Showing posts with label Black Beauty bipasa. Show all posts
Showing posts with label Black Beauty bipasa. Show all posts

Saturday, April 3, 2010

मैं काफी होशियार हूं: बिपाशा

Bipasha Basu

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु ने मुंबई के ली सुत्रा होटल में मेरी क्लेरी पत्रिका के विशेष अंक ग्लोबट्रोटर ग्लेम का लोकार्पण करने के बाद पत्रकारों से कहा, यदि आप मेरे पिछले कुछ वर्षो पर नजर डाले तो आप जानेंगे कि मुझमें काफी होशियारी है।
उन्होंने कहा, एक कलाकार के बतौर काम करना और बिना किसी की मदद के बाहर से आकर फिल्मोद्योग में अपनी जगह बनाना बहुत मुश्किल है। बिपाशा ने कहा, मैं सोचती हूं कि यदि मैं चतुर और बुद्धिमान न होती तो आज मेरी क्लेरी के आवरण पृष्ठ पर और यहां मैं बिपाशा बसु के बतौर न होती। यह बहुत महत्वपूर्ण है कि आप चतुर हों और आपका एक व्यक्तित्व हो।
उन्होंने गर्मी से बचाव के लिए भी सलाह दी। बिपाशा ने कहा, धूप में निकलते वक्त कॉटन परिधान पहनें और गर्मियों में शरीर में जल की कमी न हो इसलिए पानी और जूस खूब पीएं।

Monday, December 14, 2009

करिश्मा और बिपाशा भी जानेंगी.. राज पिछले जन्म का

Karishma-Bipasa

एनडीटीवी इमेजिन पर प्रसारित हो रहे शो "राज पिछले जन्म का" ने बहुत ही कम समय में काफी लोकप्रियता हासिल कर ली हैं। इस शो में शेखर सुमन के बाद अब सेलेब्रिटीज की लंबी लाइन अपने पिछले जन्म की यात्रा पर जाने को उत्सुक हैं। शेखर सुमन ने इस शो के जरिए अपने मृत बेटे की आत्मा से मुलाकात की। दर्शक यूं ही सितारों के जीवन से जुडी बातें जानने को बेताब रहते है और बातें अगर उनके पिछले जन्म की हों तो बेताबी खुद-ब-खुद बढ़ जाती हैं।
रियलिटी शो की राह पर चल चुके इमेजिन का यह शो काफी पसंद किया जा रहा हैं। शो से जुडे सूत्रों की मानें तो मोनिका बेदी पिछले जन्म में पुर्तगाली महिला थीं, सेलिना अमेरिकन महिला और संभावना बार डांसर। इन तीनों सेलिब्रिटीज के शो जल्दी ही प्रसारित होने वाले हैं। बताया तो यह भी जा रहा है कि सुष्मिता सेन, संजय दत्त, करिश्मा कपूर, बिपाशा बसु भी अपने पिछले जन्म के राज खोलने इस शो पर आ रहे हैं।

Sunday, November 8, 2009

अब डिफरेंट रोल करूंगी: बिपाशा

Bipasa

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु का कहना है कि ग्लैमरस रोल मुझे पसंद है, लेकिन रियलिस्टिक और कुछ हटकर हो.. यानि हर तरह के रोल करने में मुझे मजा आता हैं। जैसे मैंने "पंख" में एक डिफरेंट रोल प्ले किया है। यह एक बिलकुल अलग तरह का किरदार हैं।

इस रोल को निभाने के लिए कहीं से और किसी से इंस्पीरेशन नहीं मिल सकती हैं, लेकिन फिर भी इस रोल को करने में बहुत मजा आया और अब ऎसे ही डिफरेंट रोल की तलाश है। इसी तरह की एक और फिल्म हैं "लम्हा"। "लम्हा" मेरे लिए वाकई एक बहुत बडा तोहफा है। इस फिल्म की बदौलत मुझे काफी समय बाद कश्मीर देखने का मौका मिला और यह मेरे लिए वाकई एक बहुत खूबसूरत एक्सपीरियंस था। वहां के लोग बहुत अच्छे हैं। शूटिंग के दौरान वहां एक दिन बर्फबारी हुई और हम बर्फबारी देखने भाग गए।

Monday, October 26, 2009

पंख में बिपाशा के छह रूप

Bipasa basu

जहां बॉलीवुड के कई सितारे अपनी आने वाली फिल्मों में नये रूपों के माध्यम से चर्चा में हैं। वहीं बिंदास बंगाली बाला बिपाशा बसु ने अपनी आने वाली फिल्म "पंख" के लिए कई चेहरे बदले है और इन रूपों में सेक्सी दिखने के लिए बिपाशा ने कई किलो वजन भी कम किया हैं। लेकिन जिम जाकर नहीं, बल्कि डाइट के माध्यम से।
इस फिल्म में बिपाशा ड्रीमगर्ल के रूप में नजर आएंगी, जो सिर्फ फिल्म के अभिनेता के सपनों में दिखेगी। बिपाशा इस फिल्म में परी, राजकुमारी और सेक्सी गर्ल आदि के रूपों में नजर आएंगी।

Thursday, October 22, 2009

बिपाशा-मुग्धा की दोस्ती

Bipasa-Mugdha

बॉलीवुड में दो अभिनेत्रियों के बीच दोस्ती की खबरें कम ही सुनने में आती हैं। इन दिनों बंगाली बाला बिपाशा बसु और मराठी मुल्गी मुग्धा गोडसे की दोस्ती चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हाल ही में इन दोनों स्टार्स ने अजय देवगन की फिल्म "ऑल द बेस्ट" में साथ काम किया हैं।
सूत्रों की मानें तो दोनों अभिनेत्रियां सेट पर एक दूसरे के साथ काफी समय बितातीं थीं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान भी दोनों को एक दूसरे की तारीफ करते हुए सुना गया था। हालांकि इंडस्ट्री में बिपाशा मुग्धा से काफी सीनियर हैं, मगर उन्होंने कभी मुग्धा को यह अहसास नहीं होने दिया। इसके अलावा, मुग्धा का यह भी कहना है कि उनको बिपाशा से काफी कुछ सीखने को भी मिला हैं।

Tuesday, October 13, 2009

फ्लॉप बॉलीवुड स्टार करते है टीवी पर परफॉर्म: बिपाशा

Bipasa Basu

बॉलीवुड की हॉट एंड सेक्सी अभिनेत्री बिपाशा बसु ने हाल ही में एक टीवी शो के दीवाली स्पेशल में परफॉर्म करने से इसलिए इंकार कर दिया क्योंकि उन्हें लगता है कि टीवी पर फ्लॉप बॉलीवुड स्टार परफॉर्म करते है। अब तक बिपाशा के पास एक भी बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर हिट नहीं है, उनकी कोई सोलो फिल्म भी ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई। हद तो तब हो गई जब बिपाशा ने टेलीविजन के इस शो के लिए आखिरी समय में मना कर दिया।
इस शो में बिपाशा अकेली बॉलीवुड स्टार थी और उनके साथ टीवी के कुछ स्टार परफॉर्म करने वाले थे। बिपाशा ने यह तक कह डाला कि टीवी पर वो बॉलीवुड स्टार परफॉर्म करते है जिन्हें बॉलीवुड में अपने करियर की चिंता होती हैं। इस शो में श्वेता गुलाटी और राजीव खंडेवाल परफॉर्म करेंगे, खबर ये भी है कि अजय देवगन अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए शो में शामिल होंगे।

Thursday, October 8, 2009

"रावण" से बाहर हुई बिपाशा

Bipasa Basu

निर्देशक मणिरत्नम की फिल्म "रावण" में मंदोदरी के किरदार के लिए चुनी गई बिपाशा बसु अब इस प्रोजेक्ट से बाहर हो गई है।
सूत्रों के अनुसार बिपाशा ने इस किरदार के लिए तैयारी शुरू कर दी थीं, लेकिन अफसोस कि कॉस्टच्यूम की फिटिंग, रिहर्सल, डेट्स का बंदोबस्त जैसी कई बातों से सामंजस्य बैठाने के बाद वह इस फिल्म का हिस्सा बनने से वंचित रहे गई हैं। यूनिट से जुडे एक सूत्र के अनुसार, मणिरत्नम सर को लगा कि बिपाशा का किरदार फिल्म की लंबाई के लिए समस्या बन सकता हैं, इसलिए उन्होंने पूरे किरदार को ही खत्म करना बेहतर समझा। यह भी सुनने में आ रहा हैं कि उनका किरदार फिल्म की दूसरी हीरोइन ऎश्वर्या राय और प्रिया मणि के लिए भी खतरा बनता नजर आ रहा था।

Thursday, October 1, 2009

कैटरीना से दोस्ती करना चाहती है बिपाशा

Bipasa-Katrina

बॉलीवुड की हॉट एंड सेक्सी अभिनेत्री बिपाशा बसु अब नंबर वन की कुर्सी संभाल रही अभिनेत्री कैटरीना कैफ से दोस्ती करना चाहती है। यह वहीं बिपाशा है जिन्होंने कभी कैटरीना को काफी भला-बुरा कहा था।

अंग्रेजी की एक वेबसाइट के अनुसार एक साक्षात्कार में बिपाशा ने कहा कि वे कैटरीना के बारे में कही गई बातों के लिए माफी मांगती है। यह ब्लैक ब्यूटी अब चाहती है कि कैटरीना उनको लेकर कोई गिला-शिकवा न रखें। बिपाशा चाहती है कि कैटरीना उनके साथ काम करें।

गौरतलब है कि फिल्म "रेस" में बिपाशा व कैटरीना ने एक साथ काम किया था। इस फिल्म में कैटरीना के काम की काफी प्रशंसा की गई थी। इस फिल्म में कैट के काम की प्रशंसा के बाद से बिपाशा उनके खिलाफ बोलने लगी थीं।

Monday, September 28, 2009

बिपाशा के साथ छे़डछ़ाड

Bipasa Basu

बॉलीवुड की हॉट एंड सेक्सी अभिनेत्री बिपाशा बसु के साथ मुंबई के एक दुर्गा पूजा के पंडाल में एक मनचले ने छे़डछ़ाड की।

इस घटना के बाद बिपाशा का पारा चढ़ गया। उनके साथ मौजूद अभिनेता जॉन अब्राहम और लोगों ने किसी तरह उन्हें शांत किया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिपाशा बसु अपने ब्यॉवफे्रड जॉन अब्राहम के साथ सांताकू्रज में दुर्गा पूजा के पंडाल में गई थी। पंडाल में भी़ड काफी थी। इसी का फायदा उठाकर एक मनचले ने उनके साथ छे़डछ़ाड की। मौके पर मौजूद एक शख्स ने बताया कि जॉन और बिपाशा शनिवार शाम को दुर्गा पूजा के लिए आए थे। बिपाशा काफी खुश नजर आ रही थी। दर्शन के बाद जैसे ही वह स्टेज के पास पहुंची, एक मनचले ने उनके बे्रस्ट पर हाथ फेर दिया।

इस वाकये से बिपाशा हक्की-बक्की रह गई और उनका पारा चढ़ गया उनके आसपास मौजूद लोगों ने उनका गुस्सा शांत किया। जॉन ने भी उन्हें किसी तरह शांत किया। इस घटना से बिपाशा इतनी आहत थी कि वह पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराने का मन बना चुकी थी। दिलचस्प बात यह है कि इस पंडाल को रानी मुखर्जी की फैमिली मैनिज करती है। उघर, इस पर कॉमेंट के लिए जॉन और बिपाशा उपलब्घ नही थे।

Wednesday, September 23, 2009

जॉन के बाइक प्रेम से परेशान बिपाशा

Bipasa Basu

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु अपने बॉयफ्रेंड और अभिनेता जॉन अब्राहम के बाइक प्रेम से काफी परेशान है। दरअसल बिपाशा और जॉन लंबे समय से एक दूसरे से रिलेशनशिप में है। मगर एक तरफ जॉन की गर्लफ्रेंड बिपाशा है तो दूसरी तरफ है उनका बाइक प्रेम।

जॉन बाइक के इस कदर दीवानें है कि जब भी बिपाशा उनकी बाइक पर बैठती है तो वह उन्हें हिदायत देते रहते है कि उनकी बाइक पर कोई खंरोच न आ जाए। उनकी इस बात से परेशान होकर बिपासा ने उनके साथ बाइक पर बैठना ही छोड दिया है।
हाल ही में एक बाइक लॉन्च के फंक्शन में जॉन यहां तक कह चुके है कि वह अपनी बाइक से अपनी बीवी की तरह प्यार करते है और उसे कोई टच करें तो उन्हें अच्छा नही लगता। अब बिपाशा की परेशानी भी ठीक ही है आखिर वो अपने अघिकार किसी और को कैसे दे सकती है, फिर चाहे कोई लडकी हो या जॉन की बाइक।

Wednesday, September 9, 2009

एलर्जी से परेशान बिपाशा

Bipasa Basu

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु कुछ दिनों पहले प्रियदर्शन की एक अनाम फिल्म की काडइकुडी में शूटिंग के दौरान फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गई थी। वे इससे पूरी तरह उबर भी नही पाई थी कि उनकी आंखों में एलर्जी की वजह से कुछ सीजन आ गई।

बिपाशा ने बताया कि पिछले कुछ सालों से मेरी आंखों को घूल-मिट्टी, फूलों और यहां तक की ज्यादा मेक-अप से भी एलर्जी हो गई है। इसी वजह से मैं अपनी आंखों पर मेक-अप करने से पहले पूरी सावघानी बरतती हूं। कुछ दिनों पहले फूड पॉइजनिंग की वजह से मैं बीमार पड गई थी, और मुझे दो-तीन दिनों तक बिस्तर पर रहना पडा था। उसी दौरान मेरे योगा टीचर मेरा हाल-चाल पूछने आएं। वे अपने साथ फूलों से सजा एक गुलदस्ता भी लाए थे।
संभवत: उन्ही फूलों को अपने करीब रखने से मेरी आंखों में संक्रमण हो गया और अगले दिन तक इनमें काफी सूजन आ गई। उन्हें चार-पांच दिनों तक एंटीबॉयोटिक लेनी पडी, तब जाकर वे ठीक हो पाई।

Friday, September 4, 2009

अलग-अलग किरदारों में नजर आएंगी बिपाशा

Bipasa Basu

बॉलीवुड की हॉट और सेक्सी अभिनेत्री बिपाशा बसु की आने वाले दिनों में कुछ फिल्में रिलीज होने वाली है, जिनमें बिपाशा अलग-अलग किस्म के किरदार निभाते हुए दिखाई देगी। सबसे पहले प्रदर्शित होगी "पंख"। यह फिल्म ऎसे बच्चो की कहानी है जो लडका है, लेकिन फिल्मों में उसे मौका मिलता रहे इसलिए उसकी मां उसे लडकी बनाकर पेश करती है। बिपाशा उसके सपनों में आने वाली अभिनेत्री के रूप में दिखाई देगी।

दिवाली पर बिपाशा की "ऑल द बेस्ट" प्रदर्शित होगी। यह शुद्ध कमर्शियल फिल्म है, और बिपाशा जिम ट्रेनर बनी है। बिपाशा दर्शकों को हंसाने की कोशिश करेगी और उन्हें यह भूमिका निभाने में बडा मजा आया है। कश्मीर पृष्ठभूमि पर आघारित "लम्हा" में बिपाशा का रोल गंभीर और वास्तविकता के निकट है। इसके अलावा उनकी एक बंगला भाषा में भी फिल्म प्रदर्शित होेने वाली है, जिससे बिपाशा को उम्मीद है कि कोई बडा अवॉर्ड उन्हें मिल सकता है।

Monday, August 31, 2009

बिपाशा ने स्मोकिंग करने से इंकार किया

Bipasa Basu

बॉलीवुड में अपने बोल्ड अंदाज के लिए जाने जानी वाली अभिनेत्री बिपाशा बसु को स्मोकिंग बिल्कुल पसंद नही। इसी कारण बिपाशा ने फिल्म "पंख" में स्मोकिंग करने से इंकार कर दिया।

दरअसल फिल्म "पंख" के एक खास सीन के लिए बिपाशा को स्मोक करना था। लेकिन बिपाशा ने सिगरेट पीने से इंकार कर दिया। इतना ही नही उन्होंने हाथ में सिगरेट पकडने से भी मना कर दिया। उघर निर्देशक ने सिर्फ एक इसी शॉट के बल पर पूरा गाना प्लान कर रखा था, और निर्देशक का यह प्लान बिपाशा के इंकार से घुएं में उड गया। इसके बाद निर्देशक सुदिप्तो चट्टोपाघ्याय को बिपाशा के सामने एक घुआं छोडने वाला कैनिस्टर जार करना पडा। इससे लगा जैसे घुआं बिपाशा के मुंह से निकल रहा है, और तब जाकर गाने की शूटिंग पूरी हो सकी।

बिपाशा को सेक्सी कहलाना पसंद है

Bipasa Basu

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बासु अपनी पहली बांग्ला फिल्म में भले ही एक साघारण पत्नी की भूमिका में नजर आई थी। लेकिन उन्हें तो सेक्सी कहलाना ही पंसद है। एशिया की सबसे सेक्सी सुंदरियों में शुमार बिपाशा का कहना है कि अगर सौ वर्ष की आयु में भी लोग मुझे सेक्सी कहे तो मुझे खुशी होगी। मै सेक्सी दादी कहलाना पसंद करूंगी।

फिल्म "जिस्म" और "राज" में अपने बोल्ड किरदारों से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत करने वाली अदाकारा ने एक साक्षात्कार में कहा कि कोई महिला अगर यह कहती है कि उसे आकर्षक कहलाना पसंद नहीं तो वह बेवकूफ है। घरेलू लडकी होना कितना बोरिंग है, मै कभी भी यह कहलाना नहीं चाहती। वैसे तो सेक्सी होने का मतलब केवल अच्छी देहयष्टि होना नहीं है।
उनका कहना है कि सेक्सी का मतलब केवल बदन से नहीं होता है। इसका अर्थ है कि आप खुद को कैसे देखते है। आपका आत्मविश्वास, आपका आत्मसम्मान आपको आकर्षक बनाने में आपकी मदद करते है। मैं तो दिमाग से सेक्सी हूं।

सुष्मिता-बिपाशा के बीच तनाव

Sushmita-Bipasa

निर्माता अनिल कपूर की फिल्म "नो प्रॉब्लम" में दो बंगाली बालाओं में ऎसी प्रॉब्लम हो गई है कि अनिल कपूर को सुलह-सफाई करनी पड रही है। इस फिल्म में संजय दत्त, अक्षय खन्ना, कंगना राणावत के अलावा खुद अनिल कपूर भी अहम भूमिका में दिखेंगे। अनीस बज्मी इस फिल्म का निर्देशन कर रहे है।

अब अनिल को अनीस पर तो भरोसा है, लेकिन फिल्म की हीरोइनों सुष्मिता और बिपाशा के बीच बढ रहे तनाव ने उनकी नींद उडा दी है। दरअसल फिल्म में पहले तो सुष्मिता की भूमिका काफी स्ट्रॉन्ग थी, लेकिन उसे छोटा करके अब ज्यादा तवज्जों बिपाशा को दी जा रही है। सूत्रो के अनुसार सुष्मिता ने अनिल के मान-मनौवल के बाद साउथ अफ्रीका में शूटिंग छोड भारत लौटने का इरादा तो बदल दिया, लेकिन राख के अंदर दबी चिंगारी कभी भी शोले के रूप में उठ सकती है।

Friday, August 14, 2009

बिपाशा सिर्फ मेरी अच्छी दोस्त है: डीनो मोरिया

Dino-Bipasa

बॉलीवुड अभिनेता डीनो मोरिया अपनी और अभिनेत्री बिपाशा बसु की डेटिंग की खबरों से आहत है। डीना का कहना है कि पता नही यह किन लोगों के दिमाग की उपज है। लेकिन मुझे बहुत खराब लगता है। बिपाशा मेरी अच्छी दोस्त है, बस। इसके अलावा हमारे बीच कोई भी रिलेशन नही है।

डीनो इतना तो मानते है कि "राज" मेरी एकमात्र हिट फिल्म है, इसलिए उसे देखकर मैं भावुक हो जाता हूं। लेकिन इस फिल्म में अपनी हीरोइन बिपाशा के साथ भावुक रिश्तों को लेकर उनका कहना है कि हम सिर्फ दोस्त है और दोस्त रहेंगे। एक पार्टी में हम दोनों एक साथ क्या दिखे, मीडिया ने बेवजह डेटिंग की स्टोरी बना दी। बिपाशा और जॉन एक दूसरे से प्यार करते है, और मैं इसमें अपनी खिचडी नही पकाना चाहता।

Monday, August 3, 2009

जॉन-बिपाशा के रिश्ते को किसी की नजर लगी

John-Bipasa

बॉलीवुड के हॉट अभिनेता जॉन अब्राहम और अभिनेत्री बिपाशा बसु की प्यारी से जोडी को किसी की नजर लग गई है। इनके बीच में कोई तीसरा आ गया है। इसलिए इन दोनों के बीच में अब दूरियां बढने लगी है। गौरतलब है कि इन दोनों को जो चीज जोडती है, वो है मोहब्बत।

दिल का ये रिश्ता इन दोनों को पिछले 7 साल से एक साथ मजबूती से बांधे हुए है। लेकिन पिछले कुछ समय से इनका लव, आजकल कुछ उतार चढाव से गुजर रहा है। इस कश्मकश की शुरूआत हुई फिल्म "न्यूयॉर्क" के प्रमोशन के दौरान जब जॉन और कैटरीना के नजदीकियो की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी।
मामला यहां तक पहुंच गया कि जैसे ही सल्लू मियां के हाथ कैटरीना का मोबाइल लगा तो पता चला कि कैटरीना और जॉन के बीच तो बेघडक एसएमएस की बौछार हो रही है।
समय के साथ जैसे-तैसे मामला शांत हुआ था ही कि अब नई चिंगारी लौ पकड रही है। खबर है कि जॉन, आजकल पुलोमी साघवी से काफी दोस्ताना बढा रहे है। पुलोमी एक जानी-मानी ज्वैलरी डिजाइनर है। बताया जा रहा है कि किसी कॉमन दोस्त के जरिए पुलोमी और जॉन की मुलाकात हुई। फिर दोनों की दोस्ती घीरे-घीरे परवान चढने लगी। अब आलम ये है कि दोनों में बहुत गहरा दोस्ताना हो गया है। इस कारण जॉन व बिपाशा के बीच में दूरिया बढने लगी है, और उनका रिश्ता टूटने की कगार पर है।

Monday, July 27, 2009

और ज्यादा सेक्सी दिखेंगी बिपाशा

बॉलीवुड की हॉट, सेक्सी और ब्लैक ब्यूटी, अभिनेत्री बिपाशा बसु के लिए ये शब्द भी कम पड जाएंगे, क्योकि वह एक ऎसे प्रॉजेस्ट में काम करने जा रही है। जिसमें उनका रोल और भी ज्यादा सेक्सी है। दरअसल उनका यह रोल ऎंजलिना जोली से काफी प्रभावित है। जोली ने फिल्म "टॉम्ब रैडर" में जो रोल किया था ठीक वैसा ही रोल बिपाशा भी करने वाली है। सबसे बडी बात यह कि बिपाशा के को स्टार बिल्ली जैन है।

बिल्ली ने ऑस्कर विनिंग फिल्म "टाइटैनिक" में विलन का रोल किया था। इसके अलावा फिल्स ठाकरे ने प्रड्यूस किया है और इस डेविस सिल्वरमैन डायरेक्ट करेंगे। बिपाशा के कई मायने में यह रोल चैलेंजिग है। पहला तो यह जोली जैसा रोल करने वाली है। इसलिए उन्हें उसी रूप में देखा जाएगा। इसके अलावा इंटरनेशनल ऎक्टर और डायरेक्टर के साथ भी वह काम कर रही है। इस फिल्म की प्लांनिग काफी पहले हो चुकी थी, लेकिन आघिकारियों घोषणा नहीं की गई थी।