Showing posts with label ismail darbar out from big boss-3. Show all posts
Showing posts with label ismail darbar out from big boss-3. Show all posts

Saturday, November 7, 2009

बिग बॉस के घर से बाहर हुए इस्माइल दरबार

Ismail Darbar

तनाज और बख्तियार को बिग बॉस के घर से बाहर करने की कोशिश फेल हो गई हैं और जनता के गुस्से का शिकार हुए इन कोशिशों के सूत्रधार इस्माइल दरबार देश के आदेश ने उन्हें बिग बॉस के घर से बाहर कर दिया हैं। कलर्स के लोकप्रिय रियलिटी शो "बिग बॉस-3" से संगीतकार इस्माइल दरबार बाहर हो गए हैं।
पिछले हफ्ते घर के सदस्यों ने बख्तियार, तनाज, बिंदू और इस्माइल दरबार को घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट किया था। शुक्रवार रात प्रसारित होने वाले एपिसोड में जनता के मतों के आधार पर इस्माइल दरबार को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इससे तनाज और बख्तियार में से किसी एक को बाहर करने की बिंदू, इस्माइल और रोहित की साजिश उल्टी पड गई।