Showing posts with label hot penelope cruz. Show all posts
Showing posts with label hot penelope cruz. Show all posts

Thursday, April 22, 2010

अतिथि संपादक बनीं पेनेलोप क्रूज

Penelope Cruz

ऑस्कर पुरस्कार विजेता अभिनेत्री पेनेलोप क्रूज को मशहूर पत्रिका वोग के फ्रांसीसी संस्करण का अतिथि संपादक बनाया गया है। समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार संपादकीय कार्यो में अधिक से अधिक वक्त देने के उदेश्य से क्रूज ने कुछ दिनों के लिए अभिनय से दूरी बना ली है।
वोग की संपादक कैरिन रोइटफेल्ड ने कहा, ""हम क्रूज के साथ काम करना चाहते थे। इस संबंध में हम अरसे से सोच रहे थे। क्या यह आवश्यक है कि हम आपको इसकी वजह बताएं...""
क्रूज ने कहा कि वह बतौर अतिथि संपादक बेहतर काम करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि वह इस बात से खुश हैं कि पत्रिका ने उन्हें स्वतंत्र तरीके से काम करने की इजाजत दी है।

Wednesday, December 9, 2009

पेनेलोप क्रूज को याद नहीं ऑस्कर समारोह की रात

Penelope Cruz

स्पेनिश सुंदरी पेनेलोप क्रूज को ऑस्कर समारोह की रात बिल्कुल भी याद नहीं हैं क्योंकि उस रात वह तनाव की वजह से लगभग बेहोशी जैसी अवस्था में थीं।
वेबसाइट फीमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके के अनुसार क्रूज का कहना है, मैं निराश थीं इसलिए मुझे उस शाम के विषय में कुछ भी याद नहीं हैं। मैं महसूस कर रही थीं कि मैं तनाव से गुजर रही हूं। यह मुझे बहुत अच्छी तरह याद हैं। इस साल क्रूज को फिल्म "विकी क्रिस्टीना बार्सिलोना" में अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का ऑस्कर पुरस्कार मिला था। कू्रज का कहना है कि समारोह के दौरान वह सोच रही थीं कि वह क्या कर रही है और यह सब कैसे हुआ। अपने चमचमाते हुए फिल्मी करियर के बावजूद 35 वर्षीय कू्रज अब भी अपने आत्म-सम्मान के साथ समस्याओं से जूझ रही हैं।