Showing posts with label colours channel. Show all posts
Showing posts with label colours channel. Show all posts

Thursday, September 17, 2009

टीआरपी में आगे निकला "कलर्स"

Colors

मनोरंजन चैनल कलर्स ने हाल ही में शुरू हुए रियल्टी शो "खतरों के खिलाडी-लेवल 2" की भारी सफलता के साथ 325 का ग्रॉस रेटिंग पॉइंट (टीआरपी) हासिल कर लिया है। इसके साथ ही यह चैनल टीआरपी के मामले में अपने प्रतिद्वंद्वियों स्टार प्लस और जी टीवी से क्रमश: 50 से 70 अंक से आगे निकल गया है।

कलर्स की ओर से कहा गया है कि जुलाई 2008 में कार्यक्रम की लांचिंग के बाद से चैनल 325 टीआरपी का आंकडा पार नही कर पाया है। स्टार प्लस 323 पर, जी टीवी 281 पर, सोनी 142 पर, इमैजिन 141 पर और स्टार वन 100 पर रहा है। कलर्स के कार्यक्रम प्रमुख अशिवनी यार्डी ने बताया कि हम "खतरों के खिलाडी-2" को लेकर बहुत उत्साहित है। इस कार्यक्रम के दर्शकों की संख्या इस वर्ष दोगुनी हो गई है। यह संख्या कोई 1.26 करोड बैठती है। हम लगातार अच्छा काम करते रहने और अपने दर्शको के मनोरंजन के लिए चकित करने वाले विचारों व कार्यक्रमों को लाते रहने की उम्मीद रखते है।

Monday, August 3, 2009

बिग बॉस-3 को होस्ट करेंगी शिल्पा

Shilpa Shetty

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी एक बार फिर कलर्स चैनल पर प्रसारित शो "बिग बॉस" को होस्ट करती नजर आएंगी। पहले सीजन में शिल्पा की मौजूदगी ने शो को काफी हॉट बना दिया था, इसके अलावा शो के विवादित प्रतिभागी भी काफी चर्चा में रहे थे।

खबर है कि शो सितम्बर माह में शुरू हो जाएगा। शो के लिए प्रतिभागियो की खोज बहुत जोर-शोर से की जा रही है। कहा जा रहा है कि इस बार कुछ अच्छे सेलिब्रिटी को शो में रखा जाएगा। फिलहाल शिल्पा का कहना है कि जब तक शो की तारीख तय नही हो जाती तब तक इस बारे में ज्यादा बात नही की जा सकती। यह शो तीन महीनों का होता है। इसमें बारह सदस्य होते है। इस शो में होने वाली छोटी-मोटी कहा सुनी ही दर्शकों को बाघें रखती है।