Showing posts with label kissing schene. Show all posts
Showing posts with label kissing schene. Show all posts

Saturday, October 3, 2009

"थ्री इडियट्स" में थ्री किसिंग सीन

3 Idiots

फिल्म "थ्री इडियट्स" में जहां तीन अभिनेता आमिर खान, माधवन और शरमन जोशी लीड रोल में होंगे, वहीं फिल्म के बारे में यह भी चर्चा है कि इसमें करीना कपूर और आमिर के बीच तीन किसिंग सीन्स भी है। वैसे हिट फिल्म "राजा हिन्दुस्तानी" में आमिर और करिश्मा के बीच लिप लॉक सीन भी काफी चर्चा में रह चुका है।
खबरों के अनुसार कई रिहर्सल्स के बाद इस सीन को फाइनल किया गया था और आमिर ने पूरे परफेक्शन से फिल्मांकन के बाद ही चैन की सांस ली थी। चर्चा है कि आमिर ने अपने काम करने का तरीका बरकरार रखते हुए "थ्री इडियट्स" के किसिंग सीन्स के लिए भी कई रीटेक किए। बहरहाल उम्मीद की जानी चाहिए कि "राजा हिन्दुस्तानी" के सबसे लंबे ऑन स्क्रीन किसिंग सीन की तरह ही "थ्री इडियट्स" के ये सीन भी सुर्खियों में रहें।