Showing posts with label Mallika In Hiss. Show all posts
Showing posts with label Mallika In Hiss. Show all posts

Monday, August 31, 2009

मल्लिका की शोहरत मेरे किरदार को प्रभावित नही कर सकती: इरफान

Mallika Sherawat

बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान ने जेनिफर लिंच की फिल्म "हिस" में स्नेकवूमन का किरदार निभा रही मल्लिका शेरावत के बारे में कहा कि मल्लिका की शोहरत फिल्म में मेरे किरदार को प्रभावित नही सकती।

एमटीवी के रोमांचक रियल्टी शो "रोडीज" के सातवे सत्र के उद्धाटन के लिए शनिवार को यहां उपस्थित इरफान ने कहा कि मल्लिका कभी भी मेरे हिस्से की सुर्खियां नही बटोर सकती, वह जो कर रही है, उन्हें करने दीजिए। वह उनका खेल है। मेरा खेल नही है। मैं लोगों का मनोरंजन करता हूं। मैं अपने काम में मजा लेता हूं, और अपने दर्शकों से जुडता हूं, ताकि वे मुझे मेरे काम के लिए कम से कम दो साल तक तो याद रखें ही।

Tuesday, July 14, 2009

मल्लिका के प्रशंसकों की लिस्ट में इरफान भी

Mallika Sherawat

बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री मल्लिका शेरावत के प्रशंसकों की लिस्ट में नया नाम अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त अभिनेता इरफान खान का भी शामिल हो गया है। हॉलीवुड की निर्देशक जेनिफर लींच की चर्चित फिल्म "हिस्स" में मल्लिका के साथ काम करने के बाद इरफान उनकी प्रशंसा करते नही थक रहे है। उनकी तारीफ के कसीदे पढते हुए इरफान का कहना है कि मल्लिका बेहद लगनशील और समर्पित अभिनेत्री है। उनके साथ फिल्म "हिस्स" में काम करने के बाद मुझे पता चला कि वे दिखने में ही खूबसूरत नही है, बल्कि काम भी अत्यंत खूबसूरती से करती है। अब मुझे पता चला कि दुनिया भर में उनके प्रशंसक ऎसे ही नही है। "हिस्स" में उन्होंने इच्छाघारी नागिन की चुनौतीपूर्ण भूमिका को जितनी सहजता से निभाया है, हर कोई उनकी तारीफ करेगा। नागिन के भारी-भरकम कास्ट्यूम में वे घंटों सेट पर बैठी रहती थी। कभी उन्होंने शिकायत नही की। जेनिफर के निर्देशों का वे खूबी के साथ पालन करती थी। मुझे उनके साथ काम करके मजा आया। इरफान हालिया रिलीज यशराज बैनर की फिल्म "न्यूयार्क" के बाद "हिस्स" में भी एक पुलिस अघिकारी की भूमिका में दिखेंगे।

Sunday, July 12, 2009

मल्लिका का जवाब नही

Mallika Sherawat

बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत सिर्फ भारत में ही नही, विदेश में भी उतनी ही लोकप्रिय है। उनकी फिल्म चले या न चले फिर भी लोग उनके दीवाने है। हॉलीवुड में भी मल्लिका को हॉट और सेक्सी माना जाता है। हॉलीवुड की निर्देशक जेनिफर लिच की "हिस्स" में मल्लिका अभिनय कर रही है।

उनके नाम पर "मिल्कशेक" मिलता है। उनकी इसी लोकप्रियता को घ्यान में रखते हुए 14 जुलाई को सेन फ्रांस्सिको स्थित टि्वटर के हेडक्वार्टर पर उन्हें आमंत्रित किया गया है।
मल्लिका ऎसी पहली भारतीय स्टार है, जिन्हें इस तरह का निमंत्रण मिला है। अपनी इस यात्रा के दौरान मल्लिका टि्वटर हेडक्वार्टर का जायजा लेगी। साथ ही लंच ब्रेक के दौरान वे वहां उपस्थित कर्मचारियों से बातचीत भी करेगी। टि्वटर के जरिये मल्लिका अपने प्रशंसकों से संवाद करती है, और पुरूषों को टिप्स देती है कि किस तरह वे महिलाओं को प्रभावित करें। टि्वटर के जरिये मल्लिका भारतीय प्रशंसकों के संपर्क में है। टि्वटर के अनुसार मल्लिका उन भारतीय अभिनेत्रियों में से है, जिन्हें लोग सबसे ज्यादा पसंद करते है। कहा जा सकता है कि "मल्लिका का जवाब नही"