Showing posts with label Aamir khan in 3 idiots. Show all posts
Showing posts with label Aamir khan in 3 idiots. Show all posts

Tuesday, January 19, 2010

कहानी पसंद आने पर ही फिल्म करता हूं: आमिर

Aamir Khan

यह तो सभी जानते है कि हिंदी सिनेमा जगत के बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान साल में केवल एक ही फिल्म करते है और अपने ही रिकॉर्ड तोड देते है। लेकिन क्या आप जानते है कि आमिर ऎसा क्यों करते है।
दरअसल आमिर का कहना है कि मैं एक साल में एक ही फिल्म कर सकता हूं, इससे ज्यादा फिल्में मुझसे हो नहीं सकती। आमिर ने बताया कि पे पैसा कमाने के लिए फिल्मे नहीं करते है, बल्कि फिल्म की कहानी अच्छी लगने पर ही उसमें काम करते है।

Tuesday, January 12, 2010

थ्री इडियट्स के बाद 3 मिस्टेक्स की बारी

आपको यह जानकर यकीन नही होगा कि 3 इडियट्स की रिकार्ड तोड सफलता के बाद अब 3 मिस्टेक्स पर फिल्म बनाने की तैयारी चल रही है, वह भी चेतन भगत के लिखे उपन्यास पर। जी हां चेतन भगत के उपन्यास फादव पॉइंट समवन पर बनी 3 इडियट्स के बाद उन्ही के उपन्यास द 3 मिस्टेक्स ऑफ माइ लाइफ पर बॉलीवुड में फिल्म बनाने की तैयारी चल रही है।
इस बात को खुलासा खुद चेतन भगत ने किया है। अहमदाबाद में एमबीए कर रहे छात्रों से मिलने आए चेतन ने बताया कि अब उनकी द 3 मिस्टेक्स ऑफ माइ लाइफ को फिल्मी रूप दिया जा रहा है और इस उपन्यास पर निर्माता-अभिनेता फरहान अख्तर फिल्म बना रहे है। इस फिल्म की शूंटिग भी अहमदाबाद में होगी, जिसका निर्देशन अभिषेक कपूर करेगे।

Wednesday, January 6, 2010

गजनी के सभी रिकॉर्ड तोडे 3 इडियट्स नें

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान अपनी फिल्म 3 इडियट्स और चेतन भगत के विवाद से कन्नी काटते नजर आ रहे है। लेकिन अपने हाल ही के ब्लाग में आमिर ने अपने फैन्स से ये अपील की है वो उन्हें इस विवाद से अलग करके देखें। उन्होने अपने दोस्तों से दख्र्वास्त की है वो इस परिस्थिति को बाद में जज करके देखे।
आमिर ने अपने ब्लॉग में लिखा है कि मुझे लगता है कि हमें अपने आप को इस विवाद से दूर कर लेना चाहिए। इतना ही नहीं आमिर ने अपनी फिल्म 3 इंडियट्स की ओपनिंग के बारे में बताया कि 10 दिन के अंदर ही इस फिल्म ने गजनी के सारे रिकॉर्ड तोड दिए है।

Wednesday, December 23, 2009

जब आमिर को गाइड ने नही पहचाना...

आमिर खान देश भर में घूम-घूम कर अपनी फिल्म थ्री इडियट्स के प्रमोशन के लिए भले ही लोगो को उल्लू बना रहे हो, लेकिन इस बार वह खुद चौक उठे जब एक टूरिस्ट गाइड पहचान जाहिर करने पर भी उन्हें जान नहीं पाया। महाबलीपुरम में आमिर दो रूप धरकर कई जगहों पर घूमे। उन्होंने एक टूरिस्ट गाइड से दोस्ती गांठ ली। कुछ देर बाद आमिर ने गाइड को अपनी पहचान बताई।
मजे की बात तो यह है कि गाइड इस जाने-माने एक्टर को पहचान नहीं सका और यह बात आमिर को चौंकाने के लिए काफी थी। जब आमिर ने अपना नाम बताया तो गाइड ने कहा कि उसने इस नाम के किसी ऎक्टर का नाम नहीं सुना है। जब उससे पूछा गया कि क्या उसने केई हिन्दी फिल्म देखी है, तो उसने कहा एक फिल्म देखी है और वह धर्मेन्द्र और अमिताभ बच्चान को पहचानता है। बहरहाल, आमिर ने चलते-चलते गाइड को एक अंगूठी गिफ्ट की और बदले में उसने भी आमिर खान को गणेश की छोटी सी मूर्ति दी।

3 इडियट्स के लिए आमिर देश भ्रमण पर निकले

निर्देशक-राजकुमार हिरानी

स्टार कास्ट- आमिर खान, आर माधवन, शरमन जोशी, करीना कपूर, बोमन ईरानी
निर्माता- विधु विनोद चोप़डा

आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 3 इडियट्स 25 दिसंबर यानी क्रिसमस के दिन पर्दे पर आएगी। फिल्म की मार्केटिंग के लिए आमिर ने बिल्कुल नया प्रयोग किया है। वह गायब होकर देश भ्रमण पर निकले हुए है। लगता है अब वह सीधे रिलीज के दिन ही प्रकट होंगे। राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित और फिल्म निर्माता विधु विनोद चोप़डा द्वारा निर्मित 3 इडियट्स साल की सबसे बेहतर फिल्म साबित हो सकती है। आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी ही नही बल्कि इस कहानी में से एक के भी कैरेक्टर को हटा देते तो ये कहानी पूरी नही हो सकती। जैसा कि इस फिल्म के बारे में खबर है कि ये फिल्म आईआईटी के पूर्व छात्र चेतन भगत के उपन्यास फाइव प्वाइंट समवन पर आधारित है, फिल्म वाकई उपन्यास से प्रेरित है। लेकिन फिल्म को चेतन भगत के उपन्यास पर आधारित नहीं माना जा सकता। स्टोरी लाइन- 3 इडियट्स फिल्म में आमिर, रैचो का किरदार निभा रहे है। ये तीन ऎसे दोस्तों की कहानी है जो देश के सर्वोच्चा इंजीनियरिंग संस्थानों में पढ़ रहे है। रैचो एक ऎसा ल़डका है जो फ्री थिंकर है। वह अपनी शर्तो पर जीता है और अपने दोस्तों को भी वह जिंदगी उन के खुद के स्टाइल में जीने के लिए प्रेरित करता है।
करीना पिया के किरदार में है। पिया और रैचो का रोमांस पूरी फिल्म में मस्ती भर देता है। कहानी में टि्वस्ट तब आता है जब रैचो खो जाता है और उसके दोस्त उसे ढंूढने निकलते है। यहां से कहानी अचानक पलट जाती है। फिल्म का म्यूजिक अच्छा है। लेकिन आमिर की रंग दे बसंती या तारे जमी पर की तरह जुबान पर चढ़ने वाला नहीं है। कहानी सधी हुई और सभी कलाकारों का अभिनय बहुत ही उम्दा है। ऎसे में जाहिर है कि 3 इडियट्स हर तरह से दर्शकों को सिनेमा हॉल तक लाने में सफल होगी।

Monday, December 14, 2009

काशी की गलियों में भटकते रहे आमिर

Aamir Khan

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों अलग-अलग शहरों में घूम रहे हैं। इस दौरान वह वाराणसी पहुंचे। आमिर यहां एक नाव पर, गलियों में, ऑटो में घूमते रहे लेकिन कोई भी उन्हें पहचान नहीं पाया। वाराणसी पहुंचे आमिर ने कई लोगों से बातचीत की नाव की सवारी की, बनारसी पान भी खाया।
रविवार सुबह जब आमिर खान अपनी अम्मी के जन्म स्थान गंगा किनारे प्रहाद घाट के निकट तेलिया नाला पर पहुंचे और वहां उन्होंने लोगों से पूछा- "गुरू इ बनारस हौ, आमिर खान के ना पहचान पइलन लोग"। इस पर लोग चौक गए और ध्यान से करीब जाकर देखा तो सामने बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर को पाकर उन्हें खुशी का ठिकाना न रहा। आमिर की लुकाछिपी का यह खेल दो हफ्तों तक जारी रहेगा।
दरअसल आमिर ने अपनी नई फिल्म "थ्री इडियट्स" के प्रमोशन के लिए एक नया तरीका निकाला है। इस गेम में वह खुद को गायब कर देश के अलग-अलग शहरों में घूम रहे हैं। इस गेम के तहत जो उन्हें पहचान लेगा वह इस गेम का विजेता बनेगा और उसे नए साल के मौके पर आमिर और उनके दोस्तों के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। आमिर इस गेम को जीतने के लिए लोगों को क्लू भी दे रहे हैं।
शनिवार को आमिर के दोस्त सचिन तेंदुलकर ने उनकी गेम का पहला क्लू पढा। यह क्लू था कि आमिर अपनी मां के आंगन में हैं और इसके बाद आमिर खान वाराणसी में नजर आए। मालूम हो कि आमिर की मां वाराणसी की ही रहने वाली हैं। आमिर लगातार दो हफ्तों तक इसी तरह अलग-अलग शहरों में घूमेंगे और लोगों के लिए यह चुनौती होगी कि वह उन्हें पहचानते है या नहीं।

Thursday, December 3, 2009

आमिर ने शराब पीकर की एक्टिंग

Aamir khan

फिल्म "थ्री इडियट्स" के एक सीन में आमिर खान, शरमन और माधवन तीनों को पीने की एक्टिंग करनी थीं। लेकिन ये तीनों पीने की एक्टिंग नहीं बल्कि पीकर ही एक्टिंग कर रहे थे।
इस बारे में फिल्म के निर्देशक राजू हिरानी ने कहा कि हर फिल्म में पीने का सीन होता है, लेकिन मेरी फिल्म में ये सीन रियल होना चाहिए। वहीं इस बारे में शरमन जोशी ने कहा कि जब ये सीन सुनाया गया, तो लगा कि शायद हमें पीने दिया जाएगा। फिर क्या था इस सीन के इतने रीटेक्स हुए कि फिल्म की रील खत्म हो गई। आखिरकार रात 3 बजे, पास में हो रही कन्नड फिल्म की शूटिंग युनिट से रील उधार लेनी पडी।

Thursday, November 26, 2009

मैं वास्तविक जीवन में भी इडियट हूं:आमिर

Aamir Khan

बॉलीवुड के दमदार कलाकार आमिर खान का कहना है कि न केवल अपनी आने वाली फिल्म "थ्री इडियट्स" में वह एक किरदार निभा रहे हैं बल्कि वह वास्तविक जीवन में भी एक इडियट हैं। आमिर ने कहा कि फिल्म के इडियट पात्र की भूमिका निभा रहे हैं, जो जिंदगी में बेहतर करने के लिए भागता हैं लेकिन उसे सफलता नहीं मिलती हैं।
उन्होंने बताया कि राजकुमार हीरानी ने मुझसे कहा कि फिल्म में मेरे चरित्र रांको की तरह ही मैं एक इडियट हूं और मैं उनकी बात से सहमत हूं। मैंने अपनी जिंदगी में कुछ इसी प्रकार के निर्णय लिए हैं। मैं यह अनुभव करता हूं कि मैं बॉलीवुड का एक इडियट हूं। उन्होंने कहा, मैंने 12वीं कक्षा की पढाई खत्म करने के बाद सहायक निर्देशक के तौर पर काम शुरू किया था। इसलिए मैं कॉलेज की जिंदगी का मजा नहीं उठा सका। जब मैंने कॉलेज परिसर में फिल्म की शूटिंग की तब मुझे पता चला कि मैं जिंदगी में छात्र जीवन के अनुभव से महरूम रह गया।

Tuesday, November 17, 2009

करीना के साथ एक और फिल्म बनाएंगे आमिर

Aamir-Kareena

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अभिनेत्री करीना कपूर के साथ एक और फिल्म बनाना चाहते हैं। 25 दिसंबर को प्रदर्शित होने वाली फिल्म "थ्री इडियट्स" में दोनों ने साथ काम किया हैं। जब से आमिर ने करीना के साथ इस फिल्म की शूटिंग आरंभ की थीं, तब से वे करीना के गुणगान किए जा रहे हैं।

"थ्री इडियट्स" में करीना के साथ काम करके आमिर काफी खुश हैं। आमिर का कहना है कि इस फिल्म में करीना और उनकी ट्यूनिंग गजब की रही हैं। आमिर का कहना है कि वह बहुत जल्द करीना के साथ एक और फिल्म करेंगे। सूत्रों के अनुसार "थ्री इडियट्स" प्रदर्शित होने के बाद आमिर इस फिल्म पर काम आरंभ करेंगे। यानी यह जोडी पर्दे पर एक बार फिर नजर आ सकती हैं।

Saturday, November 7, 2009

सुपरहिट होगी 3 इडियट्स: आमिर

3 Idiots

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान का मानना है कि उनकी आगामी फिल्म "3 इडियट्स" जो क्रिसमस पर रिलीज होने वाली है सुपरहिट साबित होगी। इसे आप आमिर का आत्मविश्वास भी कह सकते हैं। सूत्रों के अनुसार आमिर को इस फिल्म पर इतना भरोसा है कि उन्होंने इस फिल्म में काम करने के बदले में एक पैसा भी नहीं लिया हैं। वे अपना पैसा तब लेंगे जब फिल्म सफल साबित होगी। वे कितना पारिश्रमक लेंगे ये भी तय नहीं हैं।

उनका सफलता में एक खास हिस्सा तय है। यानी फिल्म जितनी बडी हिट होगी उतनी ज्यादा रकम ऑफर को मिलेगी। इसे आमिर की स्मार्टनेस भी कह सकते हैं क्योंकि इस प्रकार से उन्हें ज्यादा धनराशि मिलने की संभावना रहेगी। अगर फिल्म फ्लॉप हो जाए तो आमिर को कुछ नहीं मिलेगा, लेकिन आमिर को "3 इडियट्स" पर पूरा भरोसा हैं। आमिर का अनुसरण करीना कपूर और आर. माधवन ने भी किया है। इन्हें भी सफलता में से अपना शेयर मिलेगा।

Friday, November 6, 2009

अमिर ने थ्री इडीयट्स में कॉलेज लाइफ खूब एंजोय की

Aamir

आमिर ने भले ही औपचारिक रूप से कॉलेज शिक्षा नहीं ली हो, लेकिन अंतत: अपनी आनी वाली फिल्म 3 इडीयट्स में उन्होेने कॉलेज लाइफ का स्वाद चख ही लिया है। इस फिल्म में 41 वर्षीय आमिर ने आईआईटी स्टूडेंट का किरदार निभाया है। फिल्म मुन्नाभाई से विख्यात हुए निर्देशक राजकुमार हिरानी ने ही 3 इडीयट्स का निर्देशन किया है। यह फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज होनी है।

आमिर ने इस फिल्म के गीत ऑल इज वैल के रिलीज के मौके पर पत्रकारों से बातचीत में कहा, मैंने काफी पहले ही एक सहायक के तौर पर काम करना शुरू कर दिया था। इसलिए मुझे कॉलेज जाने का समय ही नहीं मिला, लेकिन मैंने स्क्रीन पर कॉलेज लाइफ का खूब मजा लिया है। इस गीत के बारे में बात करते हुए आमिर ने कहा, यह कॉलेज में हमारे प्रवेश के बाद आता है। सभी के जीवन में परेशानियां व तनाव का दौर आता है और कभी-कभी तो इन सबका हल भी नजर नहीं आता।

Thursday, November 5, 2009

"3 इडियट्स": खुद को खोजने की कोशिश

3 Idiots निर्माता: विधु विनोद चोपडा
निर्देशक: राजकुमार हीरानी
लेखक: विधु विनोद चोपडा, राजकुमार हीरानी, अभिजीत जोशी
संगीत: शांतनु मोइत्रा
कलाकार: आमिर खान, करीना कपूर, आर. माधवन, शरमन जोशी, बोमन ईरानी, मोना सिंह, परीक्षित साहनी, जावेद जाफरी

"3 इंडियट्स" की कहानी है दो दोस्तों (माधवन और शरमन जोशी) द्वारा अपने एक खोए दोस्त को खोजने की यात्रा की। इस यात्रा में उन्हें लंबे समय से विस्मृत हो चुकी बातें याद आती हैं। इस यात्रा में उन्हें हर हाल में एक शादी को रोकना है। जैसे-जैसे वे इस यात्रा में आगे बढते है, उन्हें याद आती हैं अपने सबसे प्यारे दोस्त रांचो (आमिर खान) की, अदम्य ऊर्जा से भरा एक मुक्त विचारक रांचो जो अपने अद्वितीय तरीको से मन को छू लेता है और किस तरह अपने दोस्तों का जीवन बदलता हैं।
उन्हें याद आते है अपने होस्टल के दिन। रांचो और पिया(करीना कपूर)का प्यार और तकरार। कॉलेज के एक दमनकारी संरक्षक प्रो. वीरू शास्त्रबुद्धे के साथ संघष् एक दिन रांचो बिना किसी को कुछ बताए एकाएक गायब हो जाता है।
आखिर कहां गया रांचो। वह कहां से आया था। क्यों बिना बताएं चला गया। जब सारी दुनिया उन्हें इडियट बुलाती थीं, एक दोस्त ने उन्हें एक अलग ही तरह से सोचना सिखाया था, जीना सिखाया था। पर आखिर वो असली इडियट है कहां। उस इडियट की खोज में एक और यात्रा शुरू होती हैं। अपने भीतर की यात्रा।
जो ले जाती है खूबसूरत पहाडो की ओर जहां उन्हें मिलती है उनके दोस्त की कहानी और सवालों के जवाब। "3 इडियट्स" इन्ही विचारों पर आधारित एक कॉमेडी है, जो कहीं उत्तेजक हैं, तो कही बेतहाशा मनोरंजक हैं। कभी यह व्यावहारिक है तो कभी हंसी का खजाना है। इस हल्की-फुल्की फिल्म में जिंदगी के सबसे महत्वपूर्ण भाग खुद को खोजने की कोशिश की गई हैं।

Sunday, November 1, 2009

तीन शरारती दोस्तों की कहानी है "थ्री इडियट्स"

3 Idiots

फिल्मकार विधु विनोद चोपडा और राजकुमार हिरानी की टीम अब आपके लिए ले कर आ रहे है तीन शरारती दोस्तों की कहानी "थ्री इडियट्स"। इस फिल्म का फस्र्ट लुक मुंबई के मेट्रो सिनेमा में लॉन्च किया गया। फिल्म का नाम तो है "थ्री इडियट्स", लेकिन यह है तीन इंजीनियरों की कहानी जो बनना तो कुछ और चाहते थे, लेकिन बन गए इंजीनियर।

अब जिंदगी की रेस में किस तरह भाग रहे है आमिर, माधवन और शरमन जोशी, यहीं इस फिल्म में हल्के-फुल्के अंदाज में दिखाया गया हैं। आमिर खान, माधवन और शरमन जोशी के साथ इस फिल्म में है करीना कपूर और राजकुमार हिरानी के फेवरिट बोमन इरानी। आमिर एक बार फिर, बिल्कुल नए लुक में है और वे आठ साल पहले आई फिल्म "दिल चाहता है" की तरह यंग और फ्रेश दिखेगे।