बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु ने मुंबई के ली सुत्रा होटल में मेरी क्लेरी पत्रिका के विशेष अंक ग्लोबट्रोटर ग्लेम का लोकार्पण करने के बाद पत्रकारों से कहा, यदि आप मेरे पिछले कुछ वर्षो पर नजर डाले तो आप जानेंगे कि मुझमें काफी होशियारी है।
उन्होंने कहा, एक कलाकार के बतौर काम करना और बिना किसी की मदद के बाहर से आकर फिल्मोद्योग में अपनी जगह बनाना बहुत मुश्किल है। बिपाशा ने कहा, मैं सोचती हूं कि यदि मैं चतुर और बुद्धिमान न होती तो आज मेरी क्लेरी के आवरण पृष्ठ पर और यहां मैं बिपाशा बसु के बतौर न होती। यह बहुत महत्वपूर्ण है कि आप चतुर हों और आपका एक व्यक्तित्व हो।
उन्होंने गर्मी से बचाव के लिए भी सलाह दी। बिपाशा ने कहा, धूप में निकलते वक्त कॉटन परिधान पहनें और गर्मियों में शरीर में जल की कमी न हो इसलिए पानी और जूस खूब पीएं।
Saturday, April 3, 2010
मैं काफी होशियार हूं: बिपाशा
Tuesday, October 13, 2009
बिपाशा के लिए सुरक्षा इंतजाम
बॉलीवुड अभिनेता-निर्माता अजय देवगन ने अपनी आगामी फिल्म "ऑल द बेस्ट" के प्रमोशन के लिए दिल्ली पहुंची अभिनेत्री बिपाशा बसु की सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए। पिछले दिनों एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान खुद के साथ पेश आए हादसे के बाद से बिपाशा भीडभाड से काफी घबराने लगी है। उनकी इसी चिंता को देखते हुए अजय देवगन ने अपनी फिल्म "ऑल द बेस्ट" के प्रमोशन के लिए दिल्ली पहुंची बिपाशा की सुरक्षा के लिए खासतौर पर बाउंसर्स का इंतजाम किया।
इस बात की पुष्ठि करते हुए बिपाशा ने बताया, दिल्ली टूर के दौरान सुरक्षा इंतजामों की बहुत अच्छी व्यवस्था थीं। इस बार में अपनी सुरक्षा को लेकर ठीक महसूस कर रही थीं। अजय बहुत अच्छे प्रोड्यूसर है। पिछले कुछ वर्षो में दिल्ली और जयपुर में खुद के साथ पेश आए हादसों के बाद मैं अपनी सुरक्षा को लेकर बेहद सजग रहती हूं। मैं भले ही टफ हूं, लेकिन अपने आस-पास चार-पांच ल़डके देखबर घबरा जाती हूं।
फ्लॉप बॉलीवुड स्टार करते है टीवी पर परफॉर्म: बिपाशा
बॉलीवुड की हॉट एंड सेक्सी अभिनेत्री बिपाशा बसु ने हाल ही में एक टीवी शो के दीवाली स्पेशल में परफॉर्म करने से इसलिए इंकार कर दिया क्योंकि उन्हें लगता है कि टीवी पर फ्लॉप बॉलीवुड स्टार परफॉर्म करते है। अब तक बिपाशा के पास एक भी बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर हिट नहीं है, उनकी कोई सोलो फिल्म भी ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई। हद तो तब हो गई जब बिपाशा ने टेलीविजन के इस शो के लिए आखिरी समय में मना कर दिया।
इस शो में बिपाशा अकेली बॉलीवुड स्टार थी और उनके साथ टीवी के कुछ स्टार परफॉर्म करने वाले थे। बिपाशा ने यह तक कह डाला कि टीवी पर वो बॉलीवुड स्टार परफॉर्म करते है जिन्हें बॉलीवुड में अपने करियर की चिंता होती हैं। इस शो में श्वेता गुलाटी और राजीव खंडेवाल परफॉर्म करेंगे, खबर ये भी है कि अजय देवगन अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए शो में शामिल होंगे।