Showing posts with label shilpa in big boss-3. Show all posts
Showing posts with label shilpa in big boss-3. Show all posts

Monday, August 3, 2009

बिग बॉस-3 को होस्ट करेंगी शिल्पा

Shilpa Shetty

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी एक बार फिर कलर्स चैनल पर प्रसारित शो "बिग बॉस" को होस्ट करती नजर आएंगी। पहले सीजन में शिल्पा की मौजूदगी ने शो को काफी हॉट बना दिया था, इसके अलावा शो के विवादित प्रतिभागी भी काफी चर्चा में रहे थे।

खबर है कि शो सितम्बर माह में शुरू हो जाएगा। शो के लिए प्रतिभागियो की खोज बहुत जोर-शोर से की जा रही है। कहा जा रहा है कि इस बार कुछ अच्छे सेलिब्रिटी को शो में रखा जाएगा। फिलहाल शिल्पा का कहना है कि जब तक शो की तारीख तय नही हो जाती तब तक इस बारे में ज्यादा बात नही की जा सकती। यह शो तीन महीनों का होता है। इसमें बारह सदस्य होते है। इस शो में होने वाली छोटी-मोटी कहा सुनी ही दर्शकों को बाघें रखती है।