Showing posts with label Sexy Aishwarya Rai. Show all posts
Showing posts with label Sexy Aishwarya Rai. Show all posts

Friday, May 7, 2010

ऎश बन सकती है नेक्स्ट बांड गर्ल

Aishwarya Rai

खबर है कि भारतीय मार्केट को ध्यान में रखकर फिल्म जेम्स बांड सीरीज के निर्माता एक भारतीय चेहरे को फिल्म में स्थान देना चाहते हैं। पहले फ्रीडा पिंटो का नाम चर्चा में आया था, लेकिन दूसरे दिन ही खबर आ गई कि फ्रीडा को नहीं चुना गया है।
अब बांड गर्ल के लिए निर्माता बॉलीवुड अभिनेत्री ऎश्वर्या राय बच्चन के नाम पर विचार कर रहे हैं। ऎश विश्व सुंदरी रह चुकी हैं। उन्हें विश्व के कई देशों में जाना जाता है। वे हॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी है, इसलिए उनके नाम पर विचार किया जा रहा है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो ऎश्वर्या बांड गर्ल के रूप में नजर आ सकती है।
पिछले कुछ महीनों से ऎश की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है, लेकिन आगामी दिनों में उनकी कई फिल्म देखने को मिलेंगी। 18 जून को रावण रिलीज हो रही है। इसके अलावा रजनीकांत के साथ एंधीरन, अक्षय कुमार के साथ एक्शन रीप्ले और रितिक रोशन के साथ गुजारिश आगामी महीनों में प्रदर्शित होगी।

Tuesday, April 27, 2010

आधुनिक सीता की भूमिका सबसे चुनौतीपूर्ण: ऎश्वर्या

Aishwarya Rai

बॉलीवुड अभिनेत्री ऎश्वर्या राय बच्चन को निर्देशक मणिरत्नम की फिल्म रावण की आधुनिक सीता की भूमिका सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण लगी। रावण में ऎश्वर्या अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ दिखेगी। 36 वर्षीय ऎश ने कहा, यह मेरे कैरियर की सबसे चुनौतीपूर्ण भूमिका है। मणिरत्नम की सबसे खास बात यह है कि वह सिर्फ कहानी सुनाकर आपको उस दुनिया में ले जाते है। फिल्म की रागिनी दुनिया में सबसे अलग महिला है।
फिल्म का संगीत शनिवार रात एक समारोह में जारी हुआ, जिसकी मेजबानी ऎश्वर्या ने की। ऎश्वर्या ने कहा कि जब मणिरत्नम ने उन्हें इस भूमिका के बारे में बताया, तो उन्होंने इसे करने का फैसला कर लिया। ऎश्वर्या के अनुसार यह भूमिका टिपिकल हीरोइन टाइप की नहीं है। ऎश ने कहा, हमने सांपों, खरगोशों और जोकों के साथ शूटिंग की जो फिल्म का सबसे ज्यादा रोमांचक अनुभव था। फिल्म के बारे में बात करते हुए ऎश ने कहा, गुरू की शूटिंग के दौरान ही मणिरत्नम ने उन्हें रावण के बारे में बताया था। ऎश ने कहा, गुरू फिल्म में ना ना रे गाने की शूटिंग के दौरान मैं बारिश में नाच रही थीं। मुझे नहीं पता था कि मणि ने तय कर लिया था कि मैं रावण में उनके लिए रागिनी की भूमिका अदा करूंगी।

Wednesday, February 3, 2010

विवेक को देख गुस्से में ऎश

Aishwarya Rai

बॉलीवुड अभिनेत्री ऎश्वर्या राय बच्चन का मूड एक बार फिर खराब हो गया। और इस बार भी इसकी वजह थे उनके पूर्व प्रेमी विवेक ओबराय। जानकारी के अनुसार जब रण फिल्म के प्रीमियर के दौरान ऎश्वर्या पहुंची तो विवेक को वहां देखकर अजीब सा मुंह बना लिया। इस दौरान अभिषेक बाहर ही थे जबकि ऎश और विवेक अंदर।
ऎश का मूड इतना खराब हो गया कि उन्होंने किसी दूसरे मेहमान से भी बात नहीं की। उनका चेहरा गुस्से से सुर्ख लाल हो गया था। ऎश इतनी गुस्से में थीं कि विवेक के जाते ही उन्होंने कुछ मीडियाकर्मीयों को बुलाया और पूछा कि विवेक को यहां आने के लिए आमंत्रण पत्र मिला था या नहीं!

Saturday, January 16, 2010

शाहरूख और ऎश्वर्या फिर साथ नजर आएंगे

बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान और अभिनेत्री ऎश्वर्या राय बच्चन में अब ऑल इजवेल तभी तो दोनों बहुत जल्द एक साथ पर्दे पर नजर आने वाले है। जी, हां खबर है कि ऎश और शाहरूख की दुश्मनी अब खत्म हो गई है और दोनों एक साथ फिल्मों में वापसी करने वाले है।
ऎश्वर्या, शाहरूख की स्काई-फाई फिल्म आरए-1 में कैमियों रोल में नजर आने वाली है। इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे है अनुभव सिन्हा। फिलहाल ऎश फिल्म रावण की शूटिग में बिजी है। इससे पहले शाहरूख और देश फिल्म मोहब्बते, देवदास और जोश में साथ दिखे थे।

Friday, December 18, 2009

जब आमने-सामने आए ऎश-सलमान

Salman-Aishwarya

दुनिया बहुत बडी है, और न चाहते हुए भी रास्ते में उन लोगों से आमना-सामना हो जाता है, जिनसे हम बचना चाहते हैं। ऎसा ही किस्सा पिछले दिनों बॉलीवुड में दो जोडियों के बीच हुआ। बात शुरू करते है एक्स लवर्स सलमान खान और ऎश्वर्या राय बच्चन से। दोनों कलाकार है इसलिए स्टूडियों में आना-जाना लगा रहता हैं।

सूत्रों के अनुसार पिछले दिनों सलमान अपनी कार से उतरकर स्टुडियों में प्रवेश कर रहे थे और उधर ऎश्वर्या स्टूडियों से बाहर निकल कर अपनी वैन की ओर जा रही थीं। दोनों अचानक एक-दूसरे को आमने-सामने पाकर हतप्रभ रह गए और चुपचाप अपने-अपने रास्ते चले गए। न हाय-हैलो हुई और न ही मुस्कराहट का आदान-प्रदान हुआ।

उधर अक्षय कुमार और प्रियंका चोपडा ने अपनी अचानक हुई मुलाकात में अजनबियों की तरह व्यवहार नहीं किया। दोनों के बीच अफेयर की चर्चा कुछ वर्ष पूर्व हुई थीं और टि्वंकल के कहने पर अक्षय ने प्रियंका के साथ फिल्म करना बंद कर दी। पिछले दिनों रिहर्सल के दौरान एक होटल में अक्षय-प्रियंका आमने-सामने आ गए। दोनों ने तुरंत स्थिति को संभाला और एक-दूसरे के हालचाल जाने। कुछ मिनट तक बात भी की।

Tuesday, October 20, 2009

ऎश्वर्या फ्रेच सीख रही है

Aishwarya Rai Bachchan

निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली की नई फिल्म "गुजारिश" में ऎश्वर्या राय बच्चन फ्रेच भाषा में संवाद बोलती नजर आयेंगी। दर्शक उनके इन संवादों को स्क्रीन पर हिंदी और अग्रेजी के सब टाइटल के जरिए समझ सकेंगे।
इस फिल्म के लिए ऎश्वर्या इन दिनों फ्रेंच भाषा सीख रही है। संजय लीला भंसाली ने गोवा में ही ऎश्वर्या के लिए फ्रेंच भाषा के टीम का इंतजाम किया है। इसके अलावा फिल्म गुजारिश में ऎश्वर्या का लुक भी कुछ अलग हटकर होगा।

Monday, August 3, 2009

10 घंटे तक भूखे-प्यासे जंगल में छिपे रहे: अभि-ऎश

Aish-Abhi

निर्देशक मणिरत्नम की फिल्म "रावण" की शूटिंग के दौरान एक हाथी बेकाबू हो गया और उसने महावत को मार डाला। उस समय फिल्म के कलाकार ऎश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन भी निर्देशक मणिरत्नम के साथ मौजूद थे। पहले खबर आई थी कि अभि और ऎश वैन में होने से बच गए, लेकिन असलियत कुछ और ही है।

फिल्म से जुडे एक सूत्र के अनुसार बुधवार सुबह ऎश्वर्या, अभिषेक और मणिरत्नम शूटिंग स्थल पर पहुंचे। वे उस हाथी को देखना चाहते थे जो शूटिंग में हिस्सा लेने वाला था। लेकिन हाथी भूखा था और भीड देखकर गुस्से में आ गया। अचानक हाथी बेकाबू हो गया और भगदड मच गई। जिसे जहां जगह मिली वो वहीं छिप गया। अभिषेक, ऎश्वर्या और मणिरत्नम भी जंगल मे जाकर छिप गए और दस घंटे तक भूखे-प्यासे बैठे रहे। वह वहां रास्ता भटक गए थे।
सूत्र के अनुसार ऎश और अभि के बारे में कोई खबर नही थी, इसलिए सबकों चिंता हुई। जब हाथी को काबू में कर लिया गया तब उनको ढूंढने के लिए जंगल में लोगों की फौज दौड पडी। 10 घंटे के बाद उन्हें खोज लिया गया। दोनों के माता-पिता भी उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित थे। गौरतलब है कि मणिरत्नम की फिल्म "रावण" लगातार मुसीबतों के जंजाल में फंसती जा रही है। पहले मणिरत्नम गंभीर रूप से बीमार हुए। फिर हाथी बेकाबू हो गया। जंगल में शूटिंग के कारण वायरल इंफेक्शन और मलेरिया से यूनिट के कई लोग बीमार हो चुके है।

Thursday, July 16, 2009

ऎश आंटी कहने से हुई खफा

Aishwarya Raiसोनम ने ऎश्वर्य को आंटी क्या बोला, ऎश सोनम को उसका जवाब देने के लिए बेकरार हो गई। और आखिर जवाब में ऎश ने बोल ही दिया कि अगर मैं हूं आंटी तो सोमन हैं जूनियर आर्टिस्ट। दरअसल, सोनम और ऎश की लडाई आज भी जारी है। कुछ दिन पहले सोनम ने ऎश को आंटी कहकर पुकारा था उसी दिन से ऎश की रातों की नीद और दिन का चैन उड गया। और तभी ऎश ने ठान लिया कि वो सोनम से अपना बदला लेकर रहेगी। और कॉस्मेटिक ब्रांड लॉरियल के विमोचन पर ऎश को मौका मिल ही गया। ऎश जब वहां पहुंची तो मीडिया ने उनसे सिर्फ एक ही सवाल पूछा कि जब सोनम ने आपको आंटी बोला तो आपको कैसा लगा। इस पर बौखलाते हुए ऎश ने भी तपाक से जवाब मे कहा कि मेरा और सोनम की क्या तुलना सावरिया गर्ल तो सिर्फ एक जूनियर कलाकर है। मुझे नही लगता कि किसी वरिष्ठ कलाकार को अपने आपको साबित करने के लिए एक जूनियर कलाकर से तुलना की जरूरत है।

Friday, July 10, 2009

मोटी हो गई है ऎश्वर्या

Aishwarya Rai

बॉलीवुड अभिनेत्री और बच्चन परिवार की बहू ऎश्वर्या राय बच्चान इन दिनों थोडी मोटी हो गई है। आईफा अवार्ड समारोह में उनको मटकते देखकर वो पुराना फ्लैट टीवी का विज्ञापन याद आ गया जिसमें ऎश्वर्या अपना फ्लैट पेट दिखाकर चपटे टीवी की महता समझाती थी। शादी के बाद लडकी थोडी मुटाती है। ये मुटाना कतई बुरा नही लगता। उलटे जो लडकियां नही मुटाती, उन्हें देखकर शक होता है कि ससुराल में शायद कुछ ठीक नही चल रहा। शायद लडकी को कोई समस्या है। शादी के बाद लडकियों का रंग भी थोडा सा फेयर हो जाता है। ऎश्वर्या राय बच्चन की कमर के आसपास चर्बी की एक परत जमा हो गई है। सुखी-संतुष्ठ जीवन की निशानी..।
शादी के बाद माघुरी दीक्षित ने खुद को पहले की तरह स्लिम किया और फिर फिल्मों में आई, पर वो बात नही बची थी। ऎश्वर्या अब किसी भी स्पर्घा में नही है। वे जीरों फिगर के लिए पागल नही है। उन्हें कुछ भी साबित करने की इच्छा नही है। वे दाम्पत्य जीवन को बिना दुविघा के जी रही है

Sunday, July 5, 2009

कराटे सीख रही है ऎश्वर्या

बॉलीवुड अभिनेत्री ऎश्वर्या राय बच्चान मशहूर अभिनेता रजनीकांत के साथ एक बडे बजट की तमिल फिल्म कर रही है।

इस फिल्म का नाम पहले "रोबोट" था, जिसे बदलकर अब "एंघीरन" कर दिया गया है। इस फिल्म में ऎश्वर्या को फिल्म के हीरो रजनीकांत से कराटे का प्रशिक्षण लेते दिखाया गया है। इसके लिए दक्षिण के एक प्रमुख कराटे मास्टर से ऎश्वर्या कराटे की ट्रेनिंग ले रही है।
रजनीकांत तो कराटे मास्टर है, इसलिए उन्हें ट्रेनिंग की जरूरत नही है। निर्देशक शंकर इस फिल्म को भव्य बनाने में कोई कसर बाकी नही रख रहे है। इस फिल्म की कहानी के बारे में बताया नही जा रहा है और फिल्म से जुडे लोगों को भी फिल्म के बारे में कुछ भी बताने से मना कर दिया गया है।
फिल्म के अंत मे रजनीकांत अपने जैसे दिखने वाले 100 रोबोट्स से लडते नजर आएंगे। गौरतलब है कि यह फिल्म शंकर पहले शाहरूख खान के साथ बनाने वाले थे लेकिन दोनों में मतभेद होने के कारण शंकर ने रजनीकांत के साथ यह फिल्म बनाने का फैसला लिया।

Thursday, June 25, 2009

परिवार बढाने की तैयारी में ऎश्वर्या-अभिषेक

सुनने में आया है कि इन दिनों ऎशवर्या राय बच्चन अपना काम तेजी से निपटा रही है, क्योंकि वे और अभिषेक अब मम्मी-पापा बनना चाहते है। वैसे तो ऎश्वर्यापर बच्चन परिवार का दबाव नही है, लेकिन अब वे और अभिषेेक यह महसूसकरने लगे है, कि परिवार को बढाया जाना चाहिए। अप्रत्यक्ष रूप से बिग बी कईबार यह इच्छा व्यक्त कर चुके है कि वे रीयल लाइफ में भी दादा बने। ऎश की उम्रभी हो चली है, और वे भी जल्दी से मां का रोल निभाना चाहती है। कहा जा रहा हैकि 2010 में वे अपना परिवार बढाएंगे। यानी एक और स्टार का आगमन होनेवाला है।