आज हर अदाकारा हाट कहलाने में दिलचस्पी रखती है और अपनी उत्तेजक मुद्रा में खिंचाई गई तस्वीरों को सार्वजनिक करने में कतई परहेज नहीं करती। बॉलीवुड की चाहे वह दिग्गज अदाकारायें हो या फिर न्यू कमर हर किसी को लोकप्रियता की भूख है। जूली और शीशा जैसी फिल्में की नायिका नेहा धूपिया भी कुछ इसी हांट अंदाज के लिए जानी जाती है।
फिल्मों में नेहा ने जब प्रवेश किया तभी करोडों सिने प्रेमियों को अपने खास दिलकश अंदाज में बता दिया था कि वह सफलता पाने के लिए कुछ भी कर सकती है। बावजूद इसके उन्हें अभी तक वह सफलता न मिल सकी जिसके लिये वह आतुर है। हाल ही में उनकी फिल्म रात गई बात गई प्रदर्शित हुई। फिल्म ने कुछ हद तक उनकी आशाओं को जीवित रखा। फिल्म प्रमोशन पर नेहा द्वारा अख्तियार किये गये। फार्मूले को भी काफी सुर्खियों मिल रही है।
पहली बार किसी हाट फिल्म अदाकारा को खुलेआम कालेज छात्रों में अपनी फिल्म के प्रमोशन पर कंडोम व गर्भ निरोधक बांटते देख गया। उनकी माने तो कंडोम बांटने का फार्मूला उनका नहीं था,बल्कि फिल्म के निर्माता की ओर से पडे दबाव के चलते उन्होने कालेज छात्रों के बीच जाकर कंडोम व गर्भ निरोधक बांटे, लेकिन नेहा को यह सब करते कोई हिचकिचाहट नहीं हुई खैर कोई बात नहीं, क्योकि नेहा का जबाव नहीं।
Wednesday, January 27, 2010
नहीं हिचकिचाई नेहा
Wednesday, January 6, 2010
शाहरूख के साथ फिल्म करना चाहती है: नेहा धूपिया
बॉलीवुड की हर नायिका का ख्याब रहता है कि कम से कम एक बार वे शाहरूख खान की नायिका जरूर बने। ऎसा ही कुछ नेहा धूपिया भी सोचती है। नेहा को अभिनय की दुनिया में आए लंबा समय हो गया है। लेकिन अब तक वे शाहरूख के साथ फिल्म नहीं कर र्पा है।
नेहा का कहना है कि उन्होने अब तक रोमांटिक फिल्म में काम नहीं किया है और वे शाहरूख के साथ काम करना चाहती है। उनकी यह इच्छा पूरी हो पाती है या नही, ये निर्माता और शाहरूख के हाथ में है। शाहरूख को लेकर नेहा ने वर्षो पूर्व एक बयान दिया था, जिसको लेकर वे कार्फी चर्चित हुई। नेहा ने कहा था कि बॉलीवुड में सिर्फ शाहरूख और सेक्स बिकता है। लगता है कि शाहरूख के प्रति उनकी चाहत काफी पुरानी है।
Tuesday, December 15, 2009
नेहा हुई टॉपलेस
कोपनहेगन में कोई समझौता हो पाए या नहीं लेकिन बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया ने नेचर को प्रमोट करने की पूरी तैयारी कर ली हैं। नेचर को प्रमोट करने के लिए वह गो ग्रीन टाइटल के एक एड में टॉपलेस हो गई। नेहा धूपिया ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि गो ग्रीन ने नेचर को प्रमोट करने के लिए मुझे चुना।
मुझे लगता है कि हमें मिलकर नेचर को बचाने की कोशिश करनी चाहिए। संसाधनों के अंधाधुंध इस्तेमाल ने अपने प्रभाव दिखाने शुरू कर दिए हैं। कहीं सूखा और कही बाढ, बढती भुखमरी ने हमें क्लाइमेट चेंज के प्रति सीरियस किया हैं। सभी देशों को मिलकर इस समस्या का कुछ न कुछ हल जरूर निकालना चाहिए। आखिर यह हमारे अस्तित्व का मामला हैं।