Showing posts with label Sexy Kangna Ranawat. Show all posts
Showing posts with label Sexy Kangna Ranawat. Show all posts

Thursday, June 25, 2009

बिग बी के साथ नजर आएंगी कंगना राणावत

राम गोपाल वर्मा की फिल्म "निशब्द" के बाद एक बार फिर बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन अपनी आघी से कम उम्र की अभिनेत्री कंगना राणावत के साथ नजर आने वाले है। कंगना राणावत और बिग बी प्रितीश नंदी की फिल्म "एक्टर" में साथ दिखने वाले है। सूत्रों के अनुसार ये एक थ्रिलर फिल्म है। खास बात ये है, कि इस फिल्म में कंगना एक पत्रकार की भूमिका में नजर आने वाली है। बिग बी के लिए कम उम्र की लडकी के साथ काम करना कोई नई बात नही है, लेकिन कंगना के लिए अमिताभ के साथ काम करना किसी सपने के साकार होने से कम नही है। ये पहली बार होगा कि कंगना और बिग बी एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। बॉलीवुड की कई स्थापित अभिनेत्रियों की तरह कंगना की झोली में अवॉडर्स ने गिर हो, लेकिन बिग बी के साथ काम करने का मौका उन्हें जरूर मिल गया।