Showing posts with label Hot Shilpa Shetty. Show all posts
Showing posts with label Hot Shilpa Shetty. Show all posts

Friday, September 10, 2010

पति का जन्मदिन मनाने बाली पहुंचीं शिल्पा

Shilpa Shetty

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा का जन्मदिन मनाने के लिए गुरूवार को बाली पहुंच गई। उन्होंने टि्वटर पर लिखा है, ""हां, आज (गुरूवार) राज का जन्मदिन है। सभी शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। अब मैं बाली के लिए निकल रही हूं, समय पर लौटकर घर में गणपति को स्थापित करूंगी।""
दोनों शनिवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर मुंबई लौट आएंगे। शिल्पा ने पिछले साल मकाऊ में कुंद्रा का जन्मदिन मनाया था। दोनों का विवाह नवंबर 2009 में हुआ था। वे दोनों "इंडियन प्रीमियर लीग" की टीम राजस्थान रॉयल्स के सह-मालिक भी हैं।

Wednesday, September 8, 2010

शादी के बाद जीवन और कठिन: शिल्पा

Shilpa Shetty

हाल ही में उद्योगपति राज कुंद्रा से शादी करने वाली अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का मानना है कि शादी के बाद उनका जीवन और कठिन हो गया है। खबर है कि शिल्पा ने सोशल नेटवर्किग साइट टि्वटर पर लिखा, मेरे प्यारे दोस्तों मुझे लगता था कि शादी मेरे जीवन को आसान बनाएंगी, लेकिन यहां तो बहुत कुछ करना पड रहा है।
यह बेहद कठिन काम है। घर को स्थानांतरित करने के लिए मुझे बहुत कुछ करना पड रहा है। शिल्पा ने कहा, मैं पहली बार अपने घर में गणपति की स्थापना कर रही हूं, पति का जन्मदिन, व्यावसायिक प्रतिबद्धताएं और बहुत सी व्यवस्था करनी है।

Tuesday, January 12, 2010

ब्राउन का शिल्पा को तोहफा

Shilpa

बॉलीवुड अदाकारा शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के खास मित्र व भारतीय मूल के ब्रिटिश सांसाद कीथ वाज ने पिछले दिनो हाउस ऑफ कॉमन्स में उनकी शादी का रिसैप्शन आयोजित किया।
रिसैप्शन में ब्रिटीश प्रधानमंत्री गॉर्डन ब्राउन ने उनके लिए खास तोहफा भेजा। शिल्पा ने अपने ब्लॉग में खिला है कि जब कीथ ने हाउस ऑफ कॉमन्स में रिसैप्सल आयोजित करने का प्रस्ताव रखा तो उन्हें विश्वास ही नही हुआ। लेकिन वाज ने सच कर दिखाया। लंदन के शून्य से सात डिग्री नीचे जा चुके तापमान में वह डिजाइनजर मनीष मल्होत्रा की गई साडी पहन कर लगभग ठिठुरते हुए, अपने इस दूसरे और संभवत: आखिरी रिसैप्शन में पंहुची। इस अवसर पर ब्राउन ने खासतौर पर उनके लिए हस्ताक्षरित स्मृति चिन्ह उपहार के तौर पर भेजा।

Friday, January 1, 2010

जल्दी मां बनना चाहती है शिल्पा शेट्टी

Shilpa Shetty

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने शादी में तो ने बहुत देर कर दी लेकिन अब वो जल्दी से मम्मी बनना चाहती है। शिल्पा ने शुद माना की शादी में उन्होनें बहुत देर कर दी है लिहाजा वो अब मां बने में कोई देरी नहीं करना चाहती है। शिल्पा और राज बहामास की खूबसूरत वादियो में हनीमून मनाकर वापस लौटे। उसके बाद तुंरत शिल्पा और राज अपना दूसरा फैमली हनीमून अपने परिवार के साथ मैडिटेरियन क्रूज पर मना रही है। अपनी शादी से शिल्पा काफी खुश है और उनके पैर जमीं पर नहीं पड रहे है। मालूम हो कि अक्षय ने जब उनका दिल तोड दिया था, तो कई सालों तक शिल्पा अकेली रही ।
दो साल पहले ब्रिटेन के 198 वें नम्बर के धनी व्यवसायी राज कुंदा से उनकी मुलाकात हुई, फिर दोनों में दोस्ती हुई और प्यार हो गया । दो साल के अफेयर के बाद दोनों पति-पत्नी बन गए। अब इतने लंबे इंतजार के बाद शिल्पा के घर बसाने का सपना साकार हुआ, तो उनका खुश होना बेहद लाजिमी है।

Thursday, November 26, 2009

शिल्पा के रिसेप्शन में लगा सितारों का जमावडा

Shilpa Raj Marriage

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की आलीशान शादी के बाद मंगलवार रात हुई रिसेप्शन पार्टी में उन्हें आर्शीवाद देने के लिए सितारों का जमावडा देखा गया। इसमें सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, शाहरूख खान और ऋतिक रोशन आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। रविवार को चुनिंदा लोगों की उपस्थिति में हुए शादी समारोह के बाद मंगलवार रात कलीना स्थित ग्रैंड हयात होटल में एक भव्य समारोह में शिल्पा ने अपनी शादी का रिसेप्शन दिया। इस समारोह के लिए शिल्पा तरूण ताहिलियानी द्वारा तैयार की गई एक सुनहरी पोशाक में दिखाई दे रहीं थीं, वहीं उनके पति राज कुंद्रा काली शेरवानी में थे।
कार्यक्रम स्थल पर जाने से पहले शिल्पा ने कहा कि मैं काफी मस्ती करने की सोच रही हूं और इस यादगार लम्हें को अपने दोस्तों के साथ बांटना चाहती हूं। इस कार्यक्रम में बिग बी अपनी पुत्रवधू ऎश्वर्या के साथ आए, तो ऋतिक रोशन अपनी पत्नी सुजैन और शाहरूख अपनी पत्नी गौरी के साथ दिखाई दिए। फिल्म निर्माता फराह खान ने कहा कि वे मेरी बहुत अच्छी दोस्त हैं, हम "झलक दिखला जा" में साथ में जज बने थे और "ओम शांति ओम" में साथ थे। मैं उनकी शादी होने से काफी खुश हूं। इस मौके पर रेखा, जयाप्रदा, कादर खान, करण जौहर, कंगना राणावत, जायद खान, फरदीन खान, सुनील शेट्टी, गोविंदा, सुनिधि चौहान और मधुर भंडारकर आदि भी उपस्थित थे।

Tuesday, November 24, 2009

शिल्पा-राज का रिसेप्शन

रविवार को किरण बावा के खंडाला स्थित बंगले में शानदार सेरेमनी में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने लंदन के बिजनेसमैन राज कुंद्रा के साथ ब्याह रचाया। शिल्पा ने मंगलवार को मुंबई के फाइव स्टार होटल में रिसेप्शन का अरेंजमेंट किया हैं। इसमें बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की बडी हस्तियों के शिरकत करने की संभावना हैं। दो साल पहले यूके के रियलिटी शो बिग ब्रदर से अचानक सुर्खियों में आई शिल्पा ने अपनी शादी में मीडिया से दूरिया बनाई रखी थीं। बॉलीवुड से भी गिने-चुने लोगों को ही बुलाया गया था, जिनमें सनी देओल, सुनील शेट्टी, जैकी भगनानी और वाशु भगनानी को इनवाइट किया था। शिल्पा ने डिजाइनर तरूण ताहिलयानी की डिजाइनर साडी पहनी थीं।
इस अवसर पर राज कुंद्रा ने भी सुर्ख लाल रंग की शेरवानी पहनीं थीं जिस पर सोने की नक्काशी की गई थीं। वह परंपरा के अनुसार अपने हाथ में तलवार लिए हुए थे। । शिल्पा की बहन और अभिनेत्री शमिता शेट्टी जो कि बिग बॉस के तीसरे संस्करण में हिस्सा ले रही थीं, इस शादी में शामिल होने के लिए स्वैच्छिक रूप से बाहर आ गई थीं। शादी से ठीक पहले आयोजित एक संगीत समारोह में कुंद्रा ने दिवंगत पॉप स्टार माइकल जैक्सन की नकल उतारकर सभी अतिथियों को चौका दिया। शिल्पा की नृत्य कला से दुनिया परिचित हैं लेकिन उनके भावी पति राज कुंद्रा भी किसी मायने में उनसे कम नहीं। किरण बावा ने कहा, कुंद्रा और शिल्पा ने शानदार नृत्य किया। शिल्पा ने जहां फिल्म "चांदनी" के गीत "मेरे हाथों में नौ-नौ चूडियां हैं.." पर नृत्य किया वहीं कुंद्रा ने जैक्सन के नृत्य की नकल उतारी। कुंद्रा का प्रदर्शन शानदार रहा।
शिल्पा के विवाह समारोह के दौरान आयोजित संगीत में कुंद्रा और शिल्पा के करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए। इस दौरान शिल्पा की बहन शमिता शेट्टी ने स्किट डांस के लिए उदीयमान फिल्म स्टार जैकी भगनानी को अपना जोडीदार बनाया। जैकी फिल्म निर्माता वासु भगनानी के पुत्र हैं। जैकी एक अच्छे नर्तक हैं। वह "कमीने" और "ओम शांति ओम" जैसी फिल्मों में नृत्य का प्रदर्शन कर चुके हैं। बॉलीवुड की अभिनेत्री होने के साथ-साथ शिल्पा इंडियन प्रीमियर लीग के दल राजस्थान रायल्स की सह मालकिन भी हैं और ब्रिटेन में एक फूड चेन की स्वामिनी हैं।
वर्ष 1993 में शिल्पा ने फिल्म बाजीगर से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की। शाहरूख इसमें अभिनेता थे। बाद में शिल्पा ने मैं खिलाडी तू अनाडी, धडकन और फिर मिलेंगे जैसी फिल्मों में काम किया। उनका बॉलीवुड फिल्मी कैरियर एक समय ढलान की ओर था तब रियलिटी शो बिग ब्रदर में उन्हें ऑफर मिला।

Monday, November 23, 2009

राज के साथ परिणय सूत्र में बंधी शिल्पा

Shilpa Raj Marriage

महाराष्ट्र के इस पर्वतीय शहर में एक पारिवारिक समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी लंदन स्थित व्यवसायी राज कुंद्रा के साथ परिणय सूत्र में बंधी। इस मौके पर शिल्पा ने लाल साडी पहन रखी थीं और हीरों व पन्नों से जडा हार पहन रखा था।
शादी के बाद शिल्पा की दोस्त और व्यापारिक साझेदार किरण बावा ने कहा, सब कुछ बहुत ही खूबसूरत ढंग से संपन्न हुआ। सभी माता-पिता चाहते है कि उनके बच्चे खुशी-खुशी शादी करें और शिल्पा के माता-पिता के साथ भी ऎसा ही हुआ हैं। वे काफी खुश थे। बावा ने कहा, राज और शिल्पा शादी से पहले काफी नर्वस थे लेकिन अब वे खुश हैं। यहां से हम सीधे मुंबई में स्थित राज के घर जा रहे हैं। शिल्पा की लाल साडी को डिजाइनर तरूण तहिलयानी ने डिजाइन किया था।
इस अवसर पर राज कुंद्रा ने भी सुर्ख लाल रंग की शेरवानी पहनीं थीं जिस पर सोने की नक्काशी की गई थीं। वह परंपरा के अनुसार अपने हाथ में तलवार लिए हुए थे। इस शादी के समारोह में नामचीन लोगों में केवल अभिनेता सनी देओल, सुनील शेट्टी, रोहित राय, जैकी भगनानी और तरूण तहिलयानी शामिल थे।
शिल्पा की राज से मुलाकात दो साल पहले यूके में ब्रिटिश रियलिटी शो बिग ब्रदर जीतने के बाद हुई थीं। शिल्पा की बहन और अभिनेत्री शमिता शेट्टी जो कि बिग बॉस के तीसरे संस्करण में हिस्सा ले रही थीं, इस शादी में शामिल होने के लिए स्वैच्छिक रूप से बाहर आ गई थीं। शादी से ठीक पहले आयोजित एक संगीत समारोह में कुंद्रा ने दिवंगत पॉप स्टार माइकल जैक्सन की नकल उतारकर सभी अतिथियों को चौका दिया। शिल्पा की नृत्य कला से दुनिया परिचित हैं लेकिन उनके भावी पति राज कुंद्रा भी किसी मायने में उनसे कम नहीं। किरण बावा ने कहा, कुंद्रा और शिल्पा ने शानदार नृत्य किया।
शिल्पा ने जहां फिल्म "चांदनी" के गीत "मेरे हाथों में नौ-नौ चूडियां हैं.." पर नृत्य किया वहीं कुंद्रा ने जैक्सन के नृत्य की नकल उतारी। कुंद्रा का प्रदर्शन शानदार रहा। शिल्पा के विवाह समारोह के दौरान आयोजित संगीत में कुंद्रा और शिल्पा के करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए। इस दौरान शिल्पा की बहन शमिता शेट्टी ने स्किट डांस के लिए उदीयमान फिल्म स्टार जैकी भगनानी को अपना जोडीदार बनाया। जैकी फिल्म निर्माता वासु भगनानी के पुत्र हैं। जैकी एक अच्छे नर्तक हैं। वह "कमीने" और "ओम शांति ओम" जैसी फिल्मों में नृत्य का प्रदर्शन कर चुके हैं।
बॉलीवुड की अभिनेत्री होने के साथ-साथ शिल्पा इंडियन प्रीमियर लीग के दल राजस्थान रायल्स की सह मालकिन भी हैं और ब्रिटेन में एक फूड चेन की स्वामिनी हैं। वर्ष 1993 में शिल्पा ने फिल्म बाजीगर से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की। शाहरूख इसमें अभिनेता थे। बाद में शिल्पा ने मैं खिलाडी तू अनाडी, धडकन और फिर मिलेंगे जैसी फिल्मों में काम किया। उनका बॉलीवुड फिल्मी कैरियर एक समय ढलान की ओर था तब रियलिटी शो बिग ब्रदर में उन्हें ऑफर मिला।

Saturday, November 21, 2009

शिल्पा के हाथ में लगेगी राज के नाम की मेहंदी

Shilpa Shetty

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की शादी उद्योगपति राज कुंद्रा के साथ 22 नवंबर को होने जा रही हैं।

आज यानी 21 नवंबर को शिल्पा शेट्टी के यहां मेहंदी की रस्म आयोजित होने वाली हैं। आज शिल्पा शेट्टी के हाथों में मेहंदी से उनके सपनों के राजकुमार राज कुंद्रा का नाम लिखा जाएगा। मेहंदी की रस्म के लिए खासतौर से रजवाडी मेहंदी तैयार की गई हैं, जिसे लगाने के लिए मशहूर मेहंदी डिजाइनर आएंगे।

Wednesday, November 18, 2009

बहामास में हनीमून मनाएंगी शिल्पा

Shilpa

शिल्पा-राज का हनीमून प्लान तय हो गया है। राज कुंद्रा शिल्पा शेट्टी को हनीमून के लिए बहामास ले जा रहे है शिल्पा की जिदंगी के इन सुनहरे पलों को यादगार बनाने के लिए राज कुंद्रा शादी से जुडी सारी तैयारियां खुद ही कर रहे हैं। राज ने हनीमून भी प्लान कर लिया है। लेकिन शिल्पा के लिए फिलहाल ये सरप्राइज रखा गया है।

Friday, November 6, 2009

स्वयं को नर्वस महसूस कर रही हूं: शिल्पा

Shilpa Shetty

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपने ब्लॉग मे लिखा है कि वह भी हर दुल्हन की तरह इन दिनों खुशी और गम के साथ स्वयं को नर्वस महसूस कर रही हैं। शिल्पा ने लिखा सबसे पहले तो मैं आपको व्यक्तिगत तौर पर बता दूं कि शादी की तारीख तय हो गई हैं। शादी का समारोह 21 नवंबर से शुरू हो जाएगा, 22 को शादी और 24 को रिसेप्शन हैं। तैयारियों के लिए सिर्फ दो ही सप्ताह रह गए हैं

। उन्होंने लिखा है यह बहुत बडा फैसला था और हमारे सामने कई समस्याएं आई क्योंकि समय की कमी थीं और जगह नहीं समझ आ रही थीं लेकिन अब सब कुछ हो गया हैं। मैं राहत की सांस ले रही हूं।
शिल्पा ने लिखा है अभी बहुत सारे काम करने बाकी है और मैं शादी के एक हफ्ते पहले तक शूटिंग और डबिंग करूंगी। शिल्पा ने लिखा मैं इन दिनों बहुत सारी चीजें महसूस कर रही हूं।
खुश और उत्साहित होने के साथ नर्वस भी हूं किसी भी आम दुल्हन की तरह। थोडी दुखी भी हूं। मैं अपनी बहन को बहुत याद कर रही हूं। आशा है कि वह शादी के कुछ समय पहले से मेरे साथ होगी। उन्होंने लिखा है मेरे मम्मी-पापा मेरे खास दिन को और खास बनाने के लिए हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने लिखा है शादी बहुत बडा कदम हैं और मैं इसमें विश्वास रखती हूं। मुझे आशा है कि हम दोनों इसमें सफल रहेंगे।

Thursday, November 5, 2009

22 नवंबर को शादी के बंधन में बधेंगे शिल्पा-राज

Shilpa-Raj

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उद्योगपति राज कुंद्रा 22 नवंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे। शादी शिल्पा की दोस्त और बिजनेस पार्टनर किरन बावा के खंडाला स्थित बंगले में होगी।
सूत्रों के अनुसार, शादी बिल्कुल पंजाबी स्टाइल में होगी और फेरे साउथ इंडियन स्टाइल में। राज की बारात, रथ में शिल्पा के घर आएगी। इस समारोह में बॉलीवुड की हस्तियां शामिल नहीं होगी। रिश्तेदार और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। उनके लिए 24 नवंबर को मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन रखा जाएगा। शादी में शिल्पा लहंगा पहनेंगी, जिसे तरूण तहिलयानी डिजाइन कर रहे हैं। अब तक यह तय नहीं हो पाया है कि शमिता भी शिल्पा की शादी में शामिल होंगी या नहीं। शमिता, इन दिनों बिग बॉस के घर में हैं। उन्हें तो यह भी नही मालूम होगा कि शिल्पा की शादी की तारीख तय हो गई हैं।

Monday, October 26, 2009

शिल्पा ने की राज से सगाई

Shilpa Raj Engagement

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने शनिवार को अपने दोस्त लंदन के उद्योगपति राज कुंद्रा से सगाई कर ली हैं। राज और शिल्पा की दोस्ती करीब दो साल पहले शुरू हुई थीं। सगाई सेरिमनी राज के जूहु वाले घर में हुई और इसमें दोनों परिवारों के अलावा उनके करीबी लोग शामिल थे। हालांकि "बिग बॉस-3" में हिस्सा ले रहीं उनकी छोटी बहन शमिता शेट्टी इस मौके पर मौजूद नहीं थीं।
शिल्पा 1991 में लिम्का के एक विज्ञापन में नजर आई थीं और उन्होंने 1993 में अपने फिल्मी करियर की शुरूआत फिल्म "बाजीगर" से की थी। उसके बाद "मैं खिलाडी तू अनाडी", "धडकन", "फिर मिलेंगे", "लाइफ इन ए मेट्रो" और "अपने" समेत कई फिल्मों में काम किया। बाद में शिल्पा ने ब्रिटेन के रियलिटी शो "बिग ब्रदर" में हिस्सा लिया और 2007 में इसकी विजेता बनीं। हालांकि शिल्पा से नस्लवादी बर्ताव के आरोपों के कारण इस शो को लेकर खासा विवाद हुआ था। शिल्पा ने राज के साथ मिलकर पिछले साल आईपीएल की टीम राजस्थान रॉयल्स में हिस्सेदारी भी खरीदी थीं।
राज से सगाई करके शिल्पा भी बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों की श्रेणी में शामिल हो गई हैं जिन्होंने अपने साथी के रूप में उद्योगपति को चुना हैं। इससे पहले टीमा मुनीम, जुही चावला, करिश्मा कपूर ने भी बडे उद्योगपतियों से शादी की हैं।

Monday, October 12, 2009

शिल्पा की कंपनी पर मुकदमा दर्ज

Shilpa Shetty

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पर उनके रेस्तरां के पूर्व स्वामी ने 60 लाख पाउंड (करीब 44 करो़ड रूपये) का मुकदमा ठोक दिया है। इवनिंगर लंदन लाइट के अनुसार "फास्ट फूड रेस्टोरेंट टिफिन बाइट्स" के संस्थापक 42 वषीय जमाल हिरानी ने दावा किया है कि शिल्पा के लिए रास्ता बनाने के लिहाज से उन्हें जबरन समूह से निकाला गया।
हिरानी टिफिनबाइट्स के स्वामित्व वाली "गॉरमेट रेस्टोरेंट" लिमिटेड के सीईओ और निदेशक थे। इससे पहले उन्होंने एक इंडस्ट्रियल ट्रिब्यूनल में साढे दस लाख पाउंड का दावा करते हुए मुकदमा दायर किया था। लंदन इवनिंग स्टैंडर्ड ऑनलाइन के अनुसार हिरानी ने अब हाईकोर्ट में 60 लाख पाउंड का मुकदमा दायर किया हैं। हिरानी ने आरोप लगाया है कि उन्हें जबरन कंपनी से निकाला गया है। इससे कंपनी को बंद करने और उसे नए नाम से खोलने का रास्ता साफ हो गया।
उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ गलत आरोप लगाए गए। यह मेरी कंपनी थीं और मुझे ही हटा दिया गया। मैं समझता हूं कि मेरे जाने के बाद से शिल्पा शेट्टी ने कारोबार में पैसा लगाया था। गॉरमेंट रेस्तरां ने कहा कि कंपनी के वित्तपोषक आईसीआईसीआई बैंक ने जब अपना सहयोग वापस ले लिया तब 2009 में उसे सफलतापूर्वक वी8जी ने खरीदा।
शिल्पा हाल ही में कंपनी की सह अध्यक्ष बनी थीं। इसके लिए शिल्पा और उनके मंगेतर राज कुंद्रा ने कंपनी के 33 फीसदी शेयर खरीदने के लिए 60 लाख पाउंड का भुगतान किया था। उधर, शिल्पा के प्रवक्ता ने इस विवाद पर कहा कि यह मामला शिल्पा और राज के कंपनी में हिस्सेदारी खरीदने से पहले का है। शिल्पा को निष्पक्ष फैसले की उम्मीद हैं।

Thursday, October 8, 2009

सनी देओल ने रूकवाई शिल्पा की शादी

Sunny Deol

रियल्टी शो "बिग ब्रदर" से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कर चुकी बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपनी शादी की योजना स्थगित कर दी हैं। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा इस साल भी शादी नही करने वाले है।

खबर है कि सनी देओल के कहने पर शिल्पा ने राज से इस साल शादी करने से मना कर दिया हैं। शिल्पा इस साल क्रिसमस पर राज कुंद्रा से शादी करने वाली थी, लेकिन अपने सह कलाकार और निर्माता सनी देओल के कहने पर शिल्पा ने शादी की योजना को अगले साल के लिए टाल दिया है।
इससे पहले शिल्पा और राज ने लंदन में शादी की जगह भी तय कर ली थीं। यहां तक कि मुंबई से अपने दोस्तों को बुलाने के लिए सूची भी तैयार कर ली थीं। लेकिन फिल्म "द मैन" के प्रदर्शन को देखते हुए इसे स्थगित कर दिया गया। इस फिल्म में शिल्पा और सनी देओल मुख्य भूमिका में है।

Tuesday, October 6, 2009

शिल्पा ने शमिता को "बिग बॉस-3" में जाने से रोका था

Shilpa-Shamita

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को भले ही "बिग ब्रदर" से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति मिली हो लेकिन इसके भारतीय संस्करण "बिग बॉस-3" में वह अपनी छोटी बहन शमिता शेट्टी के भाग लेने से खुश नहीं थीं।
इस बात का खुलासा करते हुए शिल्पा ने अपने ब्लॉग पर लिखा कि जब मुझे पता चला कि शमिता आखिरकार "बिग बॉस" के घर में जा रही हैं तो लंदन से अगली ही फ्लाइट पक़ड कर मैं मुंबई आ गई। आखिरी दो दिन मैं अपनी बहन के साथ बिताना चाहती थीं। उसे समझाना चाहती थीं। गौरतलब है कि ब्रिटेन के चर्चित कार्यक्रम "बिग ब्रदर" में भाग लेने वाली शिल्पा जेड गुडी से विवादों और नस्ली टिप्पणियों को लेकर काफी प्रसिद्ध हो गई थी और अंत में उन्होंने यह कार्यक्रम भी जीत लिया था।
शिल्पा को डर था कि उनकी बहन को "बिग बॉस" के घर में परेशानी हो सकती है और उन दोनों को एक-दूसरे से दूर भी रहना होगा। यही कारण था कि शिल्पा, शमिता के शो में जाने के खिलाफ थीं, लेकिन बाद में वह मान गई।

Monday, August 3, 2009

बिग बॉस-3 को होस्ट करेंगी शिल्पा

Shilpa Shetty

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी एक बार फिर कलर्स चैनल पर प्रसारित शो "बिग बॉस" को होस्ट करती नजर आएंगी। पहले सीजन में शिल्पा की मौजूदगी ने शो को काफी हॉट बना दिया था, इसके अलावा शो के विवादित प्रतिभागी भी काफी चर्चा में रहे थे।

खबर है कि शो सितम्बर माह में शुरू हो जाएगा। शो के लिए प्रतिभागियो की खोज बहुत जोर-शोर से की जा रही है। कहा जा रहा है कि इस बार कुछ अच्छे सेलिब्रिटी को शो में रखा जाएगा। फिलहाल शिल्पा का कहना है कि जब तक शो की तारीख तय नही हो जाती तब तक इस बारे में ज्यादा बात नही की जा सकती। यह शो तीन महीनों का होता है। इसमें बारह सदस्य होते है। इस शो में होने वाली छोटी-मोटी कहा सुनी ही दर्शकों को बाघें रखती है।

Friday, July 10, 2009

शिल्पा ने प्रिंस चाल्र्स के दिये पांच लाख पाउंड

Shilpa Shetty

बॉलीवुड सुंदरी शिल्पा सेट्टी और राजस्थान रॉयल्स की मालकिन ने ब्रिटिश एशियाई कप में अपनी टीम की जीत के बाद प्रिंस चाल्र्स चैरिटी ट्रस्ट को पांच लाख पांउड दान दिये है। रायल्स और मिडिलसेक्सके बीच लार्डस में छह जुलाई को हुए मैच में जुटाया गया पैसा भी इसी चैरिटी को दिया गया था। शेट्टी ने अपने ब्लॉग में लिखा है कि "मैच से जुटाया पैसा चैरिटी में देने के बाद मै अपनी टीम के साथ प्रिंस चाल्र्स से मिली और चैरिटी के लिए अलग से पांच लाख पाउंड देेने का फैसला किया है।" राष्टमंडल समारोह के दौरान 2007 मे महारानी से मिलने वाली शिल्पा ने कहा "मैनें प्रिंस को बताया कि मै भारत में कई चैरिटी में सहयोग करती हूं।"