Showing posts with label ken ghosh. Show all posts
Showing posts with label ken ghosh. Show all posts

Thursday, August 27, 2009

शाहिद करेंगे "चांस पे डांस"

Shahid Kapoor

हाल ही में प्रदर्शित फिल्म "कमीने" से सुर्खियों में छाए बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर निर्देशक केन घोष की अगमी फिल्म "चांस पे डांस" में अभिनय करते नजर आएंगे।

केन घोष की फिल्म "इश्क-विश्क" से फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाले शाहिद की अगली फिल्म का नाम "चांस पे डांस" तय हो गया है। इससे पहले इस फिल्म का नाम "स्टार" और फिर "याहू" तय किया गया था। घोष ने कहा कि अब फिल्म का नाम तय होने से उम्मीद है कि अफवाहें बंद हो जाएंगी। अब इसका नाम "चांस पे डांस" ही होगा। फिल्म की हीरोइन के बारे में केन घोष ने चुप्पी साघे रखी।