Showing posts with label Govinda. Show all posts
Showing posts with label Govinda. Show all posts

Monday, October 5, 2009

निराश करती है "डू नॉट डिस्टर्ब"

Do Knot Disturb निर्माता: वासु भगनानी
निर्देशक: डेविड धवन
गीत: समीर
संगीत: नदीम सैफी- श्रवण कुमार

कलाकार: गोविंदा, सुष्मिता सेन, लारा दत्ता, रितेश देशमुख, सोहेल खान, रणवीर शौरी, राजपाल यादव

डेविड धवन ओर गोविंदा ने एक से बढ़कर एक कॉमेडी फिल्में दी है लेकिन "डू नॉट डिस्टर्ब" फिल्म में हास्य का पुराना जादू कमजोर नजर आता है। फिल्म की कहानी पुरानी लीक पर है और पति पत्नि और वो की तर्ज पर घरवाली और बाहरवाली के चक्कर में रची गई है। दरअसल जब निर्देशक अपने अतीत की सफलता को भूल नहीं पाता तो वह नए में भी पुराना मसाला बुनने का मोह छो़ड नही पाता है, और डेविड ने अपनी इस फिल्म में यहीं किया है।
लेकिन डेविड की फिल्मों को पसंद करने वाले दर्शकों को इस बेदम कहानी से निराशा होगी। फिल्म में गोविंदा एक गैर ईमानदार पति की भूमिका में है जिसकी करो़डपति पत्नी सुष्मिता सेन अपने व्यवसाय में व्यस्त रहती है। गोविंदा एक मॉडल और आइटम गर्ल लारा दत्ता के प्यार में प़ड जाता है। जब सुष्मिता को अपने पति पर शक होता है तो वह उसके पीछे एक जासूस (रणबीर शौरी) लगा देती है। गोविंदा अपने आप को बचाने के लिए रितेश देशमुख को लारा का ब्वायफ्रेंड बताता है। इस बीच लारा का पूर्व गुस्सैल प्रेमी सोहेल खान आ जाता है। अब कहानी इन सबके बीच घूमते हुए हास्य परिस्थितियां पैदा करती है। फिल्म की कहानी में कोई भी नयापन नही हैं और फिल्म के चुटकले भी सुने सुनाएं लगते है। "डू नॉट डिस्टर्ब" में पुराने डेविड धवन वाली कोई बात नजर नहीं आती हैं। इस बार डेविड धवन एक अच्छी कॉमेडी देने में असफल रहे है। यदि आप गोविंदा के फैन है तो इस वीक एंड पर अपनी रिस्क पर फिल्म देखने का लुत्फ उठा सकते है।

Monday, July 27, 2009

कैसा होगा लाइफ पाटर्नर

Life Partner

मल्टीप्लेक्स में विवादों चलते एक के बाद एक नई-नई फिल्मे रिलीज हो रही है। इनमें से कुछ फिल्में बाक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है तो कुछ रेंगती नजर आ रही है। इसी बीच में बर्मावाला ब्रदर्स बैनर अपनी नई फिल्म लाईफ पार्टनर को लेकर मैदान में उतरे है। इस फिल्म के निर्माता अब्बास बर्मावाला, मस्ताना बर्मावाला, हुसैन बर्मावाला है।

यह कहानी तीन दोस्तों करण (फरदीन खान), भावेश(तुषार कपूर), जीत(गोविंदा) पर आधारित है जिनके विचार शादी को लेकर भिन्न भिन्न है। करण(फरदीन खान), संजना(जेनिलिया डिसूजा) को बहुत पंसद करता है। वह दोनों एक दूसरे से शादी भी करना चाहते है। क्या लव मैरिज के जरिये शादी करना उचित है। भावेश(तुषार कपूर) के घरवालों ने उसके लिए लडकी पंसद की है। क्या यह लाईफ पाटर्नर उसके लिए ठीक होगी। जीत(गोविंदा) लव मैरिज और अरेंज मैरिज दोनों के खिलाफ है। वह एक वकील की भूमिका निभा रहे है। और तलाक मे मामले को देखते है।

क्या जीत का शादी न करने का फैसला सही है। या उसे भी को लाईफ पार्टनर मिल जाएगा। किसको कैसा मिलता है लाईफ पार्टनर ये जानने के लिए देखनी पडेगी फिल्म लाईफ पार्टनर यह फिल्म कॉमेडी से भरपूर है। फिल्म के निर्देशक रूमी जाफरी को फिल्म से काफी उम्मीदे है।

Saturday, July 18, 2009

गोविंदा मेरी लिए बहुत भाग्यशाली : डेविड

David-Govinda

फिल्म निर्देशक डेविड धवन के लिए अभिनेता गोविंदा बहुत भाग्यशाली है। गोविंदा के साथ नई फिल्म "डू नॉट डिस्टर्ब" बना रहे धवन ने कहा है कि हमारे बीच बहुत अच्छा तालमेल है। हम एक दूसरे के काम को बखूबी सराहते है। एक दूसरे के साथ काम करने में हमें आसानी होती है। एक सवाल के जवाब के धवन ने कहा है कि मै गोविंदा के लिए बहुत भाग्यशाली हूं। और वह भी मेरे लिए भाग्यशाली रहे है। गौरतलब है कि दोनों ने "आंखे" और राजा बाबू" जैसी कई सफल फिल्मों में साथ काम किया है।

Saturday, July 4, 2009

गोविंदा की भतीजी भी फिल्मों में

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की बेटी नर्मदा तो पहले से ही फिल्मों मे आने की तैयारी कर चुकी है, और अब उनकी भतीजी रागिनी खन्ना भी फिल्मों में आने की तैयारी कर रही है। रागिनी सोनी टीवी के शो "भास्कर भारती" में भी नजर आ चुकी है। नर्मदा के पास अभी किसी फिल्म का ऑफर नही है, वहीं रागिनी को श्री अघिकारी ब्रदरस की ओर से "मरे मेरे दुश्मन" नाम की फिल्म का ऑफर आया है। इस फिल्म में रागिनी एक गांव की लडकी बनी है। रागिनी गोविंदा की बहन कामिनी की बेटी है, जो कि एक लेखिका भी है। अब देखना है कि दोनों में से फिल्मों में कौन तहलका मचा पाता है, नर्मदा या रागिनी।