Showing posts with label oscar winner penelope cruz. Show all posts
Showing posts with label oscar winner penelope cruz. Show all posts

Friday, May 7, 2010

हवेली बेच रही हैं क्रूज

Penelope Cruz

ऑस्कर विजेता अभिनेत्री पेनेलोप क्रूज अपनी हॉलीवुड स्थित हवेली बेच रही हैं।
क्रूज ने अपने तीन शयनकक्ष वाले घर को 37 लाख डॉलर में बेचने के लिए बाजार में पेशकश की है। क्रूज के 3,334 वर्ग फीट में फैले एक मंजिला घर में एक फव्वारा और स्वीमिंग पूल भी है। स्पेन और लास एंजेलिस में भी क्रूज की संपत्ति है।

Wednesday, December 9, 2009

पेनेलोप क्रूज को याद नहीं ऑस्कर समारोह की रात

Penelope Cruz

स्पेनिश सुंदरी पेनेलोप क्रूज को ऑस्कर समारोह की रात बिल्कुल भी याद नहीं हैं क्योंकि उस रात वह तनाव की वजह से लगभग बेहोशी जैसी अवस्था में थीं।
वेबसाइट फीमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके के अनुसार क्रूज का कहना है, मैं निराश थीं इसलिए मुझे उस शाम के विषय में कुछ भी याद नहीं हैं। मैं महसूस कर रही थीं कि मैं तनाव से गुजर रही हूं। यह मुझे बहुत अच्छी तरह याद हैं। इस साल क्रूज को फिल्म "विकी क्रिस्टीना बार्सिलोना" में अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का ऑस्कर पुरस्कार मिला था। कू्रज का कहना है कि समारोह के दौरान वह सोच रही थीं कि वह क्या कर रही है और यह सब कैसे हुआ। अपने चमचमाते हुए फिल्मी करियर के बावजूद 35 वर्षीय कू्रज अब भी अपने आत्म-सम्मान के साथ समस्याओं से जूझ रही हैं।