Showing posts with label maniratnam director. Show all posts
Showing posts with label maniratnam director. Show all posts

Monday, August 3, 2009

10 घंटे तक भूखे-प्यासे जंगल में छिपे रहे: अभि-ऎश

Aish-Abhi

निर्देशक मणिरत्नम की फिल्म "रावण" की शूटिंग के दौरान एक हाथी बेकाबू हो गया और उसने महावत को मार डाला। उस समय फिल्म के कलाकार ऎश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन भी निर्देशक मणिरत्नम के साथ मौजूद थे। पहले खबर आई थी कि अभि और ऎश वैन में होने से बच गए, लेकिन असलियत कुछ और ही है।

फिल्म से जुडे एक सूत्र के अनुसार बुधवार सुबह ऎश्वर्या, अभिषेक और मणिरत्नम शूटिंग स्थल पर पहुंचे। वे उस हाथी को देखना चाहते थे जो शूटिंग में हिस्सा लेने वाला था। लेकिन हाथी भूखा था और भीड देखकर गुस्से में आ गया। अचानक हाथी बेकाबू हो गया और भगदड मच गई। जिसे जहां जगह मिली वो वहीं छिप गया। अभिषेक, ऎश्वर्या और मणिरत्नम भी जंगल मे जाकर छिप गए और दस घंटे तक भूखे-प्यासे बैठे रहे। वह वहां रास्ता भटक गए थे।
सूत्र के अनुसार ऎश और अभि के बारे में कोई खबर नही थी, इसलिए सबकों चिंता हुई। जब हाथी को काबू में कर लिया गया तब उनको ढूंढने के लिए जंगल में लोगों की फौज दौड पडी। 10 घंटे के बाद उन्हें खोज लिया गया। दोनों के माता-पिता भी उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित थे। गौरतलब है कि मणिरत्नम की फिल्म "रावण" लगातार मुसीबतों के जंजाल में फंसती जा रही है। पहले मणिरत्नम गंभीर रूप से बीमार हुए। फिर हाथी बेकाबू हो गया। जंगल में शूटिंग के कारण वायरल इंफेक्शन और मलेरिया से यूनिट के कई लोग बीमार हो चुके है।