बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना राणावत ने चालीस दिन तक एक ही कपडे पहने। हमेशा फैशनेबल, सेक्सी और ग्लैमरस परिधान पहनने वाली कंगना के स्टाइल का हर कोई दीवाना है, पर कंगना उस वक्त ऊब गई जब उन्हें एक ही परिधान 40 दिन तक पहनना पडा।
दरअसल, कंगना सोहेल मकलई की नॉकआउट में क्राइम रिपोर्टर के किरदार में है। स्क्रिप्ट के मुताबिक कंगना को एक ही परिधान में रहना था। कंगना का कहना है कि मुझे लगता है कि ऎसा करके मैंने फिल्म निर्माताओं के काफी पैसे बचाएं है।
Monday, September 6, 2010
कंगना ने पहने 40 दिन तक एक ही कपडे
Friday, January 29, 2010
कंगना की खुशी छिपाए नहीं छिप रही
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना राणावत को फिल्म फैशन के लिए सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। कंगना इस बारे में कहती है, मेरे घर में इसे सेलिबे्रट किया गया मेरे माता-पिता की आंखों से खुशी की वजह से आंसू निकल आए।
23 वर्ष की उम्र में ही मैने देश का सबसे प्रतिष्टित पुरस्कार हासिल कर लिया। मुझे समझ में नहीं आ रहा है क्या करूं। दिल कर रहा है कि बैग पैक करूं और अपने माता-पिता के पास हिमाचल चली जाऊं।
Wednesday, July 15, 2009
48 साल के हो जाने पर शादी करेंगे सलमान
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के प्रशंसक ही नही फिल्म इंडस्ट्री के लोग भी यह जानने को बेताब है कि सलमान आखिर शादी कब करेंगे। मगर अब पता चल गया है कि सलमान 48 साल के हो जाने पर शादी करेंगे। साथ ही उनकी होने वाली दूल्हन फिल्मी दुनिया से नही होगी। सलमान के बारे में इतने सारे दावे करने वाले कोई और नही बल्कि ज्योतिष जनार्दन बाबा थे।
पिछले हफ्ते दिखाए गए शो "दस का दम" में अभिनेत्री कंगना राणावत और जर्नादन बाबा सलमान के गेस्ट थे। मौके का फायदा उठाकर कंगना ने बाबा से पूछ ही लिया कि सलमान शादी कब करेंगे, जिस पर बाबा ने कहा कि सलमान 48 साल के हो जाने पर दूल्हे बनेंगे। साथ ही इनकी लाइफ पार्टनर उत्तर भारत की रहने वाली होगी। जनार्दन बाबा ने सलमान के साथ कंगना के बारे में भी कई राज खोले। उन्होंने कहा कि कंगना खुद को 22 साल की बताती है, जबकि वे 23 साल की हो चुकी है।हालांकि कंगना बाबा की इस बात से सहमत नही दिखी। इसके साथ ही बाबा ने कहा कि कंगना 36 साल की उम्र तक फिल्म इंडस्ट्री में रहेंगी, लेकिन कभी भी नंबर 1 अभिनेत्री नही बन पाएंगी। अब बाबा की बातों में कितनी सच्चाई है यह तो आने वाला वक्त ही बताएंगा।