Showing posts with label Rani Mukharji. Show all posts
Showing posts with label Rani Mukharji. Show all posts

Friday, March 26, 2010

खान मार्केट में फंस गई रानी

Rani Mukharji

सिलेब्रिटीज ऎसी जगह जाना पसंद करते है, जहां उन्हें कोई नहीं जानता। लेकिन वे जहां भी जाते है वहीं भीड लग जाती है। दिल्ली में हू किल्ड जेसिका की शूटिंग कर रही अभिनेत्री रानी मुखर्जी के साथ भी कुछ ऎसा ही हुआ। कुछ दिनों पहले दोपहर के वक्त रानी ने सोचा कि सिंपल ड्रेस पहनकर बाहर का लुत्फ उठाया जाए। बस फिर क्या था, वह सिंपल ड्रेस में अपने होटल से कुछ दूरी पर स्थित खान मार्केट पैदल ही पहुंच गई। थोडी देर नजरें बचाकर इधर-उधर घूमना रानी को बहुत अच्छा लगा। लेकिन, तभी उन्हें महसूस हुआ कि कुछ लोग उन्हें घूर रहे है। तभी किसी ने रानी का नाम लेकर पुकारा। बस फिर क्या था, वहां अच्छी खासी भीड लग गई। बेचारी रानी ने तुरंत ड्राइवर को फोन करके बुलाया और तुरंत होटल पहुंच गई।

Thursday, March 18, 2010

यशराज बैनर से दूरियां बढा रही हैं रानी

Rani

इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी कुछ अलग तरह की बातों के लिए सुर्खियों में हैं। कुछ दिन पहले चर्चा थी कि उन्होंने अपनी सार्वजनिक गतिविधियां सीमित कर दी हैं, तो अब सुनने में आ रहा है कि वह यशराज बैनर से भी दूरियां बढा रही हैं।
चर्चा है कि इसकी वजह रानी के मन में बैठी धारणा है। रानी को लगता है कि यशराज बैनर उनके लिए लकी साबित नहीं हुआ है। जब से उन्होंने इस बैनर की फिल्मों पर ध्यान केंद्रित करना शुरू किया, उनका करियर ग्राफ नीचे आया है। यही कारण है कि अब वे दूसरे बैनर की अच्छी फिल्मों को साइन करने से हिचक नहीं रही हैं।

Monday, September 28, 2009

"वेक अप सिड" में रानी मुखर्जी की जगह कोंकणा सेन

Konkona Sen

निर्देशक अयान मुखर्जी की आगामी फिल्म "वेक अप सिड" में आयशा बनर्जी की भूमिका के लिए पहले रानी मुखर्जी को ही लिया जा रहा था, लेकिन बाद में उनके स्थान पर कोंकणा सेन शर्मा आ गई।

इस बात का खुलासा खुद पिछले दिनों अयान मुखर्जी ने एक मुलाकात में किया। अयान ने कहा कि संजय लीला भंसाली ने अपनी फिल्म "सांवरिया" में रणबीर कपूर और रानी मुखर्जी की जो़डी को पेश किया था, जबकि "वेक अप सिड" में हम एक नई जो़डी को दर्शकों के समक्ष लाना चाहते थे। आयशा बनर्जी की भूमिका के लिए रानी परफेक्ट थी। इस भूमिका के लिए मेरे मन में सबसे पहले उन्ही का ख्याल आया था।

दरअसल रानी से मेरे घरेलू संबंघ है। मैं उनके साथ काम करना चाहता था। यदि "सांवरिया" में रणबीर और रानी साथ नही दिखे होते, तो मेरी फिल्म में इन दोनों की ही जो़डी नजर आती। बाद में हमने आयशा के रोल के लिए कोंकणा को साइन किया। यकीन मानिए, कोंकणा ने आयशा की भूमिका को बहुत अच्छी तरह निभाया है। उनकी और रणबीर की जो़डी दर्शकों को पसंद आएगी। यह फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होगी।

Saturday, September 19, 2009

क्रिकेट के लिए "दिल बोले हडिप्पा"

निर्माता: आदित्य चोपडा

निर्देशक: अनुराग सिंह
गीतकार: जयदीप साहनी
संगीत: प्रीतम चक्रवर्ती, जूलियस
कलाकार: शाहिद कपूर, रानी मुखर्जी , शेर्लिन चोपडा, पूनम ढिल्लो, अनुपम खेर, राखी सांवत, व्रजेश हीरजी

समीक्षा: सरहदों ने बेशक भारत-पाकिस्तान को बांट दिया हो, लेकिन अमृतसर के रहने वाले विक्रम कपूर(अनुपम खेर)और लाहौर के लियाकत अली खान(दिलीप ताहिल) की आंखे आज भी अमन का रिश्ता कायम करने का सपना देख रही है। इसके लिए दोनों मिल कर दोनों देशों की टीमों के बीच एक 20-20 क्रिकेट मैच रखते है, जिसे पाकिस्तान की टीम जीत जाती है। तो उघर वीरां(रानी मुखर्जी) से यह देखा नही जाता। वीरां एक लडकी होते हुए भी बहुत अच्छा क्रिकेट खेलती है, लेकिन उसके क्रिकेट प्रेम को कोई गंभीरता से नही लेता। ऎसे में जब विक्रम कपूर पाकिस्तान से अमन कप वापस लाने के लिए अपने बेटे रोहन (शाहिद कपूर) को लंदन से बुलाता है तो वीरां मौका पाकर टीम में शामिल होने के लिए पहुंच जाती है, पर उसे टीम में नही लिया जाता।
वीरां वी प्रताप सिंह के भेष में टीम में शामिल हो जाती है। एक दिन रोहन वीरां को अपना दिल दे बैठता है, पर रोहन को पता नही चलता कि वीरां और वीर प्रताप सिंह दोनों एक ही है। अमन कप के फाइनल के दौरान अचानक रोहन को वीर प्रताप सिंह की असलियत पता चल जाती है।
तब तक बहुत देर हो चुकी होती है, क्योंकि भारत के सामने रनों के रूप में जीत का एक बडा लक्ष्य होता है। रानी मुखर्जी बहुत दिनों बाद पर्दे पर लौटी है और वे एकदम नैसर्गिक लगती है। यह फिल्म रानी के डामाडोल करीयर को फिर से पटरी पर ला सकता है। लेकिन शाहिद कपूर भी अपनी छाप छोड जाते है।
अनुपम खेर को अब कुछ अलग रोल करने चाहिए। फिल्म में कुछ खास नही है जो दर्शकों को पकडकर रखे। अनुराग सिंह का निर्देशन भी मामूली है अगर फिल्म में कुछ है तो वो है रानी का अभिनय जो काबिलेतारीफ है।

Monday, August 31, 2009

रानी ने साई के दरबार में मत्था ठेका

Rani Mukharji

बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने आज शिरडी के साई बाबा के दरबार में जाकर मत्था ठेका। इस मौके पर रानी ने शिरडी में उनकी जमीन का विवाद सुलझाने की खुशी जताई और कहा कि वह अब शिरडी वाली हो गई है।

रानी ने अपनी आने वाली फिल्म "दिल बोले हडिप्पा" के बॉक्स आफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने की मन्नत मांगी। शाहिद कपूर और रानी अभिनीत यह फिल्म 18 सितंबर को रीलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है।

Thursday, August 27, 2009

"दिल बोले हडिप्पा" में रानी की पगडी पर उठे सवाल

Rani

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और अभिनेत्री रानी मुखर्जी अभिनीत फिल्म "दिल बोले हडिप्पा" जल्द ही रिलीज होने वाली है। लेकिन रिलीज होने के अंतिम दौर में सिख समुदाय ने फिल्म में कुछ दृश्यों के खिलाफ आवाज बुलंद की है। सिख समुदाय ने फिल्म "दिल बोले हडिप्पा" में रानी मुखर्जी के पगडी पहनने और पगडी के गिरने पर विरोघ जताया है। यशराज बैनर की फिल्म "दिल बोले हडिप्पा" के सिलसिले में सिख समुदाय के लोग अपना विरोघ जताने के लिए बुघवार को प्रोड्यूसर यशराज से मिले।

यशराज ने सिख समुदाय की बात मान ली है और वादा किया है कि रविवार से चलने वाले फिल्म के प्रोमो को बदल दिया जाएगा। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है।

Friday, July 17, 2009

Rani Mukherjee Indian Film Actress

Rani Mukerji (Bengali: রাণী মুখার্জী, Hindi: रानी मुखर्जी) born on March 21, 1978, is an Indian film actress who works in Bollywood movies.

Rani Mukherjee Indian Film ActressRani Mukherjee Indian Film Actress

Top Bollywood Movie Rani MukherjeeTop Bollywood Movie Rani Mukherjee