Showing posts with label Kareena in golmal 3. Show all posts
Showing posts with label Kareena in golmal 3. Show all posts

Thursday, January 21, 2010

करीना ने कमाई में सब नायिकाओं को पीछे छोडा

Kareena

बॉलीवुड में हिन्दी फिल्म इन दिनों भले ही कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपडा का डंका बज रहा है लेकिन कमाई कमाई के मामले में शीर्ष पायदान पर करीना कपूर ही विद्यमान है।
श्रीअष्टविनायक फिल्म्स ने बेबो को रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म गोलमाल 3 के लिए सात करोड रूपए की भारी-भरकम धनराशि पर साइन किया है। यह तब है जब पिछले वर्ष थ्री इंडियट्स को छोडकर करीना के खाते में एक भी सफल फिल्म दर्ज नहीं है। ज्ञातव्य है कि हिंदी फिल्म उद्योग में करीना एकमात्र अभिनेत्री है, जो घोषित तौर पर कह चुकी है कि वह कई नायिकाओं वाली फिल्म में काम ही नहीं करेगी। ठीक भी है, जब भी मेट की सफलता के बाद करीना का केरियर ग्राफ चढाव पर रहा है।
उन्होने रोहित की ही फिल्म गोलमाल रिटन्र्स के लिए तीन करोड रूपए दिए गए थे। इसकी सफलता के बाद निर्माता चाहते थे कि उनकी अगली फिल्म में बेबो जरूर रहे। ऎसे में करीना के पक्ष में यह बात भी गई कि उन्होने अभी तक किसी भी सी`ल में काम नहीं किया है।

Thursday, December 31, 2009

गोलमाल-3 में करीना

Kareena

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर को निर्देशक रोहित शेट्टी ने फिल्म गोलमाल के सीक्वल गोलमाल-3 के लिए चुना है। गौरतलब है कि करीना इससे पहले गोलमाल रिटनर्स में काम कर चुकी हैं। रोहित ने यह भी कहा कि करीना हमारी फिल्म की अकेली हीरोइन होंगी, क्योंकि वह कई हीरोइनों वाली फिल्म में काम नहीं करना चाहतीं।
गोलमाल-3 के डायरेक्टर रोहित ने बताया, करीना हमारी फिल्म की अकेली हीेरोइन होंगी, जबकि उनके अपोजिट अजय देवगन, तुषार कपूर, अरशद वारसी, शरमन जोशी और श्रेयस तलपडे समेत पांच लडके होंगे। हालांकि वह किसी के साथ भी रोमांस करती हुई नहीं नजर आएंगी। रोहित की अगर मानें, तो आप करीना को फिल्म का छठा हीरो कह सकते हैं। रोहित को पूरी उम्मीद है कि दर्शकों को यह फिल्म पहली फिल्मों से ज्यादा पसंद आएंगी।