Showing posts with label Neha Dhupia photo shoot. Show all posts
Showing posts with label Neha Dhupia photo shoot. Show all posts

Thursday, February 25, 2010

मेरठ की मुन्नी मैडम बनेंगी नेहा

Neha Dhupia

बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया ने हाल ही एक नई फिल्म साइन की है, जिसका नाम है विद लव टू ओबामा। इस फिल्म में नेहा, मुन्नी मैडम का किरदार निभाने वाली है जो मेरठ की रहने वाली है।
यह मुन्नी बडी डेंजरस है। दूसरे शब्दों में कहें तो गैंगस्टर है। नेहा का कहना है कि यह रोल चैलेंजिंग है, लेकिन सबसे बडा चैलेंज है वह भाषा बोलना जो मुन्नी का किरदार बोलता है। यूपी में बोली जाने वाली बोली नेहा को बोलनी होगी। नेहा ने कहा, उन्होंने हीरोइन बनने की जिद जबसे छोडी है तबसे उन्हें बेहतरीन फिल्में और किरदार ऑफर हो रहे हैं। वे एक्सपरीमेंट के लिए तैयार हैं और रोल की लंबाई की बजाय उसकी क्वालिटी को ध्यान में रखकर ही फिल्म साइन कर रही हैं। नेहा की इस वष्ाü पप्पू कांट डांस साला, रफ्तार, आई एम 24 जैसी फिल्में प्रदर्शित होगी।

Wednesday, January 27, 2010

नहीं हिचकिचाई नेहा

Neha Dhupia

आज हर अदाकारा हाट कहलाने में दिलचस्पी रखती है और अपनी उत्तेजक मुद्रा में खिंचाई गई तस्वीरों को सार्वजनिक करने में कतई परहेज नहीं करती। बॉलीवुड की चाहे वह दिग्गज अदाकारायें हो या फिर न्यू कमर हर किसी को लोकप्रियता की भूख है। जूली और शीशा जैसी फिल्में की नायिका नेहा धूपिया भी कुछ इसी हांट अंदाज के लिए जानी जाती है।
फिल्मों में नेहा ने जब प्रवेश किया तभी करोडों सिने प्रेमियों को अपने खास दिलकश अंदाज में बता दिया था कि वह सफलता पाने के लिए कुछ भी कर सकती है। बावजूद इसके उन्हें अभी तक वह सफलता न मिल सकी जिसके लिये वह आतुर है। हाल ही में उनकी फिल्म रात गई बात गई प्रदर्शित हुई। फिल्म ने कुछ हद तक उनकी आशाओं को जीवित रखा। फिल्म प्रमोशन पर नेहा द्वारा अख्तियार किये गये। फार्मूले को भी काफी सुर्खियों मिल रही है।
पहली बार किसी हाट फिल्म अदाकारा को खुलेआम कालेज छात्रों में अपनी फिल्म के प्रमोशन पर कंडोम व गर्भ निरोधक बांटते देख गया। उनकी माने तो कंडोम बांटने का फार्मूला उनका नहीं था,बल्कि फिल्म के निर्माता की ओर से पडे दबाव के चलते उन्होने कालेज छात्रों के बीच जाकर कंडोम व गर्भ निरोधक बांटे, लेकिन नेहा को यह सब करते कोई हिचकिचाहट नहीं हुई खैर कोई बात नहीं, क्योकि नेहा का जबाव नहीं।