Showing posts with label tere mere beech mein tv show. Show all posts
Showing posts with label tere mere beech mein tv show. Show all posts

Saturday, October 3, 2009

गौरी को मिनी स्कर्ट व टी-शर्ट पहनने से रोकते थे शाहरूख

Shahrukh Khan

बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान अपनी पत्नी गौरी के साथ डेटिंग के दौरान खुद को इतना असुरक्षित महसूस करते थे कि वह उन्हें मिनी स्कर्ट पहनने से भी मना करते थे।
टेलीविजन चैट शो "तेरे मेरे बीच में" के दौरान निर्देशक फराह खान से बातचीत करते हुए शाहरूख ने इस बात का खुलासा करते हुए कहा कि मुझे यह पसंद नहीं था कि गौरी अपने बाल खुले रखे। वह इतनी आकर्षक लगती थीं कि मैं उससे अक्सर कहता था कि तुम मिनी स्कर्ट और टी-शर्ट मत पहनों। शाहरूख ने कहा कि वह गौरी से बहुत प्यार करते थे और इसी के चलते वह ऎसा व्यवहार करते थे।
शाहरूख ने कहा कि शादी के बाद मैंने उससे वादा किया कि मैं ऎसा व्यवहार कभी नहीं करूंगा कि उसे लगे कि उसे कुछ करने के लिए बाध्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैं शादी होने तक ही असुरक्षित महसूस करता था।

Saturday, September 5, 2009

माधुरी दीक्षित के साथ रोमांस करना चाहता हूं: शाहिद

Shahid Kapoor

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर बॉलीवुड की नंबर वन रह चुकी हीरोइन माधुरी दीक्षित के साथ रोमांस करना चाहते है।

निर्देशक कोरियाग्राफर फरहा खान के शो "तेरे मेरे बीच" में शाहिद ने अपने दिल के राज खोलते हुए बताया कि वह माधुरी दीक्षित के बहुत बडे प्रशंसक है, और उनके साथ रोमांस करना चाहते है। फरहा ने शाहिद से अपने शो में पूछा कि वो श्रीदेवी, रेखा,माधुरी और जीनत अमान में से किसके सपने देखा करते थे। तो उन्होंने झट से माधुरी दीक्षित का नाम लिया।

Thursday, August 27, 2009

सलमान की टॉवेल नीलाम

Salman Khan

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान हाल ही में स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले शो "तेरे मेरे बीच में" की पहली कडी में नजर आएं थे। इस कार्यक्रम के निर्माता को सलमान ने अपना पीले रंग का टॉवेल दिया था, जिसे नीलाम कर प्राप्त आय को दान किया जाएगा।

इस टॉवेल की खास बात यह है कि फिल्म "मुझसे शादी करोगी" के गाने "जीने के है चार दिन" की रिहर्सल के दौरान सलमान ने इसका उपयोग किया था, और यह उनका निजी टॉवेल है। फरहा खान ने इस गाने की कोरियोग्राफी की थी। नीलामी की शुरूआत होते ही इसकी कीमत 62 हजार रूपए तक पहुंच गई। उम्मीद है कि कीमत और बढेगी क्योंकि सलमान के प्रशंसक इस टॉवेल को अपने पास सहेज कर रखना चाहेंगे।

फरहा ने रूलाया प्रियंका को

Priyanka Chopra

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपडा फरहा खान के शो "तेरे मेरे बीच में" इस में एक से ज्यादा बार रो पडी। बरेली जैसे छोटे शहर से बॉलीवुड तक की यात्रा के बारे में उन्होंने बताया और संघर्ष के दिनों को याद कर उनकी आंखों से आंसू आ गए।

"छोटे शहर बडे सपने" के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि फिल्मों का जब उन्हें प्रस्ताव मिला तो उन्होंने कहा चलो करते है। प्रियंका का कहना है कि चुनौती को स्वीकारते समय उसके मुंह से अक्सर यह शब्द निकलते है वे जोखिम उठाती है और सफल रहती है। होस्ट फरहा खान ने प्रियंका को कहा कि यह मैने नोटिस किया है कि आपकी लाइफ में एटि्टयूड है। चलो ये भी कर लेते है ये बडा अच्छा है।