Showing posts with label Life Partner new movie. Show all posts
Showing posts with label Life Partner new movie. Show all posts

Monday, July 27, 2009

कैसा होगा लाइफ पाटर्नर

Life Partner

मल्टीप्लेक्स में विवादों चलते एक के बाद एक नई-नई फिल्मे रिलीज हो रही है। इनमें से कुछ फिल्में बाक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है तो कुछ रेंगती नजर आ रही है। इसी बीच में बर्मावाला ब्रदर्स बैनर अपनी नई फिल्म लाईफ पार्टनर को लेकर मैदान में उतरे है। इस फिल्म के निर्माता अब्बास बर्मावाला, मस्ताना बर्मावाला, हुसैन बर्मावाला है।

यह कहानी तीन दोस्तों करण (फरदीन खान), भावेश(तुषार कपूर), जीत(गोविंदा) पर आधारित है जिनके विचार शादी को लेकर भिन्न भिन्न है। करण(फरदीन खान), संजना(जेनिलिया डिसूजा) को बहुत पंसद करता है। वह दोनों एक दूसरे से शादी भी करना चाहते है। क्या लव मैरिज के जरिये शादी करना उचित है। भावेश(तुषार कपूर) के घरवालों ने उसके लिए लडकी पंसद की है। क्या यह लाईफ पाटर्नर उसके लिए ठीक होगी। जीत(गोविंदा) लव मैरिज और अरेंज मैरिज दोनों के खिलाफ है। वह एक वकील की भूमिका निभा रहे है। और तलाक मे मामले को देखते है।

क्या जीत का शादी न करने का फैसला सही है। या उसे भी को लाईफ पार्टनर मिल जाएगा। किसको कैसा मिलता है लाईफ पार्टनर ये जानने के लिए देखनी पडेगी फिल्म लाईफ पार्टनर यह फिल्म कॉमेडी से भरपूर है। फिल्म के निर्देशक रूमी जाफरी को फिल्म से काफी उम्मीदे है।