Showing posts with label wanted new movie. Show all posts
Showing posts with label wanted new movie. Show all posts

Friday, October 23, 2009

"ब्लू" व "वॉन्टेड" का सीक्वल

Wanted-Blue

बॉलीवुड में हाल ही में प्रदर्शित हुई फिल्म "वॉन्टेड" और "ब्लू" का सीक्वल बनाए जाने की चर्चा है। निर्माता बोनी कपूर "वॉन्टेड" की सफलता के बाद इसका सीक्वल बनाने की योजना बना रहे है और यह सीक्वल "मोस्ट वॉन्टेड" नाम से बनेगा।
इसी तरह निर्देशक एंथोनी डिसूजा फिल्म "ब्लू" का सीक्वल बना सकते है। अक्षय कुमार, संजय दत्त और जायद खान के अलावा एक और हीरो को इसमें जोडा जाएगा। "ब्लू-2" का बजट "ब्लू" की तुलना में ज्यादा रहेगा।

Thursday, October 1, 2009

"वांटेड" के ओपनिंग कलेक्शन के बारे में पूछ रहे है आमिर

Aamir Khan

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान अपने दोस्त सलमान खान के बारे में सबकुछ जानने के लिए उत्सुक रहते है।
खबर है कि आमिर एक हफ्ते पहले रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म "वांटेड" के ओपनिंग कलेक्शन के बारे में पूछ रहे है। फिल्म "वांटेड" को जबरदस्त ओपनिंग मिली है। यहीं नही फिल्म मल्टीप्लेक्सों के अलावा एकल थियेटर में मुनाफा कमा रही है। इससे पहले आमिर की फिल्म "गजनी" को इतनी जबरदस्त शुरूआत मिली थी। फिल्मी पंडितों का तो यहां तक कहना है कि "वांटेड" ने "गजनी" को भी पीछे छो़ड दिया है। फिल्म रिलीज होने से पहले सलमान ने आमिर को फिल्म का प्रोमो देखने के लिए आमंत्रित किया था लेकिन फिल्म "थ्री इडियट्स" में व्यस्त होने के कारण आमिर नही आ पाएं। लेकिन फिल्म को मिली जबरदस्त सफलता ने आमिर को थियेटर तक पहुंचा ही दिया।

Saturday, August 1, 2009

"वांटेड" में अलग ही अंदाज में दिखेंगे सलमान

Salman

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म "वांटेड" में अलग ही अंदाज में नजर आएंगे। फिल्म "वांटेड" तमिल भाषा की सुपरहिट फिल्म "पोखिरी" का हिंदी रूपांतरण है। फिल्म में सलमान के साथ आयशा टाकिया नजर आएगी। फिल्म का निर्देशन प्रभु देवा ने किया है, जबकि निर्माता बोनी कपूर है। बोनी कपूर और प्रभु देवा ने फिल्म "वांटेड" के दो गानों की शूटिंग बैकॉक में की गई। फिल्म में सल्लू मियां कुछ अलग ही अंदाज में दिखे है।

फिल्मी दुनिया में अपने गुस्से के कारण पहचाने जाने वाले सलमान अपनी आगामी फिल्म "वांटेड" में अपना गुस्सा दिखाते हुए नजर आएंगे। हालांकि इस बार उनका गुस्सा अपनी नायिका पर नही बल्कि दुश्मनों पर निकलेगा। फिल्म में सलमान एक जांबाज पुलिस अधिकारी बने है, जो अपराधियों को पकडने के लिए उनके ही खेमे में शामिल हो जाता है, और डॉन का दाहिना हाथ बन जाता है। सलमान के इस काम में उनका साथ उनकी नायिका आयशा देती है। फिल्म "वांटेड" के लिए संगीत सलमान खान के पसंदीदा संगीतकार साजिद-वाजिद दे रहे है। और क्यों न दे आखिर सलमान के साथ साजिद-वाजिद की जोडी जो जमती है।

सलमान ने एक बार फिर "वांटेड" के एक गाने में अपनी आवाज दी है, जिसे संगीतबद्ध संगीत निर्देशक साजिद-वाजिद ने किया। इससे पहले सलमान फिल्म "हैलो ब्रदर" में भी गाना गा चुके है। और इस गाने का संगीत भी साजिद-वाजिद ने ही दिया था। "वांटेड" में सलमान के साथ आयशा पहली बार नजर आएंगी। बोनी कपूर ने कहा कि फिल्म में ऎसी अभिनेत्री को लिया जाना था, जिसे सलमान के साथ पहले नही देखा गया हो। बस फिर क्या था फिल्म आयशा की झोली में गिर गई।