Showing posts with label salman-Aishwarya love story. Show all posts
Showing posts with label salman-Aishwarya love story. Show all posts

Friday, December 18, 2009

जब आमने-सामने आए ऎश-सलमान

Salman-Aishwarya

दुनिया बहुत बडी है, और न चाहते हुए भी रास्ते में उन लोगों से आमना-सामना हो जाता है, जिनसे हम बचना चाहते हैं। ऎसा ही किस्सा पिछले दिनों बॉलीवुड में दो जोडियों के बीच हुआ। बात शुरू करते है एक्स लवर्स सलमान खान और ऎश्वर्या राय बच्चन से। दोनों कलाकार है इसलिए स्टूडियों में आना-जाना लगा रहता हैं।

सूत्रों के अनुसार पिछले दिनों सलमान अपनी कार से उतरकर स्टुडियों में प्रवेश कर रहे थे और उधर ऎश्वर्या स्टूडियों से बाहर निकल कर अपनी वैन की ओर जा रही थीं। दोनों अचानक एक-दूसरे को आमने-सामने पाकर हतप्रभ रह गए और चुपचाप अपने-अपने रास्ते चले गए। न हाय-हैलो हुई और न ही मुस्कराहट का आदान-प्रदान हुआ।

उधर अक्षय कुमार और प्रियंका चोपडा ने अपनी अचानक हुई मुलाकात में अजनबियों की तरह व्यवहार नहीं किया। दोनों के बीच अफेयर की चर्चा कुछ वर्ष पूर्व हुई थीं और टि्वंकल के कहने पर अक्षय ने प्रियंका के साथ फिल्म करना बंद कर दी। पिछले दिनों रिहर्सल के दौरान एक होटल में अक्षय-प्रियंका आमने-सामने आ गए। दोनों ने तुरंत स्थिति को संभाला और एक-दूसरे के हालचाल जाने। कुछ मिनट तक बात भी की।