बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने फिल्म अमर अकबर एंथोनी का रीमेक बनाने का अपना निर्णय बदल लिया है। अब वह इस फिल्म का रीमेक नहीं बनाएंगे।
मनमोहन देसाई के इसी नाम से बनाई गई हिट फिल्म के रीमेक में तीनों खान ब्रदर्स (सलमान, अरबाज और सोहेल) काम करने वाले थे और फिल्म के निर्देशन का जिम्मा डेविड धवन को सौंपा गया था। सलमान इस फिल्म में एंथोनी का किरदार निभाने वाले थे, लेकिन उन्हें ऎसा लगा कि एंथोनी का किरदार जिस तरह से अमिताभ बच्चन ने निभाया था वो उनके लिए मुश्किल होगा। इस वजह से इस प्रोजेक्ट को रद्द कर दिया गया।
Friday, June 4, 2010
अमर अकबर एंथोनी का रीमेक नहीं बनाएंगे सलमान
Thursday, January 21, 2010
मैं अपने कमिटमेंट्स कभी नहीं तोडता
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपने रिश्तों को लेकर खासे चर्चा में रहते है लेकिन उनका कहना है कि वो अपने कमिटमेंट पर हमेशा टिके रहते है जाहे वो पर्सनल हो या फिर प्रोफेशनल। सलमान ने कहा कि मै एक कमिटेड इंसान हूं। अगर मेरा रिश्ता कभी टूटता भी है तो वो मेरी टूटता बल्कि सामने वाले की ओर से टूटता है। मैं रिश्तों की अहमियत समझता हूं इसलिए ज्यादा दखलंदाजी नहीं करना। सलमान ने कहा कि मैने अगर कोई कमिटमेंट किया है तो मै उस पर टिका रहता हूं।
मालूम हो कि सलमान के ऎश्वर्या राय,संगीता बिजलानी और साथ रिश्ते रहे है। दरअसल सलामन अपनी आने वाली फिल्म वीर को प्रमोट करने के लिए दिल्ली में मौजूद थे। इस फिल्म की कहानी खुद सलमान ने लिखी है। इस फिल्म में सलमान के साथ मिथुन चुक्रवती, सोहेल खान और जैकी श्राफ भी नजर आएंगे। फिल्म में लीड रोल में जरीन खान नजर आएंगेी जो वीर फिल्म से ही अपने करियर की शुरूआत कर रही है।
Friday, December 18, 2009
जब आमने-सामने आए ऎश-सलमान
दुनिया बहुत बडी है, और न चाहते हुए भी रास्ते में उन लोगों से आमना-सामना हो जाता है, जिनसे हम बचना चाहते हैं। ऎसा ही किस्सा पिछले दिनों बॉलीवुड में दो जोडियों के बीच हुआ। बात शुरू करते है एक्स लवर्स सलमान खान और ऎश्वर्या राय बच्चन से। दोनों कलाकार है इसलिए स्टूडियों में आना-जाना लगा रहता हैं।
सूत्रों के अनुसार पिछले दिनों सलमान अपनी कार से उतरकर स्टुडियों में प्रवेश कर रहे थे और उधर ऎश्वर्या स्टूडियों से बाहर निकल कर अपनी वैन की ओर जा रही थीं। दोनों अचानक एक-दूसरे को आमने-सामने पाकर हतप्रभ रह गए और चुपचाप अपने-अपने रास्ते चले गए। न हाय-हैलो हुई और न ही मुस्कराहट का आदान-प्रदान हुआ।
उधर अक्षय कुमार और प्रियंका चोपडा ने अपनी अचानक हुई मुलाकात में अजनबियों की तरह व्यवहार नहीं किया। दोनों के बीच अफेयर की चर्चा कुछ वर्ष पूर्व हुई थीं और टि्वंकल के कहने पर अक्षय ने प्रियंका के साथ फिल्म करना बंद कर दी। पिछले दिनों रिहर्सल के दौरान एक होटल में अक्षय-प्रियंका आमने-सामने आ गए। दोनों ने तुरंत स्थिति को संभाला और एक-दूसरे के हालचाल जाने। कुछ मिनट तक बात भी की।
Tuesday, December 15, 2009
वीर का निर्माण काफी तनाव भरा: सलमान
अपने ड्रीम प्रोजेक्ट और 22 जनवरी 2010 को रिलीज होने जा रही फिल्म "वीर" के लिए पटकथा लिखने वाले बॉलीवुड स्टार सलमान खान का कहना है कि बतौर अभिनेता और पटकथा लेखक इस फिल्म का निर्माण काफी तनाव से भरा था।
वीर के म्यूजिक लांच के मौके पर सलमान ने कल रात संवाददाताओं से कहा कि यह मेरे लिए तनाव से भरा एक अनुभव रहा हैं। लेकिन, "वीर" अच्छी बनी है और मैं फाइनल प्रॉडक्ट से काफी खुश हूं। अपनी नई को-स्टार जरीन खान के बारे में सलमान का कहना है कि वह एक बेहतरीन उभरती अदाकारा हैं, क्योंकि वह नई पीढी की नुमाइंदगी करती हैं।
म्यूजिक लांच के मौके पर "वीर" के निर्देशक अनिल शर्मा ने कैटरीना कैफ और जरीन खान के बीच तुलना से इंकार किया और कहा कि एक न्यूकमर की किसी के साथ तुलना करना सही नहीं हैं। ऎसा करके आप एक अभिनेत्री की कोशिशों और कडी मेहनत को कम कर आंक रहे हैं।
Wednesday, November 25, 2009
22 जनवरी को प्रदर्शित होगी वीर
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान द्वारा अभिनीत 1875 की पृष्ठभूमि पर बनी प्रेम कहानी "वीर" 22 जनवरी को प्रदर्शित होगी। सलमान ने पिंडारी के सैनिकों के शोषण पर फिल्म बनाने की कल्पना 20 वर्ष पूर्व की थीं। सलमान ने इसके लिए अपनी बॉडी को बहुत संवारा हैं।
सलमान ने अपने ब्लॉग पर लिखा है मैंने 20 साल पूर्व "वीर" के बारे में सोचा था। इसे मेरी सबसे ज्यादा प्रतीक्षित फिल्म कहा जा सकता हैं। मैं 1990 में जब "बागी" की शूटिंग कर रहा था, तब मैंने इसकी कहानी लिखी थीं। अभिनेता ने कहा कि वह पहले निर्देशक बनना चाहते थे, लेकिन किस्मत शायद अभिनेता बनने की थीं, लेकिन उन्होंने इस विचार को नहीं छोडा।
सलमान ने लिखा है 1875 की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म एक सैनिक वीर की प्रेम कथा हैं। वीर निडर पिंडारी सैनिकों के वंश का एक युवक हैं। सलमान की प्रेमिका के रूप में नवोदित अभिनेत्री जरीन खान दिखाई देंगी। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, जैकी श्रॉफ और सोहेल खान ने भी भूमिकाएं निभाई हैं।
Thursday, July 16, 2009
उत्तर भारतीय लडकी से शादी होगी सलमान की
भारतीय बॉलीवुड अभिनेता सलमान की शादी की फिक्र सलमान से ज्यादा फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को है। सलमान शादी के लड्डू खाने में चाहे थोडी देर क्यो न लगाएं, लेकिन उनके चाहने वाले उनसे यही पूछने है कि सलमान शादी कब करेगे ? सलमान के कुछ जवाब न देने पर लोग अब ज्योतिष से यह जानना चाहते है कि सल्लू शादी के लिए किससे व कब हां करेगेक् बात सलमान के शो "दस का दम" की है। जहां पर सलमान के मेहमान कंगना राणावत व ज्योतिष जनार्दन बाबा थे। वहीं पर तीनों ने मिलकर खूब मस्ती की व कंगना ने ज्योतिष बाबा से सलामान की शादी के बारे में पूछा। ज्योतिष ने अनुसार सलमान की शादी तब होगी। जब उनकी उम्र 48 वर्ष होगी। उनकी होने वाली दुल्हन फिल्मी दुनिया से नहीं होगी। उनकी होने वाली दुल्हन उत्तर भारत की रहने वाली होगी। यह तो आने वाला समय ही बतायेगा कि बाबा की बातों में कितनी सचाई है।
Tuesday, July 7, 2009
24 जुलाई के ख्याल से परेशान है सलमान
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान आगामी 24 जुलाई को लेकर आशंकित है। क्योंकि इस दिन समुद्र की लहरों के खतरनाक स्तर तक उठने का अनुमान जाहिर किया गया है।
सलमान ने अपने ब्लाग में लिखा कि पिछले कुछ दिनों से मुंबई बारिश में भीग रही है, और बहुत अच्छी लग रही है। हाल ही में शुरू किए गए सी लिंक पर गाडी चलाने का मजा इस साल बरखा की बूंदों के बीच कुछ और ही होगा। लेकिन 24 जुलाई का ख्याल मुझे परेशान कर रहा है, क्योंकि इस दिन लहरों के खतरनाक स्तर तक उठने का अनुमान जताया गया है। बहरहाल मुंबई वासियों के हौसले पर मुझे पूरा भरोसा है।
सलमान ने लिखा कि ज्यादातर आपदाएं मानवजनित है और इनका दीर्घकालिक समाघान मानव को पेड लगा कर करना है। मानसून का एक और चेहरा भी है। गरीबो के लिए बारिश किसी मुसीबत से कम नही होती क्योंकि उनके घरों में पानी भर जाता है। सलमान ने लिखा कि अगर मानसून फीका फीका रहे तो बारिश किसान की आंखों से आंसुओं के रूप में होती है।
किसानों के लिए बारिश बहुत जरूरी होती है, क्योंकि उनकी पूरी फसल इसी मानसून पर निर्भर होती है। सलमान के भाई सोहेल खान किसानों की समस्याओं के उपर फिल्म "किसान" बना रहे है।
सलमान इसे एक सामाजिक संदेश देने वाली मनोरंजन प्रघान फिल्म बताते हुए लिखते है कि बाजार की ताकतें चाहती है कि किसान अपनी जमीनें उद्योगों के लिए बेचें। सलमान ने अपने ब्लॉग में कुछ बरस पहले 27 जुलाई का जिक्र भी किया है, इस दिन मुंबई की उपनगरीय ट्रेनों में हुए श्रृंखलाबद्ध बम विस्फोटों ने मुंबई वासियों को दहला दिया था।