करिश्मा कपूर की शादीशुदा जिंदगी में एक बार फिर रूकावटें आने लगी है।
सूत्रों के अनुसार करिश्मा कपूर के अपने पति संजय कपूर के साथ रिश्ते कुछ ठीक नहीं चल रहे है। इस कारण करिश्मा अपने पति संजय का घर छो़ड कर अपनी मां बबीता के घर चली गई है। इस मामले की गंभीरता को समझते हुए करिश्मा की मां बबीता ने अपने दामाद संजय को दिल्ली से मुंबई बुलाया और करिश्मा के साथ मतभेद दूर करने के कुछ सुझाव दिये।
काफी लंबी बातचीत के बाद पता चला है कि इन दोनों ने अपनी शादी को आखिरी मौका देने की बात कही है। इससे पहले भी इन दोनों का रिश्ता टूटते टूटते बचा था मगर काफी कोशिशों के बाद दोनों साथ रहने को तैयार हो गए थे।
Thursday, July 22, 2010
करिश्मा की जिंदगी में फिर से रूकावटें
विद्या नहीं मचाएंगी धमाल
इंद्रकुमार की फिल्म धमाल में कोई हीरोइन नहीं थी और बिना हीरोइन के फिल्म सफल भी रही। इंद्रकुमार ने धमाल के सीक्वल धमाल-2 में अभिनेत्री विद्या बालन को लेने का फैसला किया। लेकिन खबर है कि विद्या ने यह फिल्म छोड दी है। इसके दो कारण बताए जा रहे है।
सूत्रों का कहना है कि विद्या ने बहुत ज्यादा रकम मांगनी शुरू कर दी। पा और इश्किया के बाद विद्या को महसूस होने लगा कि उनकी स्टार वैल्यू बढ गई है और उसी के मुताबिक उन्होंने अपनी कीमत बढा दी। यह बात इंद्रकुमार को पसंद नहीं आई। और ज्यादा रकम देने की बजाय उन्होंने विद्या को बाय-बाय कहना ही ज्यादा बेहतर समझा। दूसरी और विद्या से जुडे सूत्रों का कहना है कि विद्या को अपना रोल पसंद नहीं आया और इसलिए वे फिल्म से अलग हो गई।
दो सप्ताह में रिहा हो जाएंगी लोहान!
अभिनेत्री लिंडसे लोहान को 90 दिन की जेल की सजा मिली थी लेकिन यदि उन्होंने जेल के कायदे-कानून का सही ढंग से पालन किया तो उन्हें केवल दो सप्ताह बाद रिहा किया जा सकता है।
लोहान ने पैरोल के उल्लंघन के चलते मिली 90 दिन की सजा के लिए मंगलवार को "लिनवुड करेक्शनल फैसिलिटी" में अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण किया था। लास एंजेलिस के शेरिफ (कानून लागू करने वाला प्रमुख अधिकारी) के प्रवक्ता स्टीव व्हाइटमोर ने खुलासा किया कि लोहान को केवल 13 दिन की सजा के बाद छो़डा जा सकता है।
उन्होंने बताया कि यह जेल प्रणाली की नीति है कि अहिंसक अपराधियों को जेल में भी़ड न बढ़े इसलिए जल्दी रिहा कर दिया जाए। लोहान के एक या दो अगस्त को रिहा होने की उम्मीद है।