बॉलीवुड में हाल ही में प्रदर्शित हुई फिल्म "वॉन्टेड" और "ब्लू" का सीक्वल बनाए जाने की चर्चा है। निर्माता बोनी कपूर "वॉन्टेड" की सफलता के बाद इसका सीक्वल बनाने की योजना बना रहे है और यह सीक्वल "मोस्ट वॉन्टेड" नाम से बनेगा।
इसी तरह निर्देशक एंथोनी डिसूजा फिल्म "ब्लू" का सीक्वल बना सकते है। अक्षय कुमार, संजय दत्त और जायद खान के अलावा एक और हीरो को इसमें जोडा जाएगा। "ब्लू-2" का बजट "ब्लू" की तुलना में ज्यादा रहेगा।
Friday, October 23, 2009
"ब्लू" व "वॉन्टेड" का सीक्वल
Monday, August 31, 2009
सलमान ने अमेरिका जाने का कार्यक्रम रद्द नही किया: बोनी कपूर
निर्माता बोनी कपूर ने उन खबरों का खंडन किया है जिनमें कहा गया था कि अभिनेता सलमान खान ने शाहरूख के साथ हुई बदसलूकी की घटना के बाद अपनी आगामी फिल्म "वांटेड" के प्रचार के लिए न्यूयॉर्क जाने का प्रोग्राम रद्द कर दिया। इस फिल्मी योजना से जुडे निर्माता कपूर ने कहा यह खबर पूरी तरह निराघार है। न्यूयार्क नही जाने का फैसला निर्माताओं का था न कि सलमान का। सलमान को इस प्रकरण में क्यों घसीटा जा रहा है। हम अमेरिका जाने को तैयार नही हुए, क्योंकि हमें जो प्रस्ताव दिया जा रहा था, वह हमें मंजूर नही था।
वह आगे कहते है कि खबरों में कहा गया था कि सलमान 3 सितंबर को न्यूयार्क में मौजूद रहते, पर शाहरूख के साथ हुई घटना ने उन्हें वहां नही जाने को प्रेरित किया। यह खबर बिल्कुल बकवास है। यह काल्पनिक खबर है। गौरतलब है कि सलमान खान और आयशा टाकिया अभिनीत फिल्म "वांटेड" 18 सितंबर को रिलीज होने वाली है।
Saturday, August 1, 2009
"वांटेड" में अलग ही अंदाज में दिखेंगे सलमान
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म "वांटेड" में अलग ही अंदाज में नजर आएंगे। फिल्म "वांटेड" तमिल भाषा की सुपरहिट फिल्म "पोखिरी" का हिंदी रूपांतरण है। फिल्म में सलमान के साथ आयशा टाकिया नजर आएगी। फिल्म का निर्देशन प्रभु देवा ने किया है, जबकि निर्माता बोनी कपूर है। बोनी कपूर और प्रभु देवा ने फिल्म "वांटेड" के दो गानों की शूटिंग बैकॉक में की गई। फिल्म में सल्लू मियां कुछ अलग ही अंदाज में दिखे है।
फिल्मी दुनिया में अपने गुस्से के कारण पहचाने जाने वाले सलमान अपनी आगामी फिल्म "वांटेड" में अपना गुस्सा दिखाते हुए नजर आएंगे। हालांकि इस बार उनका गुस्सा अपनी नायिका पर नही बल्कि दुश्मनों पर निकलेगा। फिल्म में सलमान एक जांबाज पुलिस अधिकारी बने है, जो अपराधियों को पकडने के लिए उनके ही खेमे में शामिल हो जाता है, और डॉन का दाहिना हाथ बन जाता है। सलमान के इस काम में उनका साथ उनकी नायिका आयशा देती है। फिल्म "वांटेड" के लिए संगीत सलमान खान के पसंदीदा संगीतकार साजिद-वाजिद दे रहे है। और क्यों न दे आखिर सलमान के साथ साजिद-वाजिद की जोडी जो जमती है।
सलमान ने एक बार फिर "वांटेड" के एक गाने में अपनी आवाज दी है, जिसे संगीतबद्ध संगीत निर्देशक साजिद-वाजिद ने किया। इससे पहले सलमान फिल्म "हैलो ब्रदर" में भी गाना गा चुके है। और इस गाने का संगीत भी साजिद-वाजिद ने ही दिया था। "वांटेड" में सलमान के साथ आयशा पहली बार नजर आएंगी। बोनी कपूर ने कहा कि फिल्म में ऎसी अभिनेत्री को लिया जाना था, जिसे सलमान के साथ पहले नही देखा गया हो। बस फिर क्या था फिल्म आयशा की झोली में गिर गई।