तनाज और बख्तियार को बिग बॉस के घर से बाहर करने की कोशिश फेल हो गई हैं और जनता के गुस्से का शिकार हुए इन कोशिशों के सूत्रधार इस्माइल दरबार। देश के आदेश ने उन्हें बिग बॉस के घर से बाहर कर दिया हैं। कलर्स के लोकप्रिय रियलिटी शो "बिग बॉस-3" से संगीतकार इस्माइल दरबार बाहर हो गए हैं।
पिछले हफ्ते घर के सदस्यों ने बख्तियार, तनाज, बिंदू और इस्माइल दरबार को घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट किया था। शुक्रवार रात प्रसारित होने वाले एपिसोड में जनता के मतों के आधार पर इस्माइल दरबार को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इससे तनाज और बख्तियार में से किसी एक को बाहर करने की बिंदू, इस्माइल और रोहित की साजिश उल्टी पड गई।
Showing posts with label ismail darbar. Show all posts
Showing posts with label ismail darbar. Show all posts
Saturday, November 7, 2009
बिग बॉस के घर से बाहर हुए इस्माइल दरबार
Subscribe to:
Posts (Atom)