बॉलीवुड की फिल्म अभिनेत्री बिपाशा बसु कहती है कि वह वर्क प्रेशर में ज्यादा बेहतर काम करती है। बिपाशा का कहना है कि बॉलीवुड में वर्क प्रेशर झेलना आसान नही है। इस लिए वह खुद पर यकीन करती हैं, क्योंकि ये सोच हमेशा आपकों याद दिलाती है कि आप कौन हैं। यह मेंटेलिटी खुद को समझने में मदद करती है और आप दिन के अंत में खुद को संपूर्ण पाते हैं।
Thursday, August 5, 2010
Monday, March 22, 2010
बहुत अच्छे हैं गौरी-शाहरूख: बिपाशा बसु
फिल्म इंडस्ट्री में लगभग हर सुंदरी भले ही वो विरोधी खेमे की ही क्यों ना हो, बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान का नाम आते ही उनके दिल में प्यार उमड आता है। अभिनेत्री बिपाशा बसु अपनी चालाकी के लिए इंडस्ट्री में मशहूर हैं, लिहाजा उन्होंने अपना पलडा मजबूत करने के लिए गौरी की तारीफों के पुल भी बांधने शुरू कर दिए हैं।
बिपाशा का कहना है कि शाहरूख जैसे ऊर्जावान कलाकार कम ही होते हैं और उनकी प्रतिभा का कोई सानी नहीं है। शाहरूख की सबसे मजबूत पक्ष गौरी खान हैं और वे उन्हें बहुत पसंद करती हैं। बिपाशा की नजर में गौरी एक शानदार व्यक्तित्व वाली महिला हैं, जो पूर्ण हैं। बिपाशा ने बताया कि सितारों की पत्नियों में सबसे शानदार गौरी ही हैं। बताया जा रहा है कि कुछ ही दिनों पहले बिपाशा ने शाहरूख से अपने फिटनेस डीवीडी वीडियो के लिए एक साक्षात्कार का अनुरोध किया था। गौरी और शाहरूख की ओर से जिस तरह की गर्मजोशी दिखाई गई उससे बिपाशा बहुत ज्यादा प्रभावित हैं।
Sunday, November 8, 2009
अब डिफरेंट रोल करूंगी: बिपाशा
बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु का कहना है कि ग्लैमरस रोल मुझे पसंद है, लेकिन रियलिस्टिक और कुछ हटकर हो.. यानि हर तरह के रोल करने में मुझे मजा आता हैं। जैसे मैंने "पंख" में एक डिफरेंट रोल प्ले किया है। यह एक बिलकुल अलग तरह का किरदार हैं।
इस रोल को निभाने के लिए कहीं से और किसी से इंस्पीरेशन नहीं मिल सकती हैं, लेकिन फिर भी इस रोल को करने में बहुत मजा आया और अब ऎसे ही डिफरेंट रोल की तलाश है। इसी तरह की एक और फिल्म हैं "लम्हा"। "लम्हा" मेरे लिए वाकई एक बहुत बडा तोहफा है। इस फिल्म की बदौलत मुझे काफी समय बाद कश्मीर देखने का मौका मिला और यह मेरे लिए वाकई एक बहुत खूबसूरत एक्सपीरियंस था। वहां के लोग बहुत अच्छे हैं। शूटिंग के दौरान वहां एक दिन बर्फबारी हुई और हम बर्फबारी देखने भाग गए।
Monday, October 26, 2009
पंख में बिपाशा के छह रूप
जहां बॉलीवुड के कई सितारे अपनी आने वाली फिल्मों में नये रूपों के माध्यम से चर्चा में हैं। वहीं बिंदास बंगाली बाला बिपाशा बसु ने अपनी आने वाली फिल्म "पंख" के लिए कई चेहरे बदले है और इन रूपों में सेक्सी दिखने के लिए बिपाशा ने कई किलो वजन भी कम किया हैं। लेकिन जिम जाकर नहीं, बल्कि डाइट के माध्यम से।
इस फिल्म में बिपाशा ड्रीमगर्ल के रूप में नजर आएंगी, जो सिर्फ फिल्म के अभिनेता के सपनों में दिखेगी। बिपाशा इस फिल्म में परी, राजकुमारी और सेक्सी गर्ल आदि के रूपों में नजर आएंगी।
Tuesday, October 13, 2009
फ्लॉप बॉलीवुड स्टार करते है टीवी पर परफॉर्म: बिपाशा
बॉलीवुड की हॉट एंड सेक्सी अभिनेत्री बिपाशा बसु ने हाल ही में एक टीवी शो के दीवाली स्पेशल में परफॉर्म करने से इसलिए इंकार कर दिया क्योंकि उन्हें लगता है कि टीवी पर फ्लॉप बॉलीवुड स्टार परफॉर्म करते है। अब तक बिपाशा के पास एक भी बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर हिट नहीं है, उनकी कोई सोलो फिल्म भी ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई। हद तो तब हो गई जब बिपाशा ने टेलीविजन के इस शो के लिए आखिरी समय में मना कर दिया।
इस शो में बिपाशा अकेली बॉलीवुड स्टार थी और उनके साथ टीवी के कुछ स्टार परफॉर्म करने वाले थे। बिपाशा ने यह तक कह डाला कि टीवी पर वो बॉलीवुड स्टार परफॉर्म करते है जिन्हें बॉलीवुड में अपने करियर की चिंता होती हैं। इस शो में श्वेता गुलाटी और राजीव खंडेवाल परफॉर्म करेंगे, खबर ये भी है कि अजय देवगन अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए शो में शामिल होंगे।
Thursday, October 1, 2009
कैटरीना से दोस्ती करना चाहती है बिपाशा
बॉलीवुड की हॉट एंड सेक्सी अभिनेत्री बिपाशा बसु अब नंबर वन की कुर्सी संभाल रही अभिनेत्री कैटरीना कैफ से दोस्ती करना चाहती है। यह वहीं बिपाशा है जिन्होंने कभी कैटरीना को काफी भला-बुरा कहा था।
अंग्रेजी की एक वेबसाइट के अनुसार एक साक्षात्कार में बिपाशा ने कहा कि वे कैटरीना के बारे में कही गई बातों के लिए माफी मांगती है। यह ब्लैक ब्यूटी अब चाहती है कि कैटरीना उनको लेकर कोई गिला-शिकवा न रखें। बिपाशा चाहती है कि कैटरीना उनके साथ काम करें।
गौरतलब है कि फिल्म "रेस" में बिपाशा व कैटरीना ने एक साथ काम किया था। इस फिल्म में कैटरीना के काम की काफी प्रशंसा की गई थी। इस फिल्म में कैट के काम की प्रशंसा के बाद से बिपाशा उनके खिलाफ बोलने लगी थीं।
Monday, September 28, 2009
बिपाशा के साथ छे़डछ़ाड
बॉलीवुड की हॉट एंड सेक्सी अभिनेत्री बिपाशा बसु के साथ मुंबई के एक दुर्गा पूजा के पंडाल में एक मनचले ने छे़डछ़ाड की।
इस घटना के बाद बिपाशा का पारा चढ़ गया। उनके साथ मौजूद अभिनेता जॉन अब्राहम और लोगों ने किसी तरह उन्हें शांत किया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिपाशा बसु अपने ब्यॉवफे्रड जॉन अब्राहम के साथ सांताकू्रज में दुर्गा पूजा के पंडाल में गई थी। पंडाल में भी़ड काफी थी। इसी का फायदा उठाकर एक मनचले ने उनके साथ छे़डछ़ाड की। मौके पर मौजूद एक शख्स ने बताया कि जॉन और बिपाशा शनिवार शाम को दुर्गा पूजा के लिए आए थे। बिपाशा काफी खुश नजर आ रही थी। दर्शन के बाद जैसे ही वह स्टेज के पास पहुंची, एक मनचले ने उनके बे्रस्ट पर हाथ फेर दिया।
इस वाकये से बिपाशा हक्की-बक्की रह गई और उनका पारा चढ़ गया उनके आसपास मौजूद लोगों ने उनका गुस्सा शांत किया। जॉन ने भी उन्हें किसी तरह शांत किया। इस घटना से बिपाशा इतनी आहत थी कि वह पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराने का मन बना चुकी थी। दिलचस्प बात यह है कि इस पंडाल को रानी मुखर्जी की फैमिली मैनिज करती है। उघर, इस पर कॉमेंट के लिए जॉन और बिपाशा उपलब्घ नही थे।
Wednesday, September 23, 2009
जॉन के बाइक प्रेम से परेशान बिपाशा
बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु अपने बॉयफ्रेंड और अभिनेता जॉन अब्राहम के बाइक प्रेम से काफी परेशान है। दरअसल बिपाशा और जॉन लंबे समय से एक दूसरे से रिलेशनशिप में है। मगर एक तरफ जॉन की गर्लफ्रेंड बिपाशा है तो दूसरी तरफ है उनका बाइक प्रेम।
जॉन बाइक के इस कदर दीवानें है कि जब भी बिपाशा उनकी बाइक पर बैठती है तो वह उन्हें हिदायत देते रहते है कि उनकी बाइक पर कोई खंरोच न आ जाए। उनकी इस बात से परेशान होकर बिपासा ने उनके साथ बाइक पर बैठना ही छोड दिया है।
हाल ही में एक बाइक लॉन्च के फंक्शन में जॉन यहां तक कह चुके है कि वह अपनी बाइक से अपनी बीवी की तरह प्यार करते है और उसे कोई टच करें तो उन्हें अच्छा नही लगता। अब बिपाशा की परेशानी भी ठीक ही है आखिर वो अपने अघिकार किसी और को कैसे दे सकती है, फिर चाहे कोई लडकी हो या जॉन की बाइक।
Wednesday, September 9, 2009
एलर्जी से परेशान बिपाशा
बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु कुछ दिनों पहले प्रियदर्शन की एक अनाम फिल्म की काडइकुडी में शूटिंग के दौरान फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गई थी। वे इससे पूरी तरह उबर भी नही पाई थी कि उनकी आंखों में एलर्जी की वजह से कुछ सीजन आ गई।
बिपाशा ने बताया कि पिछले कुछ सालों से मेरी आंखों को घूल-मिट्टी, फूलों और यहां तक की ज्यादा मेक-अप से भी एलर्जी हो गई है। इसी वजह से मैं अपनी आंखों पर मेक-अप करने से पहले पूरी सावघानी बरतती हूं। कुछ दिनों पहले फूड पॉइजनिंग की वजह से मैं बीमार पड गई थी, और मुझे दो-तीन दिनों तक बिस्तर पर रहना पडा था। उसी दौरान मेरे योगा टीचर मेरा हाल-चाल पूछने आएं। वे अपने साथ फूलों से सजा एक गुलदस्ता भी लाए थे।
संभवत: उन्ही फूलों को अपने करीब रखने से मेरी आंखों में संक्रमण हो गया और अगले दिन तक इनमें काफी सूजन आ गई। उन्हें चार-पांच दिनों तक एंटीबॉयोटिक लेनी पडी, तब जाकर वे ठीक हो पाई।
Friday, September 4, 2009
अलग-अलग किरदारों में नजर आएंगी बिपाशा
बॉलीवुड की हॉट और सेक्सी अभिनेत्री बिपाशा बसु की आने वाले दिनों में कुछ फिल्में रिलीज होने वाली है, जिनमें बिपाशा अलग-अलग किस्म के किरदार निभाते हुए दिखाई देगी। सबसे पहले प्रदर्शित होगी "पंख"। यह फिल्म ऎसे बच्चो की कहानी है जो लडका है, लेकिन फिल्मों में उसे मौका मिलता रहे इसलिए उसकी मां उसे लडकी बनाकर पेश करती है। बिपाशा उसके सपनों में आने वाली अभिनेत्री के रूप में दिखाई देगी।
दिवाली पर बिपाशा की "ऑल द बेस्ट" प्रदर्शित होगी। यह शुद्ध कमर्शियल फिल्म है, और बिपाशा जिम ट्रेनर बनी है। बिपाशा दर्शकों को हंसाने की कोशिश करेगी और उन्हें यह भूमिका निभाने में बडा मजा आया है। कश्मीर पृष्ठभूमि पर आघारित "लम्हा" में बिपाशा का रोल गंभीर और वास्तविकता के निकट है। इसके अलावा उनकी एक बंगला भाषा में भी फिल्म प्रदर्शित होेने वाली है, जिससे बिपाशा को उम्मीद है कि कोई बडा अवॉर्ड उन्हें मिल सकता है।
Monday, August 31, 2009
बिपाशा ने स्मोकिंग करने से इंकार किया
बॉलीवुड में अपने बोल्ड अंदाज के लिए जाने जानी वाली अभिनेत्री बिपाशा बसु को स्मोकिंग बिल्कुल पसंद नही। इसी कारण बिपाशा ने फिल्म "पंख" में स्मोकिंग करने से इंकार कर दिया।
दरअसल फिल्म "पंख" के एक खास सीन के लिए बिपाशा को स्मोक करना था। लेकिन बिपाशा ने सिगरेट पीने से इंकार कर दिया। इतना ही नही उन्होंने हाथ में सिगरेट पकडने से भी मना कर दिया। उघर निर्देशक ने सिर्फ एक इसी शॉट के बल पर पूरा गाना प्लान कर रखा था, और निर्देशक का यह प्लान बिपाशा के इंकार से घुएं में उड गया। इसके बाद निर्देशक सुदिप्तो चट्टोपाघ्याय को बिपाशा के सामने एक घुआं छोडने वाला कैनिस्टर जार करना पडा। इससे लगा जैसे घुआं बिपाशा के मुंह से निकल रहा है, और तब जाकर गाने की शूटिंग पूरी हो सकी।
बिपाशा को सेक्सी कहलाना पसंद है
बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बासु अपनी पहली बांग्ला फिल्म में भले ही एक साघारण पत्नी की भूमिका में नजर आई थी। लेकिन उन्हें तो सेक्सी कहलाना ही पंसद है। एशिया की सबसे सेक्सी सुंदरियों में शुमार बिपाशा का कहना है कि अगर सौ वर्ष की आयु में भी लोग मुझे सेक्सी कहे तो मुझे खुशी होगी। मै सेक्सी दादी कहलाना पसंद करूंगी।
फिल्म "जिस्म" और "राज" में अपने बोल्ड किरदारों से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत करने वाली अदाकारा ने एक साक्षात्कार में कहा कि कोई महिला अगर यह कहती है कि उसे आकर्षक कहलाना पसंद नहीं तो वह बेवकूफ है। घरेलू लडकी होना कितना बोरिंग है, मै कभी भी यह कहलाना नहीं चाहती। वैसे तो सेक्सी होने का मतलब केवल अच्छी देहयष्टि होना नहीं है।
उनका कहना है कि सेक्सी का मतलब केवल बदन से नहीं होता है। इसका अर्थ है कि आप खुद को कैसे देखते है। आपका आत्मविश्वास, आपका आत्मसम्मान आपको आकर्षक बनाने में आपकी मदद करते है। मैं तो दिमाग से सेक्सी हूं।
सुष्मिता-बिपाशा के बीच तनाव
निर्माता अनिल कपूर की फिल्म "नो प्रॉब्लम" में दो बंगाली बालाओं में ऎसी प्रॉब्लम हो गई है कि अनिल कपूर को सुलह-सफाई करनी पड रही है। इस फिल्म में संजय दत्त, अक्षय खन्ना, कंगना राणावत के अलावा खुद अनिल कपूर भी अहम भूमिका में दिखेंगे। अनीस बज्मी इस फिल्म का निर्देशन कर रहे है।
अब अनिल को अनीस पर तो भरोसा है, लेकिन फिल्म की हीरोइनों सुष्मिता और बिपाशा के बीच बढ रहे तनाव ने उनकी नींद उडा दी है। दरअसल फिल्म में पहले तो सुष्मिता की भूमिका काफी स्ट्रॉन्ग थी, लेकिन उसे छोटा करके अब ज्यादा तवज्जों बिपाशा को दी जा रही है। सूत्रो के अनुसार सुष्मिता ने अनिल के मान-मनौवल के बाद साउथ अफ्रीका में शूटिंग छोड भारत लौटने का इरादा तो बदल दिया, लेकिन राख के अंदर दबी चिंगारी कभी भी शोले के रूप में उठ सकती है।
Monday, July 27, 2009
और ज्यादा सेक्सी दिखेंगी बिपाशा
बॉलीवुड की हॉट, सेक्सी और ब्लैक ब्यूटी, अभिनेत्री बिपाशा बसु के लिए ये शब्द भी कम पड जाएंगे, क्योकि वह एक ऎसे प्रॉजेस्ट में काम करने जा रही है। जिसमें उनका रोल और भी ज्यादा सेक्सी है। दरअसल उनका यह रोल ऎंजलिना जोली से काफी प्रभावित है। जोली ने फिल्म "टॉम्ब रैडर" में जो रोल किया था ठीक वैसा ही रोल बिपाशा भी करने वाली है। सबसे बडी बात यह कि बिपाशा के को स्टार बिल्ली जैन है।
बिल्ली ने ऑस्कर विनिंग फिल्म "टाइटैनिक" में विलन का रोल किया था। इसके अलावा फिल्स ठाकरे ने प्रड्यूस किया है और इस डेविस सिल्वरमैन डायरेक्ट करेंगे। बिपाशा के कई मायने में यह रोल चैलेंजिग है। पहला तो यह जोली जैसा रोल करने वाली है। इसलिए उन्हें उसी रूप में देखा जाएगा। इसके अलावा इंटरनेशनल ऎक्टर और डायरेक्टर के साथ भी वह काम कर रही है। इस फिल्म की प्लांनिग काफी पहले हो चुकी थी, लेकिन आघिकारियों घोषणा नहीं की गई थी।
Thursday, July 16, 2009
बिपाशा बसु का सेक्सी रहने का राज
यह फिल्म इंड्स्ट्र्री है इसमें अपने आप को फिट रखना ही पडेगा। अगर बात नायिकाओ की हो तो अपने आप को फिट रखना और भी जरूरी हो जाता है। यह बात भले ही देर से पर हमारी बिल्लो रानी यानि बिपाशा बसु को समझ तो आयी। वो भी उनके ब्रॉयफ्रेड जॉन अब्राहम ने समझायी। इससे यह साबित हो गया कि ब्रॉयफे्रड हो तो ऎसा।Friday, July 10, 2009
"न्यूयार्क" देखकर रोने लगी बिपाशा
कबीर खान निर्देशित फिल्म "न्यूयार्क" में अभिनेता जॉन अब्राहम को काफी सराहना मिल रही है। यहां तक की फिल्म को देखकर उनकी प्रेमिका बिपाशा बसु भी खुद को रोने से रोक नही पाई। जॉन ने बताया कि बिपाशा फिल्मों को लेकर मेरी काफी आलोचना करती है। किसी भी फिल्म में मेरे लुक को लेकर पहले से ही बता देती है, कि फिल्म चलेगी या नही। "न्यूयार्क" के लिए उसका कहना था कि जॉन प्रशंसा के लिए तैयार रहो और सच में वही हुआ। सभी लोग मेरे अभिनय की तारीफ कर रहे है। जब बिपाशा ने फिल्म को देखा तो मेेरे टार्चर वाले सीन को देखकर वो रोने लगी।
Friday, July 3, 2009
अजय ने बिपाशा को ब्लैकबैरी फोन गिफ्ट किया
बॉलीवुड अभिनेता और अब निर्माता बने अजय देवगन "ऑल द बेस्ट" नामक फिल्म बना रहे है। फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी कर रहे है। इस फिल्म में अजय के अलावा बिपाशा बसु, संजय दत्त, फरदीन खान, मुग्घा गोडसे जैसे कलाकार है। फिल्म की शूटिंग के दौरान यह महसूस किया गया कि संजय दत्त के लिए भी एक नायिका होनी चाहिए। मल्लिका शेरावत से लेकर तब्बू तक के नामों पर विचार किया गया पर बात नही बनी। आखिरकार बिपाशा बसु को ही फिल्म में एक और भूमिका सौंप दी गई। वे फिल्म में अफ्रीकन महिला का किरदार भी निभाएंगी। उनके मेकअप के लिए खासतौर से हॉलीवुड से मेकअप मैन को बुलाया गया। दोहरी भूमिका होने के कारण बिपाशा ने दोहरी मेहनत की।
लेकिन निर्माता अजय देवगन उस समय आश्चर्यचकित रह गए जब बिपाशा ने अतिरिक्त भूमिका के बदले एक भी पैसा लेने से इंकार कर दिया। अजय ने इसके बदले में बिपाशा को "ब्लैकबैरी" फोन उपहार में दे दिया। अजय जानते थे कि बिपाशा इसे खरीदने वाली थी।