बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान अपने दोस्त सलमान खान के बारे में सबकुछ जानने के लिए उत्सुक रहते है।
खबर है कि आमिर एक हफ्ते पहले रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म "वांटेड" के ओपनिंग कलेक्शन के बारे में पूछ रहे है। फिल्म "वांटेड" को जबरदस्त ओपनिंग मिली है। यहीं नही फिल्म मल्टीप्लेक्सों के अलावा एकल थियेटर में मुनाफा कमा रही है। इससे पहले आमिर की फिल्म "गजनी" को इतनी जबरदस्त शुरूआत मिली थी। फिल्मी पंडितों का तो यहां तक कहना है कि "वांटेड" ने "गजनी" को भी पीछे छो़ड दिया है। फिल्म रिलीज होने से पहले सलमान ने आमिर को फिल्म का प्रोमो देखने के लिए आमंत्रित किया था लेकिन फिल्म "थ्री इडियट्स" में व्यस्त होने के कारण आमिर नही आ पाएं। लेकिन फिल्म को मिली जबरदस्त सफलता ने आमिर को थियेटर तक पहुंचा ही दिया।
Thursday, October 1, 2009
"वांटेड" के ओपनिंग कलेक्शन के बारे में पूछ रहे है आमिर
Saturday, September 12, 2009
सलमान ने खुद ही किए "वांटेड" में सारे स्टंट
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने अपनी आने वाली फिल्म "वांटेड" में हैरत अंगेज स्टंट किए है। इस फिल्म में सलमान ने एक, दो नही बल्कि सात स्टंट्स किए है। इन खतरनाक एक्शन सीन को फिल्माने में सलमान को कुल 90 दिन लगे है और सारे स्टंट सलमान ने खुद ही किए है।
इतना ही नही उन्होंने इन सीन को फिल्माने में किसी स्टंटमैन का सहारा भी नही लिया। "वांटेड" के स्टंट सीन के लिए उन्होंने खूब मेहनत भी की। उन्होंने ना सिर्फ अपनी बॉडी को मजबूत किया बल्कि इस फिल्म के लिए उन्होंने कई महीने तक सिगरेट और शराब से भी दूरी बनाई। फिल्म में एक्शन डायरेक्टर विजय की बदौलत सलमान ने एक्शन सीन को खूबसूरती के साथ किया।
Friday, September 4, 2009
सलमान को रोमांटिक भूमिका में मजा आता है
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने कहा कि उन्हें रोमांटिक भूमिका निभाने में मजा आता है। सलमान ने कहा कि वह हर तरह की भूमिका निभाना चाहते है लेकिन उन्हें रोमांस वाली भूमिका निभाने में मजा आता है।
सलमान अपनी फिल्मों की बजाय अपने रोमांस के कारण ज्यादा चर्चा में रहते है। सलमान लंबे अंतराल के बाद फिल्म "वाटेड" के जरिए वापस पर्दे पर लौट रहे है। वांटेड का निर्देशन दक्षिण के सुपरस्टार प्रभु देवा ने किया है। सल्लू ने बताया कि इस फिल्म में भूमिका निभाने के लिए उन्हें कडी मेहनत करनी पडी। फिल्म "वांटेड" के प्रोमोशन के लिए दिल्ली आए सलमान ने कहा "मुझे भूमिका निभाने के लिए लिए आमतौर पर तैयार नहीं करनी पडती। लेकिन इस बार अभिनय के क्षेत्र में वापस आना काफी तकलीफदेह रहा। यह मुश्किल भरा रहा है। इस फिल्म में अभिनय के दौरान मेरी मांसपेशियों में तनाव आ गया है।
Friday, August 14, 2009
सलमान ने "वांटेड" में गाना गाया
तकरीबन एक दशक बाद बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान किसी फिल्म में गाना गाते नजर आएंगे। उन्होंने अपनी अगली फिल्म "वांटेड" में एक गाना गाया है। इस फिल्म में संगीत साजिद-वाजिद ने दिया है।
वाजिद ने कहा कि यह गाना फिल्म का एक अहम हिस्सा है। हम सलमान के लिए कुछ घमाकेदार करना चाहते थे। इसलिए आप फिल्म में उनकी आवाज में गाना सुन सकेंगे। इससे पहले सलमान ने वर्ष 1999 में आई फिल्म "हैलो ब्रदर" में "चांदी की डाल पर सोने का मोर.." गाना गाया था, जो काफी हिट रहा था। गौरतलब है कि फिल्म "वांटेड" का निर्माण बोनी कपूर और निर्देशन प्रभु देवा ने किया है। फिल्म में सलमान के साथ आयशा टाकिया नजर आएंगी।
Saturday, August 1, 2009
"वांटेड" में अलग ही अंदाज में दिखेंगे सलमान
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म "वांटेड" में अलग ही अंदाज में नजर आएंगे। फिल्म "वांटेड" तमिल भाषा की सुपरहिट फिल्म "पोखिरी" का हिंदी रूपांतरण है। फिल्म में सलमान के साथ आयशा टाकिया नजर आएगी। फिल्म का निर्देशन प्रभु देवा ने किया है, जबकि निर्माता बोनी कपूर है। बोनी कपूर और प्रभु देवा ने फिल्म "वांटेड" के दो गानों की शूटिंग बैकॉक में की गई। फिल्म में सल्लू मियां कुछ अलग ही अंदाज में दिखे है।
फिल्मी दुनिया में अपने गुस्से के कारण पहचाने जाने वाले सलमान अपनी आगामी फिल्म "वांटेड" में अपना गुस्सा दिखाते हुए नजर आएंगे। हालांकि इस बार उनका गुस्सा अपनी नायिका पर नही बल्कि दुश्मनों पर निकलेगा। फिल्म में सलमान एक जांबाज पुलिस अधिकारी बने है, जो अपराधियों को पकडने के लिए उनके ही खेमे में शामिल हो जाता है, और डॉन का दाहिना हाथ बन जाता है। सलमान के इस काम में उनका साथ उनकी नायिका आयशा देती है। फिल्म "वांटेड" के लिए संगीत सलमान खान के पसंदीदा संगीतकार साजिद-वाजिद दे रहे है। और क्यों न दे आखिर सलमान के साथ साजिद-वाजिद की जोडी जो जमती है।
सलमान ने एक बार फिर "वांटेड" के एक गाने में अपनी आवाज दी है, जिसे संगीतबद्ध संगीत निर्देशक साजिद-वाजिद ने किया। इससे पहले सलमान फिल्म "हैलो ब्रदर" में भी गाना गा चुके है। और इस गाने का संगीत भी साजिद-वाजिद ने ही दिया था। "वांटेड" में सलमान के साथ आयशा पहली बार नजर आएंगी। बोनी कपूर ने कहा कि फिल्म में ऎसी अभिनेत्री को लिया जाना था, जिसे सलमान के साथ पहले नही देखा गया हो। बस फिर क्या था फिल्म आयशा की झोली में गिर गई।
Wednesday, July 8, 2009
शाहरूख ने बजाई सलमान की लाल गिटार
बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान और सलमान खान की जोडी हमेशा से ही विवादों में घिरी रहती है। दोनों के बीच की दुश्मनी खत्म होने का नाम ही नही ले रही है। सुनने में आया है कि शाहरूख ने सलमान की लाल रंग की गिटार बजाई है। दरअसल हुआ यूं कि शाहरूख निर्देशक मुदस्सर अजीज की फिल्म "दूल्हा मिल गया" की शूटिंग कर रहे थे और उन्हें एक दृश्य में लाल रंग का गिटार बजाना था। लेकिन जैसा गिटार नृत्य निर्देशक अहमद खान चाहते थे, वैसा गिटार सलमान खान के पास था। अब सबसे बडा सवाल ये था कि सलमान से वो गिटार मांगे कौन। तभी उन्हें पता चला कि पास के ही स्टूडियों में सलमान फिल्म "वांटेड" की शूटिंग कर रहे है। बस फिर क्या था, यूनिट के कुछ लोग पहुंच गये सलमान के पास। जब सलमान थोडी देर में गिटार बजाकर चले गए। तब यूनिट केलोगों ने चुपके से शाहरूख के गिटार को वहां रखा और सलमान का लाल गिटार लेकर चले गए।