Showing posts with label sexy neha dhupia. Show all posts
Showing posts with label sexy neha dhupia. Show all posts

Friday, March 5, 2010

नेहा बनी मेरठ की गैंगस्टर

Neha Dhupia

फिल्म अभिनेत्री नेहा धूपिया अपनी आने वाली फिल्म विद लव टू ओबामा में गैंगस्टर मुन्नी मैडम की भूमिका निभाएंगी। इस फिल्म के निर्देश सुभाष कपूर है। इस भूमिका को निभाने के लिए नेहा काफी मेहनत की है।
नेहा धूपिया ने कहा कि विद लव टू ओबामा फिल्म में मैं मुन्नी मैडम की भूमिका निभा रही हूं। मुन्नी मैडम मेरठ की गैंगस्टर है। वह यूपी स्टाइल हिंदी में बात करती है। नेहा ने कहा मुझे यूपी की हिंदी नहीं आती थी। मेरे लिए इस किरदार को निभाने में यही सबसे बडी चुनौती थी। इसी वजह से मैंने सुभाष कपूर को पहले फिल्म करने से इंकार भी कर दिया था, पर बाद में मैंने सोचा कि मुन्नी मैडम जैसा किरदार करने का मौका बार-बार नहीं मिलता। मैंने यूपी की हिंदी सीखने का निर्णय लिया। इसके लिए मैंने यूपी की मुख्यमंत्री मायावती के कई वीडियो देखे। उनका हिंदी बोलने का अपना खास अंदाज है।

Thursday, February 25, 2010

मेरठ की मुन्नी मैडम बनेंगी नेहा

Neha Dhupia

बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया ने हाल ही एक नई फिल्म साइन की है, जिसका नाम है विद लव टू ओबामा। इस फिल्म में नेहा, मुन्नी मैडम का किरदार निभाने वाली है जो मेरठ की रहने वाली है।
यह मुन्नी बडी डेंजरस है। दूसरे शब्दों में कहें तो गैंगस्टर है। नेहा का कहना है कि यह रोल चैलेंजिंग है, लेकिन सबसे बडा चैलेंज है वह भाषा बोलना जो मुन्नी का किरदार बोलता है। यूपी में बोली जाने वाली बोली नेहा को बोलनी होगी। नेहा ने कहा, उन्होंने हीरोइन बनने की जिद जबसे छोडी है तबसे उन्हें बेहतरीन फिल्में और किरदार ऑफर हो रहे हैं। वे एक्सपरीमेंट के लिए तैयार हैं और रोल की लंबाई की बजाय उसकी क्वालिटी को ध्यान में रखकर ही फिल्म साइन कर रही हैं। नेहा की इस वष्ाü पप्पू कांट डांस साला, रफ्तार, आई एम 24 जैसी फिल्में प्रदर्शित होगी।

Wednesday, January 27, 2010

नहीं हिचकिचाई नेहा

Neha Dhupia

आज हर अदाकारा हाट कहलाने में दिलचस्पी रखती है और अपनी उत्तेजक मुद्रा में खिंचाई गई तस्वीरों को सार्वजनिक करने में कतई परहेज नहीं करती। बॉलीवुड की चाहे वह दिग्गज अदाकारायें हो या फिर न्यू कमर हर किसी को लोकप्रियता की भूख है। जूली और शीशा जैसी फिल्में की नायिका नेहा धूपिया भी कुछ इसी हांट अंदाज के लिए जानी जाती है।
फिल्मों में नेहा ने जब प्रवेश किया तभी करोडों सिने प्रेमियों को अपने खास दिलकश अंदाज में बता दिया था कि वह सफलता पाने के लिए कुछ भी कर सकती है। बावजूद इसके उन्हें अभी तक वह सफलता न मिल सकी जिसके लिये वह आतुर है। हाल ही में उनकी फिल्म रात गई बात गई प्रदर्शित हुई। फिल्म ने कुछ हद तक उनकी आशाओं को जीवित रखा। फिल्म प्रमोशन पर नेहा द्वारा अख्तियार किये गये। फार्मूले को भी काफी सुर्खियों मिल रही है।
पहली बार किसी हाट फिल्म अदाकारा को खुलेआम कालेज छात्रों में अपनी फिल्म के प्रमोशन पर कंडोम व गर्भ निरोधक बांटते देख गया। उनकी माने तो कंडोम बांटने का फार्मूला उनका नहीं था,बल्कि फिल्म के निर्माता की ओर से पडे दबाव के चलते उन्होने कालेज छात्रों के बीच जाकर कंडोम व गर्भ निरोधक बांटे, लेकिन नेहा को यह सब करते कोई हिचकिचाहट नहीं हुई खैर कोई बात नहीं, क्योकि नेहा का जबाव नहीं।

Wednesday, January 6, 2010

शाहरूख के साथ फिल्म करना चाहती है: नेहा धूपिया

Neha

बॉलीवुड की हर नायिका का ख्याब रहता है कि कम से कम एक बार वे शाहरूख खान की नायिका जरूर बने। ऎसा ही कुछ नेहा धूपिया भी सोचती है। नेहा को अभिनय की दुनिया में आए लंबा समय हो गया है। लेकिन अब तक वे शाहरूख के साथ फिल्म नहीं कर र्पा है।
नेहा का कहना है कि उन्होने अब तक रोमांटिक फिल्म में काम नहीं किया है और वे शाहरूख के साथ काम करना चाहती है। उनकी यह इच्छा पूरी हो पाती है या नही, ये निर्माता और शाहरूख के हाथ में है। शाहरूख को लेकर नेहा ने वर्षो पूर्व एक बयान दिया था, जिसको लेकर वे कार्फी चर्चित हुई। नेहा ने कहा था कि बॉलीवुड में सिर्फ शाहरूख और सेक्स बिकता है। लगता है कि शाहरूख के प्रति उनकी चाहत काफी पुरानी है।

Tuesday, December 15, 2009

नेहा हुई टॉपलेस

Neha

कोपनहेगन में कोई समझौता हो पाए या नहीं लेकिन बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया ने नेचर को प्रमोट करने की पूरी तैयारी कर ली हैं। नेचर को प्रमोट करने के लिए वह गो ग्रीन टाइटल के एक एड में टॉपलेस हो गई। नेहा धूपिया ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि गो ग्रीन ने नेचर को प्रमोट करने के लिए मुझे चुना।
मुझे लगता है कि हमें मिलकर नेचर को बचाने की कोशिश करनी चाहिए। संसाधनों के अंधाधुंध इस्तेमाल ने अपने प्रभाव दिखाने शुरू कर दिए हैं। कहीं सूखा और कही बाढ, बढती भुखमरी ने हमें क्लाइमेट चेंज के प्रति सीरियस किया हैं। सभी देशों को मिलकर इस समस्या का कुछ न कुछ हल जरूर निकालना चाहिए। आखिर यह हमारे अस्तित्व का मामला हैं।