सुपरनैचुरल सेक्स पॉवर है जो उसे दुनिया में सबसे सेक्सी वुमैन बनाता है।

पीपुल्स मैग्जीन को दिए गए अपने इंटरव्यू में मैगन ने कहा कि यह थोडा आश्चर्यचकित करने वाली बात है लेकिन ये सच है कि मेरे पास अजीब सी सुपरनैचुरल पॉवर है। मैगन को लगता है यह पॉवर सेक्स से संबंघित है। उन्होंने ये भी कहा कि बचपन में टीवी और मीडिया के चलते लडकियां सेक्स संबंघित बातें जानती है। बाद में जब आपको लगता है कि आपके पास भी उस तरह का पॉवर है, जो आपने टीवी पर महिलाओं में देखा है तो आपको डर लगता है। आपको समझ नही आता कि क्या करें और आप हमेशा असहज महसूस करते है।

Friday, September 4, 2009

17 साल की उम्र में सेक्स का अनुभव काफी सुखद: मेगन फॉक्स

Megan Fox

हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और कई मैग्जींस द्वारा दुनिया की सेक्सी महिलाओं में शुमार मेगन फॉक्स को 17 साल की उम्र मे पहली बार सेक्स का अनुभव हुआ। उन्होंने कहा कि एक अभिनेता जो उनका प्यार था, उसके साथ उन्होंने पहली बार सेक्स किया था।

महिलाओं की चर्चित मैगजीन "कॉस्मोपॉलिटन" की रिपोर्ट के अनुसार मेगन ने अपने पहले प्रेमी का नाम तो नही बताया, लेकिन यह जरूर बताया कि वह उनको काफी पसंद था। मेगन के अनुसार पहले प्यार का उनका अहसास काफी सुखद था। बकौल मेगन वह अपनी जिंदगी में आए पुरूषों को सामान्य लडकों की तरह मानती है, ताकि वो उनके जीवन पर हावी न हो सके। उनका कहना है कि रिश्तों में महिलाएं हावी होती है, क्योंकि लडकों को उनके साथ की जरूरत रहती है, और पुरूष सेक्स को काफी अहमियत देते है। इसलिए पत्नी या गर्लफ्रेंड इस बात का फायदा उठाती है या उठा सकती है।

Latest Hot Megan Fox Wallpapers

Megan Fox
Megan Fox
Megan Fox
Megan Fox
Megan Fox

Thursday, September 3, 2009

कैटवुमन का किरदार नही निभाएंगी मेगन फॉक्स

Megan Fox

हॉलीवुड अभिनेत्री मेगन फॉक्स ने अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा है कि वे कैटवुमन का किरदार नही निभाएंगी। ब्रिटीश अखबार द सन के अनुसार मेगन, मिशेल और हेल बेरी के नक्शेकदम पर नही चलना चाहती है।

"बैटमेन" फिल्मों को दोबारा बनाने की कवायद से जुडे अन्य सितारों में क्रिश्चियन बेल, माइकल केन और निर्देशक क्रिस्टोफर नोलान शामिल है। फिल्म की शूटिंग तो अगले साल शुरू हो जाएगी, लेकिन 2011 से पहले इसका प्रदर्शन नही होगा। इस श्रेणी की अंतिम फिल्म "द डार्क नाइट" थी।

Monday, August 31, 2009

मेगान फॉक्स पर जुर्माना

Megan Fox

हॉलीवुड अभिनेत्री मेगान फॉक्स ने अपनी मर्सीडीज बेंज कार को गलत जगह पर खडी करने की सजा के तौर पर जुर्माना भरना पडा है। वेबसाइट "डेली मेल" के अनुसार फॉक्स ने हाल ही मे अपनी मर्सीडीज कार को "नो पार्किग जोन" में खडी कर दी थी।

फॉक्स की कार को गलत जगह खडी देख अटेडेट ने उन्हें पाटिंग टिकट थमा दिया। परन्तु स्टार मेगान फॉक्स इस बात से भन्ना गयी। मेगान की नई फिल्म "जेनिफर्स बॉडी" जल्द ही रिलीज होने वाली है।

Wednesday, July 29, 2009

मेगान फॉक्स ने कामोत्तेजक चुंबन लिया

megan fox

हॉलीवुड अभिनेत्री सुंदरी मेगान फॉक्स ने अपनी आने वाली डरावनी फिल्म जेनिफर्स बॉडी में एक लडकी का कामोत्तेजक चुंबन लिया है। 24 वर्षीय अभिनेत्री मेगान ने अमेरीकी पत्रिका से कहा कि इस फिल्म मे एक लडकी ने एक लडकी का चुंबन लिया है। मेगान ने इस फिल्म में एक चीयरलीडर की भूमिका निभाई है। एफएचएम पत्रिका की ओर से हाल ही में सबसे सेक्सी महिला के खिताब से नवाजी गई मेगान ने कहा कि मुझे लगता है कि इस फिल्म में मै बहुत सेक्सी लग रही हूं। यह फिल्म भी बहुत सेक्सी है।

Wednesday, July 8, 2009

हॉट मेगन फॉक्स वालपेपर

Megan Fox

Megan FoxMegan Fox
Megan Fox

हॉरर फिल्म में टापलेस नजर आएंगी मेगन फॉक्स

हॉलीवुड अभिनेत्री मेगन फॉक्स खुद पर लगे सेक्स सिंबल के टैग को बरकरार रखना चाहती है। अपनी इसी चाहत की वजह से वह अपनी आने वाली हॉरर फिल्म "जेनिफर्स बॉडी" में टापलेस नजर आएंगी। इस फिल्म में वह एक चुडैल के प्रभाव में काम करने वाली चीयरलीडर का किरदार निभा रही है। फॉक्स ने चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं नही मिलने की शिकायत की थी। लेकिन अपनी आने वाली पिछली फिल्म में उन्होंने फिर वही किया जो उनकी नजर में सही था और वह था कपडे उतारना। दो साल पहले मेगन फॉक्स की खूबसूरती की तुलना मशहुर अदाकारा एंजेलिना से की गयी थी। एफएचएम मैग्जीन के सर्वे में लगातार दूसरी बार मेगन फॉक्स सबसे सेक्सी महिला चुनी गई है।