इसकी वजह है कि निर्माता इन गीतों पर दिल खोलकर पैसा खर्च करते हैं और इनका प्रमोशन के वक्त भरपूर प्रचार किया जाता है जिससे फिल्म की मुख्य नायिका से ज्यादा शोहरत आइटम करने वाली नायिका को मिलती है। वर्ष 2012 की पहली सुपर डुपर हिट रही फिल्म "अगि्नपथ" में कैटरीना कैफ ने "चिकनी चमेली" आइटम करके जो शोहरत और कामयाबी प्राप्त की है वह आश्चर्यजनक है। करण जौहर ने अपनी फिल्म के प्रोमोज में सिर्फ इसी गीत को दिखाया और दर्शक कैटरीना की डांस से इतने प्रभावित हुए कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड के आंकडे को पार करने में सफलता प्राप्त की। आजकल युवाओं की दिलों की धडकन कैटरीना कैफ बन चुकी हैं। बने भी क्यों न उन पर फिल्माया गया आइटम नंबर "चिकनी चमेली चुपके अकेली" ने सबका दिल जीत लिया है। चिकनी चमेली अकेला ऎसा आइटम नंबर नहीं है जो युवाओं बल्कि सभी आयु वर्ग को मोहित करता है बल्कि आज आइटम नंबर ने फिल्मों में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। निर्माता करण जौहर ने इस गीत पर पूरे 3 करोड रूपए खर्च किए थे। यह दर्शकों के हाथ में है वह किस गीत को कितना पसन्द करता है। लेकिन मुख्य मुद्दा जो इन गीतों की सफलता के साथ उठता है वह यह है कि आखिर ऎसा क्या खास होता है इन गीतों में कि आखिर आइटम नंबर इतने लोकप्रिय क्यों हो रहे हैं। क्या इसकी असली गीत के बोल हैं, नृत्य का कमाल है या फिर यह सब फिल्मांकन का नतीजा है जिसे देखते हुए दर्शक दृश्य का दीवाना हो जाता है और बार-बार इसे देखता है।
Tuesday, March 13, 2012
बॉलीवुड की नायिकाओं पर चढा आइटम का बुखार

Wednesday, December 9, 2009
टूट गई राखी-इलेश की सगाई
बॉलीवुड आइटम गर्ल राखी सावंत की इलेश पारूजनवाला के साथ सगाई टूट गई हैं। एक रियलिटी शो स्वयंवर के जरिए राखी ने पारूजनवाला को पसंद किया था। इसके बाद दोनों की सगाई भी हुई थीं। सोशल नेटवर्किग साइट टि्वटर पर पारूजनवाला ने सगाई टूटने की पुष्टि की हैं। सगाई टूटने के बारे में सवाल पूछे जाने पर राखी का कहना है कि इलेश ने खुद उनसे कहा है कि वह सिर्फ उन्हें जानने आया था, शादी करने नहीं।
यह पूछे जाने पर कि क्या वह दूसरा स्वयंवर रचाने जा रही! राखी ने कहा, अभी तक इस बारे में सोचा नहीं हैं, लेकिन यदि ऎसा होता है तो इसमें हर्ज ही क्या हैं! राखी के मुताबिक इलेश ने कहा कि वह लंदन में किसी लडकी के साथ शादी करना चाहता हैं। राखी ने कहा कि शादी टूटने से तो अच्छा है कि सगाई टूट गई। थैंक गॉड मैं बच गई। राखी ने कहा, कोई इंडियन लडका होता तो मुझे किस भी करता। मैं उसके करीब गई लेकिन मैंने अपनी लिमिट क्रास नहीं की। राखी ने आगे कहा, मैं क्या करती! थप्पड मारती तो मीडिया फिर उसी बात को बतंगड बना देती।
Thursday, October 29, 2009
राखी सावंत के खिलाफ पुलिस शिकायत
अमृतसर के एक लडके ने बॉलीवुड आयटम गर्ल राखी सावंत पर शो "राखी का स्वयंवर" के दौरान उनसे बदतमीजी करने और उनका मजाक उडाने का आरोप लगाते हुए पुलिस शिकायत दर्ज की हैं। अमृतसर के जतिन शर्मा की शिकायत है कि राखी ने न केवल उनका दिल तोडा बल्कि उनका मजाक भी उडाया। जतिन के अनुसार उसने हमेशा कोशिश की कि वह राखी को प्रभावित कर सके, यहां तक हाथ और सीने पर राखी का नाम भी गुदवाया।
राखी ने उसकी दीवानगी देखकर उसे शो पर बुलाया, राखी के बुलावे पर वह मुंबई, दिल्ली और ऋषिकेश तक गया लेकिन उसके हाथ कुछ नहीं लगा। जतिन के मुताबिक राखी ने एसएमएस और ईमेल करके उससे माफी मांगी थीं और अमृतसर आने का वादा किया था लेकिन वह नहीं आई। जतिन ने राखी की दीवानगी में लाखों रूपए खर्च कर दिए और अब वह राखी से उसकी भावनाओं के साथ खिलवाड करने का बदला लेगा। जतिन ने कहा कि वह अभी भी राखी से बहुत प्यार करता हैं।
Saturday, October 10, 2009
अब मदर मैरी बनेंगी राखी सावंत
रियल्टी शो "राखी का स्वयंवर" से यूं तो बॉलीवुड की आयटम गर्ल राखी सावंत के कई छूपे हुए पहलू सामने आए, लेकिन स्वयंवर के दौरान राखी ने कई बार जीसस की कसम खाकर ईसाई धर्म के प्रति अपनी आस्था भी उजागर की थीं।
अब राखी की यहीं आस्था "द होली बाइबल" की शक्ल में साकार होने जा रही है। ईसाई धर्म पर आधारित इस सीरियल के जरिए राखी प्रोडक्शन की दुनिया में कदम रखने जा रही है। और तो और इस सीरियल में मदर मैरी का रोल भी वे खुद निभाएंगी।
इस बारे में राखी ने कहा कि हां, मैं "द होली बाइबल" के साथ अपना प्रोडक्शन हाउस शुरू कर रही हूं। मैं इस शो को "रामायण" और "महाभारत" जितना पॉपुलर बनाना चाहती हूं। मदर मैरी मेरी आइडियल है और जीसस ने मेरी दुनिया बदल दी। मैं इस शो के जरिए उनका संदेश पूरी दुनिया में पहुंचाना चाहती हूं अब यही मेरी जिंदगी का मकसद है।
Saturday, October 3, 2009
राखी- इलेश का लिप-लॉक किस
बॉलीवुड आयटम गर्ल राखी सांवत ने रियल्टी शो "पति, पत्नी और वो" की शूटिंग के दौरान अपने मंगेतर इलेश को किस किया।
हालांकि पिछले दिनों इस तरह की भी खबरें आई थीं कि इस कपल ने इंगेजमेंट तो़ड दी है, लेकिन शो से जुडे सूत्रों ने बताया कि वह उनकी स्टोरी में एक टिवस्ट था। यही वजह है कि राखी और इलेश हाल ही में शो की शूटिंग के दौरान कैमरे के सामने किस करते पक़डे गए। शो "पती, पत्नी और वो" के दौरान राखी ने प्रेग्रेसी के अहसास के लिए पेट को मोटा किया हुआ है। साथ ही उन्हें प्रेग्रेंसी के दौरान होने वाली तमाम परेशानियां मसलन सुबह को तबीयत खराब होना, पैर सूजना और कमर में दर्द होना का सामना करना प़ड रहा है। इस दौरान इलेश उनका पूरा ख्याल रखते है और कोशिश करते है कि राखी को कोई दिक्कत ना हो।
इस तरह अपनी मंगेतर का हाथ बंटाकर इलेश ने काफी एक्सट्रा पॉइंट कमाए है। साथ में बैठकर कॉफी पीने और बातचीत करने में इलेश और राखी काफी करीब आ गए और भूल गए कि उन्हें कैमरे पर वॉच किया जा रहा है। बस इसी दौरान दोनों ने एक-दूसरे को लिप-लॉक किस कर लिया, जो कैमरे की नजरों में भी कैद हो गया।