Showing posts with label Amitabh blog. Show all posts
Showing posts with label Amitabh blog. Show all posts

Thursday, September 16, 2010

हिन्दी से मुझे विशेष पहचान मिली: अमिताभ

Amitabh Bachchan

बॉलीवुड के बादशाह अमिताभ बच्चन ने हिंदी दिवस के अवसर पर कहा कि हिंदी ऎसी भाषा है जिसमें उन्होंने सबसे पहले काम किया और इससे उन्हें एक विशेष पहचान मिली है। अमिताभ ने हिन्दी दिवस के अवसर पर सभी हिन्दी प्रेमी लोगों को बधाई देते हुए अपने ब्लॉग में कहा, मैं अपने सभी पाठकों को इस शुभ दिन की बधाई देता हूं।
अमिताभ ने कहा, हिन्दी मेरी मातृभाषा है। इसे बोलते हुए मैं पला बढा हूं। यह वह भाषा है जिसमें सबसे पहले मैंने काम किया। यह मेरी विशेष पहचान की भाषा है। उन्होंने कहा, हालाकि अगर ठीक से कहे तो मेरी मातृ भाषा पजांबी है क्योंकि मेरे मां की मातृ भाषा पंजाबी थी। वह एक सिख महिला थी। लेकिन शादी के बाद उन्होंने हिन्दी को पूरी तरह से अपना लिया। अमिताभ ने कहा कि हिन्दी उनके पिता हरिवंश राय बच्चान के मां की मातृ जबान थी। आज हिन्दी दिवस के अवसर पर हमें उप महाद्वीप कहे जाने वाले भारत की सभी मातृ भाषाओं के महत्व का उत्सव मनाना चाहिए।

Tuesday, March 23, 2010

अभी भी अधूरे है अमिताभ के सपने

Amitabh

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चान की कुछ इच्छाएं ऎसी है जो आज भी पूरी नहीं हो पाई है। हालांकि अब वह अपने काम से थोडा समय निकालकर जल्द से जल्द इन इच्छाओं को पूरा करना चाहते है।
अमिताभ बताते है, कुछ समय पूर्व मुझे एक पियानो गिफ्ट में मिला था। मैंने अकेले में कई बार इसे बजाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहा। जब भी मैं इसे अपने घर में देखता हूं, मेरी इसे बजाने की इच्छा होने लगती है। ईश्वर ने चाहा तो मैं जल्द ही इसे बजाने लायक हो जाऊंगा। काफी समय पहले मैं पंडित रविशंकर का सितार सुना करता था। उस वक्त मैंने कई बार इस साज को बजाने की कोशिश की, लेकिन ऎसा नहीं हो पाया। मुझे लगता है कि अब अपने सपने को पूरा करने का वक्त आ गया है।
अमिताभ कुछ देसी-विदेशी भाषाएं भी सीखना चाहते है। इस बारे में उनका कहना है, मेरी चाहत है कि मैं फ्रेंच और स्पेनिश जैसी भाषाएं धाराप्रवाह से बोल सकूं। आज मैं इन्हे सीखना शुरू नहीं करता, तो फिर कभी नहीं सीख पाऊंगा। इसके अलावा मैं मलयालम भी बोलना चाहता हूं। मुझे बताया गया है कि यह बहुत मुश्किल भाषा है, लेकिन मैं इसे भी सीख ही लूंगा।

Monday, November 2, 2009

पिता जी को 101वें जन्मदिन पर बिग बी देगे अनूठा तोहफा

Amitabh Bachchan

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने 18 जनवरी को पिता और विख्यात कवि हरिवंश राय बच्चन का 101वां जन्म दिवस मनाने के लिए काफी तैयारियां की हैं। इनमें उनके पिता की चर्चित पुस्तक "मधुशाला" का पुनर्विमोचन और एक नृत्य कार्यक्रम का आयोजन शामिल हैं। अमिताभ ने अपने ब्लॉग "बिग बी डॉट बिग अड्डा डॉट कॉम" पर लिखा हैं, पिता के 101वें जन्म दिवस को मनाने को लेकर चर्चाएं जारी हैं। मधुशाला को नए रूप में पेश करने के अलावा पिता के रचनात्मक कार्यो की यात्रा को नृत्य व गायन के जरिए प्रस्तुत किया जाएगा।

अमिताभ कहते है कि वह अपने दिवंगत पिता की कुछ बेहद महत्वपूर्ण रचनाओं को भी प्रकाशित करवाएंगे। दिवंगत लेखक धर्मवीर भारती की पत्नी पुष्पा भारती ने इन रचनाओं को संग्रहित किया हैं। 67 वर्षीय अभिनेता लंबे समय से इसके लिए योजना बना रहे है और मधुशाला के नए संस्करण के लिए भूमिका लिखने में विशेषतौर पर ज्यादा समय दे रहे हैं। 1935 में प्रकाशित मधुशाला को हरिवंश राय बच्चन की सर्वश्रेष्ठ रचना मानी जाती हैं।
इस पुस्तक का नवीनतम संस्करण एक बडी सी कॉफी टेबल के आकार जितना बडा होगा। इसमें दिवंगत कवि की यर्थाथवादी कविताएं और उनका अंग्रेजी अनुवाद होगा। ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के मारजोरी बॉउल्टन ने इन कविताओं का अनुवाद किया हैं। किताब में अमिताभ की भतीजी नमृता बच्चन की बनाई पेंटिंग्स भी होगी। अमिताभ का कहना है, किताब में शामिल पेंटिंग्स अनूठी हैं और उम्मीद है कि लिखी गई भूमिका मेरे पिताजी की 101वें जन्म दिवस पर दिए जाने वाले सम्मान के अनुरूप होगी।