Showing posts with label saif-kareena kurbaan bold poster. Show all posts
Showing posts with label saif-kareena kurbaan bold poster. Show all posts

Monday, November 16, 2009

नहीं मिली अब तक साडी: करीना

Kareena

निर्देशक करण जौहर की आगामी फिल्म "कुर्बान" के पोस्टर पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाने वाली शिवसेना पर पलटवार करते हुए अभिनेत्री करीना कपूर ने कहा कि उनकी ओर से उन्हें अब तक साडी नहीं मिली हैं। गौरतलब है कि शिवसेना कार्यकर्ताओं ने करीना की आगामी फिल्म "कुर्बान" के पोस्टर में उनकी पीठ दिखाए जाने को लेकर गुस्से का इजहार किया था। शिवसेना के स्थानीय नेता जितेंद्र जानवले ने कहा था कि मुझे समझ नही आता कि अधिकारी इस तरह के पोस्टर्स को पास कैसे कर देते हैं। रास्ते से महिलाएं और बच्चें भी गुजरते हैं।

इस तरह के पोस्टर्स का उन पर क्या असर पडता होगा। हम जल्द ही करीना के आवास पर जाएंगे और उन्हें साडी भेंट करेंगे। करीना को पार्टी की ओर से अब तक साडी नहीं मिली। उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में अपनी फिल्म "कुर्बान" के प्रमोशन के दौरान कहा, मुझे अब तक कोई साडी नहीं मिली हैं लेकिन मुझे उम्मीद है कि यह अच्छी होगी। जनावाले के नेतृत्व में शिवसेना की महिला कार्यकर्ताओं ने करीना के उस पोस्टर के सामने साडी बांध दी थीं जिसमें उन्हें कम कपडों में दिखाया गया हैं।
इस फिल्म में उनके साथ उनके ब्वायफ्रेंड सैफ अली खान भी हैं। सैफ के साथ खुली पीठ दिखाने वाले पोस्टर को अभद्र बताए जाने पर करीना ने कहा, मुझे पोस्टर में कुछ भी गलत नहीं दिखा। मेरा मानना है कि यह बेहद सौंदर्यपरक हैं। फिल्म 20 नवंबर को रिलीज हो रही हैं। इस फिल्म में सैफ अली खान और करीना कपूर के अलावा विवेक ओबेरॉय भी मुख्य भूमिका में हैं।

Saturday, November 14, 2009

शिवसैनिकों ने पहनाई करीना को साडी

Saif-Kareena Kurbaan

शिवसैनिकों ने निर्देशक करण जौहर की आगामी फिल्म "कुर्बान" के पोस्टर पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाया हैं। इस पोस्टर में अभिनेत्री करीना कपूर की पूरी पीठ नजर आ रही हैं। यही बात शिव सैनिकों को नागवार गुजरी। जूहू इलाके में लगे इस पोस्टर को देखकर शिव सैनिक भडक गए। शिव सेना की महिला कार्यकर्ताओं ने इस पोस्टर को साडी बांधकर अश्लीलता के खिलाफ प्रदर्शन किया।

इस पोस्टर में करीना अपनी रीअल लाइफ बॉयफ्रेंड सैफ अली खान को पकडे हुए है। सैफ ने भी कमीज नहीं पहनी हैं। शिवसेना के स्थानीय नेता जितेंद्र जानवले ने कहा कि मुझे समझ नहीं आता कि अधिकारी इस तरह के पोस्टर्स को पास कैसे कर देते हैं। रास्ते से महिलाएं और बच्चो भी गुजरते हैं। इस तरह के पोस्टर्स का उन पर क्या असर पडता होगा। जानवले ने कहा कि हम जल्दी ही करीना के घर जाकर उन्हें एक साडी भेंट करेंगे ताकि वे फिल्मों में अश्लील सीन न दें।

Thursday, November 12, 2009

कुर्बान के पोस्टर पर सैफ-करीना के बोल्ड फोटो

Saif-Kareena

फिल्म "कुर्बान" के पोस्टर्स पर सैफ अली खान और करीना कपूर के बोल्ड फोटो हैं। इस तरह के पोस्टर बनवाने का आइडिया सैफ ने ही निर्देशक रेंसिल डिसिल्वा को दिया था।
जब करीना कपूर और सैफ के बीच बोल्ड दृश्य फिल्माए जा रहे थे, तब सैफ ने निर्देशक से कहा कि ये बोल्ड सीन हमारे पोस्टर पर दिए जा सकते हैं और रेंसिल ने ऎसा ही किया। 20 नवंबर को प्रदर्शित होने वाली "कुर्बान" को लेकर सैफ काफी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि इस फिल्म में आतंकवाद को अलग नजरिए से दिखाया गया हैं। सैफ के अनुसार उन्होंने इस फिल्म के लिए काफी मेहनत की हैं और उन्हें उम्मीद है कि दर्शकों को यह फिल्म पसंद आएगी।