बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादूकोण की हालिया रिलीज फिल्म लफंगे परिंदे पर्दे पर कुछ खास नहीं कर पाई, लेकिन दीपिका को अपनी आने वाली फिल्मों से कुछ ज्यादा ही उम्मीदें है। सूत्रों के मुताबिक दीपिका आशुतोष गोवारिकर की आने वाली फिल्म खेलें हम जी जान से में एक फ्रीडम फाइटर का रोल निभा रही है। इस फिल्म में दीपिका का नाम कल्पना है। फिल्म में दीपिका के साथ अभिषेक बच्चन भी नजर आएंगे।
फिल्म की कहानी आजादी से पहले के चटगांव आंदोलन पर आधारित है। फिल्म की स्क्रिप्ट मालिनी चटर्जी के उपन्यास डू एंड डाई पर बेस्ड है। दीपिका का कहना है कि यह फिल्म मेरे कैरियर में मील का पत्थर साबित हो सकती है। आशुतोष का बडप्पन है कि उन्होंने इस फिल्म के लिए मुझे सिलेक्ट किया।
Monday, September 6, 2010
दीपिका की उम्मीदें
Friday, August 20, 2010
प्रेरणादायी है सचिन-अंजली की जोडी: दीपिका
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादूकोण को क्रिकेट के भगवान मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि की जोडी बेहद प्रेरणादायी लगती है।
दीपिका ने सोशल नेटवर्किग साइट टि्वटर पर लिखा कि कोह रेस्तरां में खाने के दौरान मुलाकात होने पर सचिन और अंजलि की जोडी की चकित कर देने वाली सादगी और बेहतरीन तालमेल ने उन्हें मोहित कर लिया।> इस अवसर पर दीपिका के साथ शराब व्यवसायी विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या भी मौजूद थे। दीपिका का कहना है कि सचिन-अंजली की जोडी वाकई तारीफ ए काबिल है और यह सभी के लिए प्रेरणादायी है। दीपिका ने कहा, वह कई दिनों से सचिन-अंजलि से मिलना चाहती थी आखिरकार उनकी यह ख्वाहिश पूरी हो ही गई। दीपिका ने खाने के शौकीन लोगों को सलाह दी कि वे एक बार कोह का दौरा जरूर करें और थाई खाने का आनंद लें।
मुझसे शादी करोगी
फिल्म लफंगे परिंदे के प्रमोशन के लिए दिल्ली आई अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की मुलाकात एक ऎसे युवक से हुई जिसने दीपिका के घुटनों पर झुक कर कहा क्या आप मुझसे शादी करेंगी। सफेद स़ाडी पहने दीपिका ने यह प्रपोजल ठुकरा दिया, और कहा मैं अभी इसके लिए तैयार नहीं हूं लेकिन जब पलट कर युवक ने कहा लेकिन मैं तैयार हूं तो दीपिका हस पडी।
रणबीर कपूर से ब्रेकअप के बाद दीपिका इन दिनों विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या के साथ नजर आ रही है। आजकल हर पार्टी में दोनों को एक साथ देखा जाता है। दीपिका ने कहा भी है कि पर्सनल लाइफ में मीडिया की दखलअंदाजी के बावजूद में नॉर्मल लाइफ जीना नही छो़ड सकती। उन्होंने कहा कि मुझे इससे कोई फर्क नही प़डता कि आप मेरा नाम किसके साथ जो़ड रहे है क्योंकि मुझे पता है कि मैं एक नॉर्मल लाइफ जी रही हूं।
Monday, August 9, 2010
दीपिका से मिलकर बहुत खुश है नत्था
फिल्म पीपली लाइव में नत्था की भूमिका निभाने वाले ओमकार दास अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को फिल्म लव आजकल से बहुत पसंद करते हैं। बस तभी से वे दीपिका से मिलना चाहते थे। ओमकार ने आमिर खान से कहा कि वह दीपिका से मिलता चाहते है। आमिर के कहने पर दीपिका ने मुंबई के महबूब स्टूडियों में ओमकार से मिलकर उनकी ख्वाहिश पूरी कर दी। लेकिन तब उन्हें दीपिका का नाम नही पता था और उन्होंने गलती से दीपिका की जगह कैटरीना कह दिया।
आमिर कुछ समझ नही पाए क्योंकि लव आजकल में तो दीपिका ने काम किया था न कि कैटरीना ने बाद में आमिर को समझ में आया कि ओमकार कैटरीना से नही दीपिका से मिलना चाहते है। आमिर की पत्नी किरण राव ने आमिर की गैर मौजूदगी में नत्था को दीपिका को मिलावाया।
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से मुलाकात कर ओमकार दास की खुशी का ठिकाना नही रहा। उन्होंने दीपिका को उपहार भी दिया। गौरतलब है कि पीपली लाइव कहानी है नत्थु नाम के एक किसान की, जो पीपली गांव में रहता है और जिसने सरकार से कर्ज ले रखा है। अब जैसा की आम किसानों के साथ होता है, नत्थू इस कर्ज को चुका नहीं पा रहा है। और अगर उसने यह कर्ज नहीं चुकाया तो सरकार उसकी जमीन पर कब्जा कर लेगी। दूसरी और सरकार उन किसानों के घरवालों को मुआवजा बांट रही है, जिन्होंने कर्ज से परेशान होकर खुदकुशी कर ली है। अब नत्थु सोचता है कि अगर वह भी खुदकुशी कर ले, तो उसके परिवार को थोडा बहुत पैसा मिल जाएगा और उनके कुछ दिन अच्छे से गुजर जाएंगे।
Thursday, July 22, 2010
लफंगे परिंदे की हीरोइन जैसी हूं मैं : दीपिका
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने उनकी नई फिल्म "लफंगे परिंदे" में शारीरिक रूप से विकलांग ल़डकी की भूमिका की है। दीपिका इसे अपनी सबसे कठिन भूमिका बताती हैं लेकिन यह भी कहती हैं कि वह इस फिल्म की हीरोइन जैसी हैं।
चौबीस वर्षीय दीपिका ने एक साक्षात्कार में कहा, ""मेरे लिए यह भूमिका अब तक की सभी फिल्मों से कठिन थी और इसे निभाना चुनौतीपूर्ण था। यह आसान नहीं था। इसमें एकाग्रता की बहुत जरूरत थी। इस भूमिका को करने से पहले मैंने कई नेत्रहीन लोगों को देखा था।
"" उन्होंने कहा, ""मुझे लगता है कि मैं निश्चित रूप से किरदार पिंकी जैसी हूं क्योंकि उसे खुद पर बहुत भरोसा है। वह बहुत आत्मविश्वासी है और जानती है कि उसे क्या चाहिए। वह महत्वाकांक्षी है और कभी भी निराश नहीं होती, मैं भी बिल्कुल ऎसी ही हूं।"" निर्देशक प्रदीप सरकार की इस फिल्म में दीपिका और नील नितिन मुकेश ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म मुंबई में रहने वाले युवाओं की एक कहानी पेश करती है।
"लफंगे परिंदे" 20 अगस्त को प्रदर्शित होने जा रही है। फिल्म में नील ने एक बॉक्सर की भूमिका निभाई है जबकि दीपिका ने स्केट्स पर नृत्य करने वाली एक नेत्रहीन ल़डकी का किरदार किया है। दीपिका ने इस फिल्म के लिए खासतौर पर स्केटिंग का प्रशिक्षण लिया था।
वह कहती हैं, ""मेरे सामने सबसे ब़डी चुनौती यह थी कि मुझे दिखाना था कि मैं देख नहीं सकती हूं और खुद को नेत्रहीन दिखाने के लिए मेरे पास कोई काला चश्मा या छ़डी भी नहीं थी।"" "लफंगे परिंदे" के बाद दीपिका की दो और फिल्में "खेलें हम जी जान से" और "ब्रेक के बाद" प्रदर्शन के लिए कतार में हैं।
Tuesday, May 25, 2010
ऎश खा गई दीपिका से मात
फ्रांस के कान फिल्म समारोह बडे-बडे सितारे और फिल्मकार जमा होते है। इस समारोह में बेहतरीन फिल्म देने वाले लोगों को सम्मानित किया जाता है। इन सब बातों के अलावा यह समारोह फैशन का अड्डा भी बन गया है। लिहाजा दुनिया भर की नजर कान समारोह के रेड कार्पेट पर होती है, जहां अभिनेता और अभिनेत्रियां एक से बढकर एक खूबसूरत लिबास में चहलकदमी करते है।
इस समारोह में बॉलीवुड की दो अभिनेत्रियां दीपिका पादुकोण और ऎश्वर्या राय बच्चान पहुंची। ऎश पिछले आठ वर्षो से इस समारोह की शान बढा रही है, लेकिन दीपिका के लिए यह पहला मौका था। इस समारोह में दीपिका और ऎश के कपडों में जमीन आसमान का फर्क था। दीपिका ने साडी पहनकर भारतीय संस्कृति का प्रचार किया, वहीं ऎश ने पाश्चात्य संस्कृति का काले रंग का गाउन पहना, लेकिन अफसोस इस बार वह दीपिका से मात खा गई, क्योंकि दीपिका ऎश से कहीं ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही थीं।
Monday, May 3, 2010
दीपिका पर फिदा हुए सेंधिल
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादूकोण के चाहने वालों का ग्राफ बढता ही जा रहा है। इस बार दीपिका का चाहने वाला सात संमुद्र पार का है। गुरिंदर चढ्ढा की आगामी फिल्म हाय मैं मरजावां में मुख्य भूमिका निभाने वाले सेंधिल रामामूर्ति जब से दीपिका से मिले है, वह उनके ख्वाबों से जाने का नाम ही नहीं ले रही है।
सेंधिल कहते है कि दीपिका सबसे खूबसूरत और बेहतरीन अभिनेत्री है। मैं उनसे एक पार्टी में मिला और मुझे लगता है कि वे वाकई बहुत अच्छी है। टेक्सास में रहने वाले सेंधिल दीपिका से मिलकर इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने अपनी फिल्म की निर्देशिका गुरिंदर चढ्ढा को हाय मैं मरजावां के विशेष प्रदर्शन के लिए उन्हें आमंत्रण भेजने की बात भी कह दी। सेंधिल चाहते है कि दीपिका उनकी फिल्म देखें, जिससे उन्हें दीपिका से बातचीत करने का कोई मुद्दा तो मिले।
Thursday, April 22, 2010
दीपिका के साथ फिर कॉफी पीना चाहते हैं शम्मी
प्रख्यात अभिनेता शम्मीकपूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ एक और मुलाकात चाहते हैं। उन्होंने दीपिका के साथ कॉफी पीने की इच्छा जताई है।
अठत्तर वर्षीय शम्मीकपूर ने टि्वटर के जरिए दीपिका से कहा है कि उन्होंने विजय माल्या के क्रिकेट मैच में ही उन्हें देखा था। अब वह उनके साथ किसी दिन एक प्याला कॉफी पीना चाहते हैं। शम्मीकपूर ने इस संबंध में दीपिका की राय जानना चाही है। दो सप्ताह पहले ही शम्मी और दीपिका की मुलाकात हुई थी। दीपिका इस मुलाकात से बेहद खुश थीं।
दीपिका इन दिनों शूटिंग में बहुत व्यस्त हैं और हो सकता है कि वे शम्मी का यह निमंत्रण स्वीकार न करें। उन्होंने टि्वटर के जरिए शम्मी को अपनी व्यस्तता से अवगत करा दिया है।
Monday, April 12, 2010
"हाउसफुल" में दिखेगी शोएब-सानिया की झलक
इसे हिन्दी सिने जगत का एक अजीब संयोग माना जा सकता है कि अक्षय कुमार की नई फिल्म "हाउसफुल" की कहानी शोएब मलिक -सानिया मिर्जा की असल जिंदगी की कहानी से मेल खाती है। टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के साथ शादी से ऎन पहले जिस तरह पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अपनी पहली पत्नी की वजह से विवादों में घिर गए उसी तरह फिल्म "हाउसफुल" में दीपिका पादुकोण के साथ अक्षय की शादी से पहले जिया खान उनकी पहली पत्नी होने का दावा ठोकती हैं।
दोनों की समानता के बारे में पूछे जाने पर अक्षय ने कहा, ""मैंने इस बारे में नहीं सोचा, अब आप इस ओर संकेत कर रहे हैं तो मुझे लगता है कि इसमें समानता है। दरअसल इस फिल्म में तीन महिलाएं हैं, जो मेरी पत्नी होने का दावा करती है।"" अक्षय की शादी में जिया के व्यवधान डालने की घटना इत्तेफाक से शोएब और सानिया के जीवन की घटनाओं से बेहद मिलती-जुलती है। फिल्म के निदेशक साजिद खान ने कहा, ""मैं इसके अलावा और क्या कह सकता हूं कि यह जीवन द्वारा कला का अनुकरण किए जाने का एक मामला है। फिल्म में ऎसा दृश्य है जब अक्षय कुमार की शादी के दौरान एक अन्य महिला उनकी पत्नी होने का दावा कर बाधा डालती है।... लेकिन मैं यह कहना चाहता हूं कि यह सिर्फ एक संयोग है। मैंने इस फिल्म की कहानी दो साल पहले लिखी थी।""
Friday, March 26, 2010
असिन ने किया दीपिका को रिप्लेस
बॉलीवुड अभिनेत्री असिन ने लंदन ड्रीम्स के बाद अभिनेता सलमान खान के साथ एक और फिल्म साइन कर ली है। दिलचस्प बात यद्द है कि असिन ने दीपिका पादुकोण को फिल्म में रिप्लेस किया है।
गजनी के बाद सलमान के साथ लंदन ड्रीम्स से असिन के अभिनय को काफी सराहा गया था। सूत्रों के अनुसार फिल्म लंदन ड्रीम्स के दौरान सलमान और असिन की ऑफ स्क्रीन केमेस्ट्री भी काफी अच्छी रही। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी लेकिन सलमान लगातार असिन के संपर्क में रहे।
गौरतलब है कि सलमान ने असिन को मुंबई में अपार्टमेंट दिलाने में भी मदद की। असिन को ये फिल्म दिलाने में सलमान की बडी भूमिका रही। सलमान असिन की ये फिल्म साउथ की एक फिल्म की रिमेक है।
Thursday, March 18, 2010
शम्मी कपूर के साथ डेट पर जाएंगी दीपिका
गुजरे जमाने के मशहूर अभिनेता शम्मी कपूर ने अभिनेत्री दीपिका पादूकोण को उनके साथ डेट पर जाने का न्यौता दिया है। जी हां शम्मी कपूर जो दीपिका के एक्स ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के अंकल हैं। उन्होंने यह न्यौता टि्वटर के जरिए दिया है।
शम्मी ने दीपिका से गुजारिश कि है कि अगर वो थोडा वक्त निकाल लें तो वे उन्हें अपने साथ कॉफी पिलाने ले जाना चाहते हैं। वहीं दीपिका भी शम्मी कपूर जैसे महान कलाकार की बहुत बडी फैन हैं, ऎसे में उनके साथ वक्त बिताने का मौका कैसे हाथ से जाने देती। उन्होंने भी शम्मी कपूर को निराश नहीं किया और उनके साथ डेट पर चलने की बात मानते हुए वादा किया है कि जैसे ही उन्हें शूटिंग से फुर्सत मिलेगी वे उनके साथ डेट पर जाएंगी।
Monday, March 8, 2010
कॉमेडी करना चाहती हैं दीपिका
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादूकोण अपने ग्लैमरस किरदारों से ऊब चुकी है। दीपिका ने अब कॉमेडी करने का मन बना लिया है। दीपिका का कहना है कि कॉमेडी करना बहुत मुश्किल है और इसके लिए सही टाइमिंग और मेहनत की जरूरत होती है। आने वाली फिल्म हाउसफुल में वे कॉमेडी करती हुई नजर आएंगी। कई एक्टर्स का कहना है कि कॉमेडी रोल निभाना आसान नहीं है और दीपिका की भी यही राय है।
हाउसफुल की तारीफ करते हुए दीपिका का कहना है कि इस फिल्म में कई ऎसे दृश्य हैं, जिन्हें करते हुए कलाकारों को हंसी रोकना मुश्किल हो गया था। बडी मुश्किल से उन्होंने इन दृश्यों की शूटिंग की। हाउसफुल के डायरेक्टर साजिद खान के बारे में दीपिका बताती है कि उनकी फिल्म की शूटिंग करना पिकनिक जैसा है। सेट पर किसी किस्म का तनाव नहीं रहता था और शूटिंग के दौरान सभी कलाकारों ने खूब धमाल मचाया।
दीपिका के अलावा हाउसफुल में जिया खान और लारा दत्ता भी हैं। हाल ही दीपिका की फिल्म कार्तिक कॉलिंग कार्तिक रिलीज हुई है और इसमें दीपिका के अभिनय को काफी सराहा गया है। वहीं खेले हम जी जान से में दीपिका कल्पना दत्ता का किरदार निभा रही हैं।
Monday, February 22, 2010
सलमान के साथ काम करना चाहती है दीपिका
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादूकोण अभिनेता सलमान खान के साथ काम करना चाहती है। बकौल दीपिका, मेरी सलमान के साथ काम करने की प्रबल इच्छा है। हमारी जोडी काफी पहले ही बन जानी थीं,> लेकिन दो फिल्मों में ऎसा नहीं हो पाया। यह काफी दुखद रहा। लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि बडे पर्दे पर एक दिन हमारी जोडी जरूर बनेगी। फिल्म किक में सलमान के साथ दीपिका के होने की खबर है।
लेकिन दीपिका का कहना है, यह बकवास है। सच तो यह है कि मुझे इस फिल्म की पेशकश नहीं की गई। फिलहाल, 26 फरवरी को रिलीज होने वाली कार्तिक कॉलिंग कार्तिक में दीपिका फरहान अख्तर के साथ दिखाई देगी। इसके बाद अप्रैल में उनकी फिल्म हाउसफुल आएगी। जिसके डायरेक्टर है साजिद खान। लगातार व्यस्त रहने के प्रश्न पर दीपिका का कहना है, मैं काम को नौकरी की तरह नहीं लेती। शूटिंग का मैं पूरा आनंद लेती हूं। मैं वह करती हूं जिससे मुझे भरपूर खुशी और संतुष्टि मिले।
Friday, January 22, 2010
सबसे एक गुजारिश, अब दीपिका को छोड दो
अभिनेत्री दीपिका को अपने हालत में छोड दो। यानि दीपिका से ये सवाल करना छोड दो कि उनकी जिंदगी में कोर्ठ नया बयॉयफ्रेड है या नहीं। क्योंकि दीपिका अपने रिलेशनशिप को लेकर पूरी तरह कंफ्यूलड हो चुकी है। और अगर ये कंफ्यूजन यूं चलता रहा तो कहीं ऎसा ना हो कि दीपिका की हालत भी सलमान खान जैसी हो जाए। जिनसे बार-बार सिर्फ एक ही सवाल किया जाता है आप शादी कब करेगे।
करण जौहर के एक शो पर जब सलमान से शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होने सारा हिसाब एक झटके में रफा-दफा कर दिया। सलमान ने कहा कि मेरी शादी हो चुकी है, उक बार नहीं तीन-तीन बार। अब कौन चाहेगा कि दीपिका भी सलमान जैसे बहकी-बहकी बातें करे।
Tuesday, January 12, 2010
शाहिद बने दीपिका के हमराज
अभिनय से ज्यादा अफेयर के कारण चर्चा में रहने वाली दीपिका पादुकोण ने अपने अकेलेपन का साथी ढूंढ लिया है। रणबीर कपूर से अलगाव के बाद वह खुद को अकेला महसूस कर रही है। हालाकि उन्होने रणबीर को वापस पाने के लिए कई तरकीबें इस्तेमाल की। पंरतु नाकाम रही।
उन्होनें यहां तक कहा कि वह अपनी व्यक्तिगत जिंदगी को प्रोफेशनल लाइफसे अलग रखती है। उनका इशारा अपने पूर्व प्रेमी के संग दोबारा फिल्म करने का था। लेकिन किसी ने इस बात पर रणबीर ने ध्यान नहीं दिया। ऎसे में उन्हें नए साथी की तलाश थी, जिसके साथ वह अपने दुख-सुख बांट सके। अप्सरा फिल्म अवार्ड समारोह के दौरान खूबसूरत साडी में लिपटी दीपिका के नजदीक आना कम राहत की बात नहीं है।
करीना कपूर , विद्या बालन और प्रियंका चोपडा के बाद वे भी अकेले ही थे। कोरियाग्राफर से निर्देशक बने अहमद खान अपनी फिल्म फूल एंड फाइनल के बाद दूसरी फिल्म की तैयारी कर रहे है, जिसमें शाहिद-दीपिका की जोडी साथ नजर जाएगी। अहमद का दावा है कि यह फिल्म दोनों के लिए करियर के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इस फिल्म को पहले कट्रीना कैफ के साथ बनाने की योजना थी, लेकिन बाजी मार ले गई दीपिका।
Wednesday, January 6, 2010
शाहिद-दीपिका की जोडी नजर आएगी
बॉलीवुड के प्रसिद्ध कोरियाग्राफर अहमद खान ने फूल एंड फाइनल के बाद निर्देशन की कमान नहीं संभाली। उनकी कंपनी द्वारा निर्तित फिल्म पाठशाला रिलीज के लिए तैयार है, और 9 अप्रैल को प्रदर्शित होने वाली है। अहमद अब निर्देशन करने के मूड में आ गए है। सूत्रों के मुताबिक शाहिद कपूर और दीपिका पादुकोण को लेकर अहमद फिल्म बनाने वाले है।
जब इस बारे में अहमद से पूछा गया तो उन्होने कहा मैं सिक्रप्ट पर काम कर रहा हूं और इसमें शाहिद जरूर होगे। लेकिन शाहिद को छोड किसी का नाम तय नहीं हुआ है। अपनी बात आगे बढाते हुए अहमद कहते है मै तो दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ दोनों को लेना चाहता हूं। लेकिन यह निर्णय स्क्रिप्ट तैयार होने के बाद किया जाएगा।
Saturday, November 21, 2009
काम से ब्रेक लेगी दीपिका
पिछले तीन वर्षो से दीपिका पादूकोण लगातार काम कर रही हैं। यहीं वजह है कि अब उन्होंने परिवार के साथ छुटि्टयां मनाने के लिए ब्रेक लेने की सोची हैं। इसका सबब बनी हैं एक पारिवारिक शादी, जिसमे भाग लेने के चलते वह आर्क लाइट से कुछ समय दूर रहेंगी।
दीपिका के एक नजदीकी मित्र के अनुसार, लगातार काम के अलावा पिछले दिनों रणबीर कपूर के साथ हुए ब्रेकअप के बाद दीपिका के लिए अमेरिका में व्यतीत होने वाली ये छुटि्टयां राहत भरी साबित होगी। वर्ष 2006 में "ओम शांति ओम" के बाद उन्हें बिल्कुल भी फुर्सत नहीं मिली हैं। वह इसके बाद "चांदनी चौक टू चाइना" और "बचना ए हसीनों" में व्यस्त रहीं। इससे निपटी तो सैफ अली खान के होम प्रोडक्शन की फिल्म "लव आज कल" में व्यस्त हो गई।
Sunday, November 1, 2009
छोटे कपडे पहनना पसंद नहीं: दीपिका
फिल्मी पर्दे पर वह भले ही पश्चिमी परिधानों को तवज्जों देती हों, लेकिन निजी जीवन में वह भारतीय परिधानों को ही प्राथमिकता देना पसंद करती हैं। दीपिका पादुकोण इन दिनों फरहान अख्तर की आगामी फिल्म कार्तिक कालिंग कार्तिक में व्यस्त हैं।
सुना जाता है कि वह इस फिल्म में पहली बार बहुत बोल्ड किरदार में नजर आएंगी। उनके बोल्ड अवतार की चर्चा अभी से जोरों पर है। यह भी सच है कि दीपिका को भडकाऊ पोशाक पहनना बिल्कुल भी नहीं भाता, परंतु यह उनकी मजबूरी है, जो उन्हें फिल्मों में छोटे कपडे पहनने पडते हैं।
Thursday, October 22, 2009
दीपिका ने पी निकोटिन फ्री सिगरेट
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादूकोण को फिल्म "कार्तिक कालिंग कार्तिक" में एक चेन स्मोकर की भूमिका करनी थीं। वे नहीं चाहती थी कि सिगरेट फूंकते फूंकते इसकी आदि हो जाए। इसलिए फिल्म के निर्देशक रितेश सिदवानी ने उनके लिए निकोटिन फ्री सिगरेट का ऑर्डर किया। तब जाकर दीपिका की जान में जान आई।
फिल्म में फरहान अख्तर हीरो बने हैं। दीपिका एक मॉडर्न लडकी के किरदार में है जिसे सिगरेट पीने का काफी शौक होता हैं। फरहान उनकी सिगरेट छुडाने में कामयाब हो जाते है। तो फिल्म में सिगरेट पीने के लिए प्रोत्साहित नहीं करती हैं।
रणबीर-दीपिका के रिश्ते में दरार
बॉलीवुड की हॉट जोडियों में से एक रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के रिश्ते में दरार आने की खबर है। सूत्रों के अनुसार पिछले कुछ महीनों में वे कई बार झगड चुके है और अब उनमें पहले जैसा प्यार नहीं रहा हैं।
रणबीर और दीपिका ने खुलेआम प्यार का इजहार किया और सार्वजनिक स्थानों पर अक्सर वे साथ देखे गए। दीपिका के घरवालों को उनके प्रेम पर ऎतराज नहीं हैं, लेकिन रणबीर की मम्मी नीतू कपूर को रणबीर और दीपिका का साथ कभी पसंद नहीं आया। इसके बावजूद रणबीर ने दीपिका से नजदीकियां बढ़ाई। कहा जा रहा है कि दीपिका के प्रति रणबीर ज्यादा गंभीर नहीं है और इसी बात पर वे नाराज है। साथ ही दोनों एक-दूसरे को पर्याप्त समय नहीं दे पाते है और यह भी एक प्रमुख कारण हैं।
उधर रणबीर और दीपिका से जुडे लोगों का कहना है कि इस तरह की कोई बात नहीं हैं। झगडना, रूठना, मनाना भी प्यार का ही हिस्सा हैं।