Showing posts with label kameeney new movie. Show all posts
Showing posts with label kameeney new movie. Show all posts

Saturday, August 1, 2009

सेसर ने दिया "कमीने" को ए सर्टिफिकेट

kameeney

विशाल भारद्वाज की फिल्म "कमीने" में हिंसक दृश्य अघिक होने की वजह से सेंसर बोर्ड ने ए सर्टिफिकेट दिया है। इस बात से विशाल भारद्वाज काफी परेशान हो गए है। शाहिद कपूर और प्रियंका स्टारर फिल्म के लिए डायरेक्टर विशाल यू/ए सर्टिफिकेट चाहते थे, लेकिन सेंसर बोर्ड दोबारा फिल्म देखने के बावजूद इसके लिए तैयार नही हुआ। सेंसर बोर्ड ने कहा कि अगर फिल्म से कुछ दृश्य काटे जाएं तो उसे यु प्रमाणपत्र दिया जा सकता है, लेकिन विशाल इस बात से तैयार नही हुए। विशाल ने सेंसर बोर्ड से अनुरोघ किया कि फिल्म को यु प्रमाणपत्र दिया जाए।

सेंसर बोर्ड ने उनके आवेदन को स्वीकार करते हुए एक रिवीजिंग कमेटी के पास फिल्म भेजी। जहां सेंसर बोर्ड की अघ्यक्ष शर्मिता टैगोर ने भी फिल्म को देखा लेकिन उन लोगों ने भी ए प्रमाणपत्र जारी करने का फैसला लिया। अब विशाल को यह फैसला करना है कि वह ए सर्टिफिकेट के साथ फिल्म को रिलीज करते है, या फिर कानूनी लडाई लडते है।

Monday, July 27, 2009

प्रियंका ने शाहिद को स्कूटर से गिराया

Priyanka

अभिनेता शाहिद कपूर को फिल्म "कमीने" की शूटिंग के दौरान स्कूटर पर बैठना पडा। शाहिद का अनुभव अच्छा नही रहा और उन्हें स्कूटर चला रहे व्यक्ति ने गिरा दिया। यूनिट के लोगों से हंसी नही रूक रही थी। यह देखकर भी शाहिद को उस इंसान पर बिलकुल भी गुस्सा नही आया, जो स्कूटर चला रहा था।

आखिर यह काम खूबसूरत प्रियंका चोपडा जो कर रही थी। प्रियंका के लिए शाहिद एक तो क्या दस बार स्कूटर से गिरने के लिए तैयार हो जाएं। यूनिट के एक सदस्य ने बताया कि सीन के मुताबिक प्रियंका को सिर्फ 15 मीटर स्कूटर चलाना था और शाहिद को पीछे बैठना था। यह बडा आसान शॉट लग रहा था, लेकिन फिल्माने में लंबा समय लगा। जैसे ही निर्देशक ने एक्शन बोला, स्कूटर का एड करने वाली प्रियंका ने स्कूटर चलाया। वे संतुलन नही बना सकी और स्कूटर के साथ शाहिद और प्रियंका गिर गए। रफ्तार घीमी थी, इसलिए दोनों को चोट नही आई। दोनों स्टार्स को इस हालत में देख सभी ठहाके लगाकर हंसने लगे।